एक्सप्लोरर

Ram Mandir Bhumi Pujan: सिर्फ 4 भाई नहीं, बल्कि राम से भी बड़ी थी एक बहन, जानें उनकी कहानी

आज के दौर में हिमाचल प्रदेश में कुल्लू से कुछ दूर शांता देवी का जो मंदिर है, वो भगवान राम की इन्हीं बहन का है, जहां शांता और उनके पति ऋषि श्रृंग की मूर्तियां हैं.

अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन के साथ शुरू हो रहा है. ऐसे में भगवान राम से जुड़ी कहानियों को जानने की इच्छा सबको ही है. रामायण और रामचरित मानस में किए गए वर्णन से ज्यादातर लोग परिचित हैं, लेकिन इनके अलावा भी उनसे जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जो इन ग्रन्थों में भी नहीं हैं और लोककथाओं में उनका विवरण मिलता है.

बड़ी बहन थी शांता

इनमें से एक विवरण भगवान राम की बहनों को लेकर भी है. सभी यह जानते हैं कि भगवान राम चार भाई थे, लेकिन इस बारे में कम ही लोगों को जानकारी है कि उनकी दो बहनें भी थीं- शांता और कुकबी.

खास बात ये है कि राजा दशरथ और रानी कौशल्या की सबसे पहली संतान राम नहीं बल्कि शांता थे. यानी श्री राम की एक बड़ी बहन भी थीं. शांता के बारे में मान्यता है कि अंगदेश के राजा रोमपद और दशरथ मित्र थे. साथ ही रोमपद की पत्नी वर्षिणी, रानी कौशल्या की बहन थीं. रोमपद और वर्षिणी की कोई संतान नहीं थी और इससे वो दुखी थे.

एक बार दशरथ के सामने रोमपद के मुंह से संतान का दुख निकला, तो राजा दशरथ ने उन्हें वचन दिया कि अगर उनकी संतान हुई तो वो उसे रोमपद और वर्षिणी को गोद दे देंगे. कुछ साल बाद दशरथ की बेटी हुई. ये दशरथ-कौशल्या की भी पहली संतान थी, लेकिन अपने वचन को निभाने के लिए उन्होंने बेटी को रोमपद और वर्षिणी को दे दिया.

हिमाचल प्रदेश में है शांता देवी मंदिर

हालांकि, इसको लेकर कुछ अन्य कहानियां भी प्रचलित हैं. ऐसा भी माना जाता है कि शांता के पैदा होने पर अयोध्या में भयानक अकाल पड़ा था और शांता को इस अकाल का कारण बताया गया, जिसके बाद उन्होंने उसे गोद दे दिया. कहा जाता है कि इसके बाद दशरथ शांता को अयोध्या बुलाने से डरते थे कि कहीं फिर से अकाल न पड़ जाए.

आज के दौर में हिमाचल प्रदेश में कुल्लू से कुछ दूर शांता देवी का जो मंदिर है, वो भगवान राम की इन्हीं बहन का है, जहां शांता और उनके पति ऋषि श्रृंग की मूर्तियां हैं. हालांकि कुकबी के बारे में कहीं भी ज्यादा जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं.

ये भी पढ़ें

राम मंदिर भूमि पूजन पर एलके आडवाणी का बयान- 'मेरे दिल के करीब का सपना पूरा हो रहा है'

भूमि पूजन से पहले सामने आई राम मंदिर मॉडल की तस्वीरें, आप भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Durga Ashtami 2026: सावन तो शिव का महीना है, फिर 20 अगस्त को क्यों होगी मां दुर्गा की पूजा ?
सावन तो शिव का महीना है, फिर 20 अगस्त को क्यों होगी मां दुर्गा की पूजा ?
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Chandra Grahan 2026: राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget