एक्सप्लोरर

Magh Month 2022: शुरू हुआ माघ माह, इस माह में है गंगा स्नान का विशेष महत्व, जानें पौराणिक महत्व

Magh Month: हिंदू धर्म में हर महीने का अपना महत्व है. पौष पूर्णिमा के बाद हिंदू कैलेंडर के अनुसार नए माह की शुरुआत हो चुकी है. माघ माह को हिंदू धर्म में पवित्र महीना माना जाता है.

Magh Month: हिंदू धर्म में हर महीने का अपना महत्व है. पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2022) के बाद हिंदू कैलेंडर के अनुसार नए माह की शुरुआत हो चुकी है. माघ माह (Magh Month) को हिंदू धर्म में पवित्र महीना माना जाता है. इस माह में दान, स्नान, उपवास और तप का विशेष महत्व बताया गया है. इसलिए इस माह में लोग हरिद्वार और प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों पर गंगा स्नान के लिए जाते हैं. इसके पीछे एक पौराणिक कथा है.  

माघ माह में संगम तट पर कल्पवास करने का भी विधान है. धार्मिक दृष्टि से कल्पवास करने वाला व्यक्ति शरीर और आत्मा से नया हो जाता है. आइए जानते हैं इस माह में स्नान-दान और पौराणिक महत्व के बारे में. 

ये भी पढ़ेंः Ganesh Jayanti 2022: गणेश जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

शुरू हुआ माघ माह

17 जनवरी को पौष पूर्णिमा के बाद 18 जनवरी से माघ माह की शुरुआत हो चुकी है. जो कि 16 फरवरी 2022 तक चलेगा. पुराणों में पहले इसे माध का महीना कहा जाता था, जिसे बाद में माघ के नाम से जाना जाने लगा. 

माघ माह का पौराणिक महत्व 

पौराणिक कथा के अनुसार माघ मास में इन्द्र देव को गौतम ऋषि द्वारा श्राप दिया गया था. अपनी गलती का अहसास होने पर इन्द्र देव ने गौतम ऋषि से क्षमा याचना की. फिर गौतम ऋषि ने माघ मास में गंगा स्नान कर इन्द्र देव को गलती का प्रायश्चित करने को कहा. तब उन्होंने इस माह में गंगा स्नान किया था. गंगा में स्नान करने के बाद से ही इन्द्र देव को श्राप से मुक्ति मिली. इसके बाद से ही माघ माह में पूर्णिमा और अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है.

ये भी पढ़ेंः Gold Ring Benefits: इन 4 राशियों के लिए बेहद लाभकारी होती है सोने की अंगूठी, राजयोग में भी है सहायक

माघ माह में दान-पुण्य का महत्व 

शास्त्रों के अनुसार माघ में तिल, गुड़ और कंबल आदि चीजें दान करने का विशेष महत्व बताय गया है. मान्यता है कि इस माह में दान करने से मनुष्य के शरीर से रोगों का नाश होता है. ऊनी वस्त्र ,रजाई, जूता और शीत निवारक वस्तुएं दान करने से लोगों के दुख दूर होते हैं और धन-धान्य की प्राप्ति होती है. 

मत्स्य पुराण के के अनुसार माघ मास में ब्रह्मवैवर्त पुराण का दान करने से ब्रह्म लोक की प्राप्ति होती है. कहते हैं कि इस माह में नियमित रूप से अन्न दान करने से धन की कमी नहीं होती.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का अंतिम सोमवार बेहद खास, 24 अगस्त को बन रहे 4 दुर्लभ शुभ संयोग, कैलाश पर रहेगा शिववास
सावन का अंतिम सोमवार बेहद खास, 24 अगस्त को बन रहे 4 दुर्लभ शुभ संयोग, कैलाश पर रहेगा शिववास
सावन पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख और समृद्धि के लिए बेहद खास है यह व्रत, बाल गोपाल की पूजा से पूरी होगी मनोकामना
सावन पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख और समृद्धि के लिए बेहद खास है यह व्रत, बाल गोपाल की पूजा से पूरी होगी मनोकामना
Putrada Ekadashi Vrat Katha: एक प्यासे जीव को पानी न देना राजा को पड़ा भारी, वर्षों तक नहीं मिला संतान सुख, पढ़ें पुत्रदा एकादशी की कथा
एक प्यासे जीव को पानी न देना राजा को पड़ा भारी, वर्षों तक नहीं मिला संतान सुख, पढ़ें पुत्रदा एकादशी की कथा
Putrada Ekadashi 2026: एकादशी का पारण करें या सावन सोमवार का व्रत रखें? 24 अगस्त को कैसे निभाएं दोनों नियम
एकादशी का पारण करें या सावन सोमवार का व्रत रखें? 24 अगस्त को कैसे निभाएं दोनों नियम

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget