एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022: रक्षाबंधन ही नही बल्कि जन्माष्टमी मनाने को लेकर भी है संशय की स्थिति, जानें क्या है समाधान

Krishna Janmashtami 2022 Date: रक्षा बंधन के साथ-साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तिथि पर कंफ्यूजन की स्थिति बन गई है. आइये जानें इसका क्या समाधान है.

Krishna Janmashtami 2022 Date, Raksha Bandhan date: पंचांग के अनुसार, हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है. इस बार सावन पूर्णिमा की तिथि दो दिन अर्थात 11 और 12 अगस्त को पड़ रही है. इसके साथ ही 11 अगस्त को भद्रा की साया भी है. ऐसे में रक्षा बंधन की राखी कब बांधी जाए. इसे लेकर बेहद संशय की स्थिति बनी हुई है. ठीक इसी तरह कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भी हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है लेकिन इस बार भादों कृष्ण अष्टमी दो दिन अर्थात 18 और 19 अगस्त को पड़ रही है. ऐसे में किस दिन कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जाये और किस दिन जन्मोत्सव मनाया जाये. इसे लेकर भी भक्तों के बीच कंफ्यूजन बना हुआ है. आइये जानें इसका समाधान.

कब मनाये रक्षाबंधन (Raksha Bandhan date)

पंचांग के अनुसार, सावन महीने की पूर्णिमा 11 अगस्त को ही शुरू हो रही है लेकिन इस दिन भद्रा की साया रहने से राखी बांधने के मुहूर्त को लेकर दिक्कत हो रही है. मान्यता है कि भद्रा काल में राखी बंधना अशुभ होता है. जबकि12 अगस्त को सुबह 7 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी. इसके अलावा इसी दिन पूर्णिमा की उदया तिथि भी है. ऐसे में लोग 12 अगस्त को राखी बांधने के लिए शुभ मान रहे हैं.

कब रखें कृष्ण जन्माष्टमी व्रत और कब करें व्रत पूजा? (Krishna Janmashtami 2022 Date)

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त 2022 गुरुवार की रात 9 बजकर 21 मिनट से शुरू हो रही है जबकि अष्टमी तिथि 19 अगस्त को रात 10 बजकर 50 पर समाप्त होगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भादों के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्य रात्रि में हुआ था. ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत और जन्मोत्सव 18 अगस्त को मनाया जाना चाहिए. जबकि कुछ लोगों का कहना है कि अष्टमी तिथि की उदया तिथि 19 अगस्त को है. इस लिए उदया तिथि के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत और पूजन 19 अगस्त को रखना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार गृहस्थ 18 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे, जबकि वृंदावन में यह उत्सव 19 अगस्त को मनाया जाएगा.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026: सावन की शिवरात्रि पर दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन की शिवरात्रि पर दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Sawan Shivratri 2026 Puja: 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि, जानें घर पर शिव पूजा की विधि
11 अगस्त को सावन शिवरात्रि, जानें घर पर शिव पूजा की विधि
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि
हरियाली तीज पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें पूजा विधि
Aaj Ka Panchang 11 August 2026: आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget