एक्सप्लोरर

Magh 2024: माघ मास आज से शुरू, इस पवित्र कथा से जानिए माघ महीने का माहात्म्य

Magh Month 2024: माघ का पवित्र महीना आज 26 जनवरी से शुरू हो चुका है. भगवान नारायण के प्रिय माह माघ में स्नान, दान, व्रत आदि का विशेष महत्व होता है. आइये जानते हैं माघ माह की कथा.

Magh Month 2024 Katha in Hindi: पंचांग के अनुसार वर्ष के ग्यारहवें चंद्रमास और दसवें सौरमास को माघ कहते हैं. इस महीने मघा नक्षत्र पूर्णिमा के पड़ने से इसका नाम ‘माघ’ पड़ा. माघ महीने का विशेष धार्मिक महत्व होता है. मान्यता है कि माघ माह में किए स्नान से पापकर्मों से मुक्ति मिलती है.

माघ मास कब से शुरू (Magh Month 2024 Date)

इस साल माघ महीने की शुरुआत आज शुक्रवार, 26 जनवरी से हुई है और इसकी समाप्ति 24 फरवरी 2024 को होगी. माघ का पवित्र महीना भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण का प्रिय माह है. इसलिए इस माह किए पूजा, व्रत, उपाय, दान और स्नान का फल पूरे साल मिलता है.

माघ महीने का माहात्म्य

  • माघ महीने के माहात्म्य का वर्णन करते हुए पद्मपुराण में बताया गया है कि, पूजन करने से श्रीहरि जितने प्रसन्न नहीं होते, जितना वे माघ महीने में स्नान करने से होते हैं. इसलिए हर व्यक्ति को माघ महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए.
  • ‘माघे निमग्ना: सलिले सुशीते विमुक्तपापास्त्रिदिवं प्रयान्ति।’
    माघ महीने में शीतल जल में डुबकी लगाने वाले पापों से मुक्त होकर स्वर्गलोक जाते हैं.
  • ‘प्रीतये वासुदेवस्य सर्वपापनुत्तये। माघ स्नानं प्रकुर्वीत स्वर्गलाभाय मानव:।।’
    सभी पापों से मुक्ति,भगवान वासुदेव की प्रीति प्राप्त करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को माघ महीन में स्नान करना चाहिए. साथ ही मनुष्य को स्वर्ग प्राप्ति के लिए माघ स्नान करना चाहिए.

माघ मास कथा (Magh Katha in hindi)

माघ मास या माघ स्नान की कथा का उल्लेख स्कंदपुराण के रेवाखंड में मिलता है. इसके अनुसार, प्रचीन समय में नर्मदा तट पर शुभव्रत नाम के एक ब्राह्मण रहते थे. वो सभी वेद शास्त्रों के ज्ञाता थे. लेकिन उनका सारा ध्यान केवल धन संग्रह करने में लगा रहता था और इस तरह से उन्होंने बहुत सारा धन भी एकत्रित कर लिया था.

वृद्धावस्था के दौरान वो अनेक रोगों से घिर गए. इसके बाद उन्हें आभास हुआ कि, मैंने अपना पूरा जीवन केवल धन कमाने में लगा दिया अब मुझे परलोक सुधारना चाहिए. इसके बाद उन्हें एक श्लोक याद आया, जिसमें माघ मास की विशेषता बताई गई थी. उन्होंने माघ मास में स्नान का संकल्प लिया ‘माघे निमग्रा: सलिले सुशीते विमुक्तपापास्त्रिदिवं प्रयान्ति..’ इस श्लोक से स्नान का संकल्प लेकर वे नर्मदा में स्नान करने लगे और लगातार 9 दिनों कर स्नान किया और दसवें दिन स्नान करने के बाद उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया.

ब्राह्मण शुभव्रत ने अपने जीवन में कोई भी पुण्य का कार्य नहीं किया था. लेकिन माघ मास में किए स्नान के बाद उसका मन निर्मल हो गया और उसे स्वर्ग की प्राप्ति हुई. इस तरह से जीवन के अंतिम क्षणों में शुभव्रत का कल्याण हुआ.

ये भी पढ़ें: Magh Snan 2024: माघ स्नान है दिव्य और पुण्यदायी, जानिए शास्त्रानुसार महत्व और विशेषताएं

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan Rules: सूर्य ग्रहण में भूलकर भी न छुएं भगवान की मूर्ति, जानें क्यों बंद रहते हैं मंदिर
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में भगवान की मूर्ति क्यों नहीं छूनी चाहिए? जानिए मंदिरों के कपाट बंद होने का रहस्य
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा का आखिरी पड़ाव शुरू, रक्षाबंधन पर गुफा पहुंचेगी 'छड़ी मुबारक'
अमरनाथ यात्रा का आखिरी पड़ाव शुरू, रक्षाबंधन पर गुफा पहुंचेगी 'छड़ी मुबारक'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget