एक्सप्लोरर

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा की पूजा कैसे की जाती है, किन बातों का रखें ध्यान, जानें

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी, चंद्रमा, विष्णु जी की पूजा का खास महत्व है. 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर कैसे करें पूजन, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें.

Magh Purnima 2024: 24 फरवरी 2024 को माघ महीने की पूर्णिमा है. इस तिथि को पुराणों में पर्व माना गया है. इस पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का विधान है. मान्यता है माघ पूर्णिमा पर देवता पृथ्वी पर प्रयाग में गंगा स्नान, दान और जप करते हैं. यही वजह है कि इस दिन गंगा स्नान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मोक्ष मिलता है.

जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों का असर खत्म होता है. अगर आप गंगा नदी में स्नान न कर पाएं तो इस दिन घर में ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें. माघ पूर्णिमा पर पुण्य की प्राप्ति करना चाहते हैं तो जान लें इस दिन क्या करें और क्या न करें.

माघ पूर्णिमा पर क्या करें (Magh Purnima Dos)

  • माघ पूर्णिमा पर गंगाजल से स्नान के बाद परिवार सहित विष्णु जी की पूजा करें. घर में सत्यनारायण कथा करें. मान्यता है इससे कुंडली में गुरु ग्रह संबंधित दोषों का अशुभ प्रभाव कम होते है. कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होती हैं, सफलता मिलती. परिवार में प्रेम पढ़ता है. विवाह में अड़चने नहीं आती.
  • इस दिन आप चावल, सफेद कपड़े, सफेद फूल, मोती, चांदी के सिक्के, चांदी, दूध, शक्कर, खीर आदि का दान करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है. घर में बरकत आती है, आर्थिक संकट नहीं रहता.
  • पूर्णिमा पर चंद्र पूरी कलाओं के साथ दिखाई देता है. इस दिन चंद्र उदय के बाद चांदी के लोटे से चंद्र को दूध और जल का अर्घ्य अर्पित करें। ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें. मान्यता है इससे मन शांत होता है और सभी सुखों का अनुभव होता है.
  • माघ पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करें. पूजा में 11 पीली कौड़ियां, गोमती चक्र रखें. पूजा के बाद ये चीजें तिजोरी में रखें. इस विधि से लक्ष्मी पूजा करने पर घर में धन आवक बढ़ती है.
  • पूर्णिमा पर पवित्र ग्रंथों का पाठ करना चाहिए. जैसे श्रीरामचरित मानस, श्रीमद् भागवत कथा, विष्णु पुराण, शिव पुराण आदि। ग्रंथों के पाठ के साथ ही अपने इष्टदेव के मंत्रों का जप भी करना चाहिए.
  • पूर्णिमा पर शिव का जलाभिषेक करें. तांबे के लोटे में जल भरें और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें. इस दिन हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना उत्तम होता है. इससे शत्रु बाधा का नाश होता है.

माघ पूर्णिमा पर क्या न करें (Magh Purnima Donts)

  • माघ पूर्णिमा पर भूलकर भी आपको तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे लक्ष्मी दूर होती हैं.
  • वैसे तो बुजुर्ग और माता सदैव सम्मानीय है लेकिन पूर्णिमा पर चंद्रमा का अधिक प्रभाव रहता है. चंद्रमा का संबंधा माता है, ऐसे में इस दिन माता, किसी भी स्त्री का अपमान न करें. इससे चंद्र दोष लगता है. चंद्र दोष से सुख-समृद्धि प्रभावित होती है. लक्ष्मी रूठ जाती है.
  • माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के वस्त्र पहनने अच्छे नहीं माने जाते हैं. माना जाता है कि काले रंग के वस्त्र पहनना इस दिन नकारात्मक होता है और इसका बुरा प्रभाव पड़ता है.
  • बाल और नाखूनों को पूर्णिमा के दिन काटना अच्छा नहीं मानते हैं. इस दिन दाढ़ी बनवाना भी सही नहीं होता है. कहते हैं इससे पितृ नाराज हो सकते हैं.

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर बन रहे हैं धन प्राप्ति के योग, इन 3 राशियों को होगा लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kajari Teej 2026: सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
सिर्फ सुहागिनों का ही नहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए भी बेहद खास है कजरी तीज
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Guru Purnima 2026 Date: 28 या 29 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Temple Mystery: देश का ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है मिट्टी, फिर भी दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
Temple Mystery: देश का ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है मिट्टी, फिर भी दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
Dalai Lama Message: दलाई लामा ने बताया जीवन का सबसे बड़ा गुरु कौन?
दलाई लामा ने जीवन की सबसे बड़ी सीख के लिए किसे दिया श्रेय? सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आया यह संदेश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget