एक्सप्लोरर

Leo January Horoscope 2025: सिंह राशि जनवरी मासिक राशिफल, संतान से जुड़ी समस्या का निकलेगा समाधान

Monthly Horoscope 2025: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी (Prediction) की जाती है. जानिए जनवरी का महीना सिंह राशि (Singh Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Leo January Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, जनवरी (January 2025) का महीना सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Singh Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जनवरी का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

सिंह राशि के जातकों को जनवरी के महीने में अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी. इस माह यदि एक कदम पीछे करने पर चीजें बनती हों तो उसे बनाने में बिल्कुल न हिचकिचाएं. यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो जनवरी महीने की शुरुआत में आने वाली बड़ी मुश्किलों को आसानी से दूर कर लेंगे.

व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के पूर्वार्ध में आय और व्यय में संतुलन साधने की आवश्यकता रहेगी. जनवरी के दूसरे सप्ताह में नौकरीपेशा व्यक्तियों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है.

इस दौरान आपको भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है. माह के मध्य में आपको कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा. इस दौरान मनचाही जगह पर तबादले अथवा पदोन्नति की कामना भी पूरी हो सकती है. आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी. संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे.

रिश्ते-नाते की दृष्टि जनवरी महीने की शुरुआत अच्छी रहने वाली है. इस दौरान आपके रिश्ते स्वजनों के साथ अच्छे बने रहेंगे और और आपके शुभचिंतक तमाम मुश्किलों को दूर करने में मददगार साबित होंगे.

यदि आप चाहते हैं कि आप की लव लाइफ शानदार बनी रहे तो अपने रिश्ते के बीच किसी भी प्रकार का अहं और वहम लाने से बचें. माह के उत्तरार्ध में आप अपने परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताएंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

Leo Money Horoscope 2025: सिंह राशि को 2025 में लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा, पढ़े वार्षिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 13 August 2026: आज गुरुवार श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज गुरुवार श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget