एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमि पूजन पर एलके आडवाणी का बयान- 'मेरे दिल के करीब का सपना पूरा हो रहा है'

राम मंदिर भूमि पूजन पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता आडवाणी ने कहा कि मेरे दिल के करीब का सपना पूरा हो रहा है.

नई दिल्ली: राम मंदिर भूमि पूजन से ठीक एक दिन पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपने बयान का एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने कहा कि मेरे दिल के करीब का सपना पूरा हो रहा है.

राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी चेहरा रहे आडवाणी ने कहा, ''जीवन के कुछ सपने पूरे होने में समय लगते हैं. दिल के करीब रहा एक सपना पूरा हो रहा है. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन हो रहा है. निश्चय ही केवल मेरे लिए ही नहीं बल्कि समस्त भारतीय समुदाय के लिए यह क्षण एतिहासिक है.''

उन्होंने राम मंदिर आंदोलन का भी जिक्र किया. आडवाणी ने कहा, ''श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो यह भारतीय जनता पार्टी का सपना रहा है और मिशन भी. बीजेपी ने मुझे 1990 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का दायित्व प्रदान किया. इस यात्रा ने असंख्य लोगों की आकांक्षा, ऊर्जा और अभिलाषा को प्ररित किया. इस अवसर पर मैं उन सभी संतों, नेताओं और देश विदेश के जनमानस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में मूल्यवान योगदान दिया, बलिदान दिया. ''

पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी ने कहा कि मुझे इस बात की भी प्रसन्नता है कि नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के फलस्वरूप राम मंदिर का निर्माण शांतिपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हो रहा है. यह भारतीयों के परस्पर संबंधों को मजबूत करने में बहुत सहायक होगा.

उन्होंने कहा, ''भगवान राम विनीत भाव, मर्यादा और शिष्टता के गुणो से युक्त हैं और मेरा मानना है कि यह मंदिर सभी भारतीयों को उनके गुणों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करेगा.''

आडवाणी ने कहा, ''मेरा मानना है कि राम मंदिर सशक्त, संपन्न और सौहार्दपूर्ण राज्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा जहां पर सभी को न्याय मिलेगा और कोई अलग-थलग नहीं होगा.''

बता दें कि राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या तैयार है. मंदिर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए मोदी अयोध्या का दौरा करेंगे. हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री ‘‘श्री राम जन्मभूमि’’ जाएंगे जहां वह 'भगवान श्री रामलला विराजमान' की पूजा और दर्शन में शामिल होंगे.

भूमि पूजन से पहले सामने आई राम मंदिर मॉडल की तस्वीरें, आप भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा की युवती को गिटार सिखने के दौरान अमेरिकी युवक से हुआ प्यार, सरहद पार की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी
ओडिशा की युवती को गिटार सिखने के दौरान अमेरिकी युवक से हुआ प्यार, दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी
थर्मल स्कैनिंग-बैरियर्स और सर्विलांस, इबोला वायरस के कहर से हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी
थर्मल स्कैनिंग-बैरियर्स और सर्विलांस, इबोला वायरस के कहर से हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
कांग्रेस से अलग होकर नए गठबंधन में जा सकती है डीएमके, बीजेपी की उम्मीदें जागीं
कांग्रेस से अलग होकर नए गठबंधन में जा सकती है डीएमके, बीजेपी की उम्मीदें जागीं

वीडियोज

Janhit | Twisha Murder Case: अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी! | Bhopa | CBI Inquiry
Bharat Ki Baat | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh Yadav: PDAका दांव या हिंदुत्व का ब्रह्मास्त्र?
Sandeep Chaudhary | Inflation: 21वीं सदी का सबसे बड़े आर्थिक संकट पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Agra Police Commissioner Viral Video: पुलिस कमिश्नर का आधी रात को कड़ा Action | Latest News
Ajay Rai Abuses PM Modi | Mahadangal With Chitra Tripathi: अभद्र टिप्पणी से मचा सियासी कोहराम

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक, कहा- बैकअप अकाउंट भी उड़ा दिया
ट्विशा शर्मा केस में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक्शन, पति वकील समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द
ट्विशा शर्मा केस में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का एक्शन, पति वकील समर्थ सिंह का लाइसेंस रद्द
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
Iran US War: कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
कुछ घंटों में यूएस-ईरान ड्राफ्ट डील का ऐलान, कतर से जा रही टीम, मुनीर पहुंच रहे तेहरान
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
पाकिस्तान से बातचीत वाले होसबोले के बयान पर RSS से जुड़े संगठन ने कहा, 'अगर हम उन्हें...'
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
RBI का केंद्र को तोहफा, क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के बीच मंजूर किया 2.87 लाख करोड़ का लाभांश
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
'पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं', 'गद्दार' कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
Embed widget