एक्सप्लोरर

Sri Krishna: मित्र को मोटा बनाने के लिए कृष्ण बने थे माखनचोर, जानिए किस्सा

Krishna Baal Leela: वासुदेव कृष्ण की मित्रता की कहानी को लोग भले ही वृहद रूप में सुदामा या अर्जुन से जोड़ते हों, लेकिन नंदलाल के बचपन में करीब बीस घनिष्ठ मित्र थे. इनमें भी सबसे खास सखा मधुमंगल यानी मनसुखा थे, यही वह मित्र थे, जिसे मोटा बनाने की शर्त पूरी करने के लिए वह माखन चोर बन गए.

Shri Krishna Baal Leela in Hindi: भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखाओं में सुबाहु, सुबल, भद्र, सुभद्र, मणिभद्र, भोज, तोककृष्ण, वरूथप, श्रीदामा, सुदामा, मधुकंड, विशाल, रसाल, मकरन्‍द, सदानन्द, चन्द्रहास, बकुल, शारद और बुद्धिप्रकाश आदि थे. इनमें उद्धव और अर्जुन से काफी बाद में मित्रता हुई. पुष्टिमार्ग के अनुसार कृष्ण की बाल और किशोर लीला के आठ आत्मीय संगी तोक, अर्जुन, ऋषभ, सुबल, श्रीदामा, विशाल और भोज रहे, लेकिन इनके अलावा मधुमंगल ऐसे बाल सखा थे, जो गोकुल में रहते थे. वह बेहद गरीब ब्राह्मण पौर्णमासी देवी के पौत्र और श्रीसांदीपनिजी के पुत्र थे. इनकी खासियत थी कि यह परम विनोदी थे, जिसके चलते मित्रों के बीच उन्हें 'मसखरे मनसुखा' भी बुलाया जाता था. बाल कृष्ण जब भी कोई शरारत करते थे तो मनसुखा की राय जरूर लेते थे.

गरीबी के चलते मनसुखा को भरपेट भोजन नहीं मिलता था. वह दुबला पतला और कमजोर था. एक दिन कृष्ण ने उसके पर हाथ रखकर कहा कि मनसुखा तुम मेरे मित्र हो या नहीं? ऐसा दुर्बल मित्र मुझे पसंद नहीं. तुम मेरे जैसे तगड़े हो जाओ. यह सुनकर मनसुखा रो पड़े, बोले, कान्हा, तुम एक राजा के बेटे हो. तुम्हें रोज दूध और माखन खाने को मिलता है. मैं गरीब हूं, कभी माखन नहीं खाया.

यह सुनकर नंदलाल ने कहा कि अब मैं तुम्हें रोज माखन खिलाऊंगा तो मनसुखा ने कहा, अगर तुम रोज माखन खिलाओगे तो तुम्हारी मां क्रोधित हो जाएगी. तो कन्हैया कहते हैं कि अरे! नहीं, मैं अपने घर का नहीं, मगर बाहर से कमाकर तुम्हें खिलाऊंगा. इस तरह श्रीकृष्‍ण अपने परममित्र के लिए माखन चोर बन गए.

मित्र का रूप धरना मनसुखा को पड़ा भारी
कहा जाता है कि एक बार मधुमंगल यानी मनसुखा ने श्रीकृष्ण का रूप धरा, जिससे सभी गोपियां उससे प्रेम कर सके और उसे लड्डू मिल सके. तभी वहां घोड़े के रूप में केशी दैत्य आ गया. उसने मनसुखा को ही कृष्ण समझ लिया और उसे मारने लगा, तभी श्रीकृष्ण आ गए और उन्होंने दैत्य का वध कर मनसुखा की जान बचा ली. इस घटना के बाद मनसुखा ने कसम खा ली थी कि वह भी कृष्ण रूप नहीं धरेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन में सोम और भौम प्रदोष व्रत का संयोग, नोट करें डेट, प्रदोष काल पूजा मुहूर्त
सावन में सोम और भौम प्रदोष व्रत का संयोग, नोट करें डेट, प्रदोष काल पूजा मुहूर्त
Rashifal 28 July 2026: इन 6 राशियों के लिए सफलता का दिन, नौकरी और लव लाइफ में होगा बड़ा बदलाव! मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 6 राशियों के लिए सफलता का दिन, नौकरी और लव लाइफ में होगा बड़ा बदलाव! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Mesh Saptahik Rashifal 27 July- 2 August 2026: इस सप्ताह मेष वालों की मेहनत नहीं जाएगी बेकार! आगे बढ़ने के मिलेंगे अवसर
इस सप्ताह मेष वालों की मेहनत नहीं जाएगी बेकार! आगे बढ़ने के मिलेंगे अवसर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget