एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को इन 6 चीजों का भोग लगाने जीवन में आती है सुख-समृद्धि

Mahashivratri 2023: कई लोग इस बात से अनजान होते हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किस चीज का भोग लगाया जाए. आइए आज हम आपको बताते हैं कि भगवान भोलेनाथ को आप किस प्रसाद का भोग लगा सकते हैं.

Mahashivratri 2023: माघ फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को हर साल महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. महाशिवरात्रि एक ऐसा महापर्व होता है, जिसमें महादेव के सभी भक्त उनको खुश करने में जुट जाते हैं. भगवान शिव को खुश करने के लिए उनकी आराधना के साथ-साथ उनको चढ़ाए जाने वाले भोग पर भी खास ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि आपके द्वारा की गई एक भूल भी शिव भोलेनाथ को नाराज कर सकती है. कई लोग इस बात से अनजान होते हैं कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किस चीज का भोग लगाया जाए. आइए आज हम आपको बताते हैं कि भगवान भोलेनाथ को महाशिवरात्रि के दिन आप किस प्रसाद का भोग लगा सकते हैं. 

 

शिव को लगाएं ये भोग

1. मखाने की खीर

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को आप मखाने की खीर का भोग लगा सकते हैं. सिर्फ व्रत में ही नहीं, कई लोग खास मौकों पर भी इस खीर को बनाकर खाना पसंद करते हैं. मखाने की खीर को ढेर सारे मेवों के साथ तैयार किया जाता है. इसे बनाने के लिए चावल की बजाय भूनें हुए मखानों का उपयोग किया जाता है. इसके स्वाद में इजाफा करने के लिए आप इलाइची और केसर को भी शामिल कर सकते हैं.

2. भांग के पकौड़े

भगवान शिव को आप इन पकौड़ों का भी भोग लगा सकते हैं. इस प्रसाद को बेसन और कुछ सब्जियों के साथ बनाया जाता है. और तो और इसमें भांग का पाउडर भी मिलाया जाता है. इस प्रसाद को बनाने के बाद भगवान शिव को इसका भोग लगाएं. ध्यान रहें कि गलती से भी इसको बनाते वक्त प्याज-लहसूस को हाथ न लगाएं और ना ही इनका इस्तेमाल भगवान से जुड़ी किसी भी चीज में करें.

3. हलवा

महाशिवरात्रि पर आप भगवान को हलवे का भोग भी लगा सकते हैं. हलवा बनाने के लिए आप चाहें तो सूजी या फिर कूट्टू के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं. हलवा बन जाने के बाद इसके स्वाद में इजाफा करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. महाशिवरात्रि पर हलवे का प्रसाद भगवान शिव को चढ़ाने से वह बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्तों की इच्छाएं भी पूर्ण होती हैं.

4. ठंडाई

भगवान शिव का ठंडाई से गहरा संबंध है. इसलिए तमाम भक्त महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को ठंडाई का भोग लगाते हैं. ठंडाई भांग के साथ भी और बिना भांग के भी बनाई जाती है. ऐसा कहा जाता है कि ठंडाई के बिना महाशिवरात्रि का ये पावन पर्व आधूरा ही है. अगर आप अपने आराध्य शिव को खुश करना चाहते हैं तो ठंडाई का भोग लगा सकते हैं. दूध, भांग और चीनी के साथ-साथ आप इसको बनाने के लिए काजू, बादाम, सौंफ, इलायची, पिस्ता, केसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

5. लस्सी

ठंडाई के अलावा लस्सी का भोग भी भगवान शिव को लगाया जा सकता है. आधा किलो दही में दूध डालकर एक चम्मच चीनी के साथ मथकर आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. 

6. मालपुआ

भगवान शिव को मालपुआ बहुत पसंद आता है. मालपुआ बनाते वक्त अगर आप इसमें थोड़ा सा भांग पाउडर मिला देंगे तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा. आप अगर भांग नहीं मिलाना चाहते तो भी ठीक है. क्योंकि मालपुआ को बनाने के लिए भांग पाउडर डालना जरूरी नहीं है.


ये भी पढ़ें: एक-दो नहीं, WHO की 'टेंशन' हैं ये 5 वायरस! क्या कोरोना की तरह मचाएंगे 'तबाही'?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget