एक्सप्लोरर

Mahabharat: भीष्म ने मृत्यु से पहले युधिष्ठिर को बताई थीं ये 36 अहम बातें

Mahabharat In Hindi: महाभारत में भीष्म एक ऐसे पात्र हैं जो कौरवों की तरफ थे और पांडवों के खिलाफ लड़े थे. लेकिन उनका स्नेह सदैव ही पांडवों के लिए था. इसीलिए उन्होने शरीर त्यागने से पहले दुर्योधन को नहीं बल्कि युधिष्ठिर को बताई थीं ये 36 अहम बातें. इन बातों को हर व्यक्ति को जानना चाहिए.

Mahabharat story: महाभारत के युद्ध में जब भीष्म पितामह वाणों की शय्या पर लेटे थे तब देह त्यागने से पहले उन्होंने युधिष्ठर को 36 बातें बताई. एक राजा में क्या-क्या गुण होने चाहिए. महाभारत में इसके बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है. राजा के गुणों के बारे में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को कुछ अहम नियम बताए. भीष्म पितामह ने युधिष्ठर से कहा कि राजा को इन 36 गुणों के बारे में जानना चाहिए. इन गुणों को अपना कर ही राजा श्रेष्ठ और प्रतापी बन सकता है. आइए जानते हैं इन गुणों के बारे में.

1- शूरवीर बने, किंतु बढ़चढ़कर बातें न बनाए.

2- स्त्रियों के अधिक संपर्क में न रहें.

3- किसी से ईष्र्या न करें और स्त्रियों की रक्षा करें.

4- जिन्होंने अपकार (अनुचित व्यवहार) किया हो, उनके प्रति कोमलता का बर्ताव न करें.

5- क्रूरता (जबर्दस्ती या अधिक कर लगाकर) का आश्रय लिए बिना ही अर्थ (धन) संग्रह करें.

6- अपनी मर्यादा में रहते हुए ही सुखों का उपभोग करें.

7- दीनता न लाते हुए ही प्रिय भाषण करें.

8- स्पष्ट व्यवहार करें पर कठोरता न आने दे.

9- दुष्टों के साथ मेल न करें.

10- बंधुओं से कलह न करें.

11- जो राजभक्त न हो ऐसे दूत से काम न ले.

12- किसी को कष्ट पहुंचाए बिना ही अपना कार्य करें.

13- दुष्टों से अपनी बात न कहें.

14- अपने गुणों का वर्णन न करें.

15- साधुओं का धन न छीने.

16- धर्म का आचरण करें, लेकिन व्यवहार में कटुता न आने दे.

17- आस्तिक रहते हुए दूसरों के साथ प्रेम का बर्ताव न छोड़ें.

18- दान दे परंतु अपात्र (अयोग्य) को नहीं.

19- लोभियों को धन न दें.

20- जिन्होंने कभी अपकार (अनुचित व्यवहार) किया हो, उन पर विश्वास न करें.

21- शुद्ध रहे और किसी से घृणा न करें.

22- नीच व्यक्तियों का आश्रय न लें.

23- अच्छी तरह जांच-पड़ताल किए बिना किसी को दंड न दें.

24- गुप्त मंत्रणा (बात या राज) को प्रकट (किसी को न बताए) न करें.

25- आदरणीय लोगों का बिना अभिमान किए सम्मान करें.

26- गुरु की निष्कपट भाव से सेवा करें.

27- बिना घमंड के भगवान का पूजन करें.

28- अनिंदित (जिसकी कोई बुराई न करें, ऐसा काम) उपाय से लक्ष्मी (धन) प्राप्त करने की इच्छा रखें.

29- बिना जाने किसी पर प्रहार न करें.

30- कार्यकुशल हो, किंतु अवसर का विचार रखें.

31- केवल पिंड छुड़ाने के लिए किसी से चिकनी-चुपड़ी बातें न करें.

32- किसी पर कृपा करते समय आक्षेप (दोष) न करें.

33- स्नेह पूर्वक बड़ों की सेवा करें.

34- शत्रुओं को मारकर शोक न करें.

35- अचानक क्रोध न करें.

36- स्वादिष्ट होने पर भी अहितकर (शरीर को रोगी बनाने वाला) हो, उसे न खाए.

Chanakya Niti: बच्चों में जब पनपने लगें गलत आदतें तो इन बातों पर दें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Solar Eclipse 2026: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर आज क्यों महसूस हो रही थकान?
Solar Eclipse 2026: भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, फिर आज सुस्ती या सिरदर्द क्यों? जानिए वैज्ञानिक सच

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget