एक्सप्लोरर

Krishna Leela: जब कृष्ण ने सुदामा को बनाया तीन लोक का स्वामी, तो भगवान को नियम-कानून का पाठ पढ़ाने द्वारका पहुंचे यमराज

Krishna Sudama: प्रेम से दिए तीन मुट्ठी चावल के बदले कृष्ण ने सुदामा को तीनों लोक का स्वामी बना दिया. तब सुदामा की संपत्ति देख यमराज से रहा नहीं गया और वे अपना बहिखाता लेकर द्वारका पहुंच गए.

Krishna Sudama Story: श्रीकृष्ण के वैसे तो कई मित्र थे, लेकिन सुदामा और कृष्ण के मित्रता की मिसाल आज भी दी जाती है. इसका कारण यह भी है कि धन-दौलत, रंग-रूप और भेद-भाव से परे कृष्ण-सुदामा की घनिष्ठ मित्रता का गुणगान किया जाता है. बाल्यावस्था में कृष्ण और सुदामा एक साथ एक ही गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करते थे. लेकिन बाद में श्रीकृष्ण द्वारकाधीश बने और सुदामा को अत्यंत निर्धनता में जीवन व्यतीत करना पड़ रहा था.

लेकिन श्रीकृष्ण ने सुदामा को तीन मुट्ठी चावल के बदले तीन लोक का स्वामी बना दिया. सुदामा की संपत्ति देख यमराज अपना बहीखाता लेकर द्वारका पहुंचे और श्रीकृष्ण को नियम-कानून का पाठ पढ़ाने लगे.

जब यमराज ने श्रीकृष्ण को पढ़ाया नियम-कानून का पाठ

यमराज द्वारका पहुंचे और श्रीकृष्ण से कहा- क्षमा करें भगवन, लेकिन सत्य तो यह है कि यमपुरी में शायद अब मेरी कोई आवश्यकता नही रही. इसलिए में आपको पृथ्वीलोक के प्राणियों के कर्मों का बहीखाता सौंपने आया हूं. यह कहते हुए यमराज ने भगवान के समक्ष सारा बहीखाता रख दिया.

श्रीकृष्ण बोले- यमराज जी आप इतने चिंतित क्यों लग रहे हैं, आखिर बात क्या बात है?

यमराज ने कहा- भगवान आपके क्षमा कर देने से अनेक पापी यमपुरी नहीं आते बल्कि सीधे आपके धाम चले जाते हैं. ऐसे में आपने सुदामा जी को तीनों लोक देकर तीनों लोक का स्वामी बना दिया. अब ऐसे में हम कहां जाएंगे.

कृष्ण की लीला से ‘श्रीक्षय से यक्षश्री’ बना सुदामा का भाग्य

यमराज भगवान को अपना बहीखाता दिखाते हुए कहते हैं कि सुदामा जी के भाग्य में ‘श्रीक्षय’ है. लेकिन बहीखाता देख यमराज भी चकित रह जाते हैं. सुदामा के भाग्य वाले स्थान पर ‘श्रीक्षय’ की जगह ‘यक्षश्री’ लिखा होता है. दरअसल खुद भगवान कृष्ण अपनी लीलाओं से अक्षर को बदलकर श्रीक्षय से यक्षश्री कर देते हैं. यक्षश्री यानी कुबेर की संपत्ति!

इसके बाद श्रीकृष्ण यमराज से कहते हैं- यमराज जी! शायद आप नहीं जानते कि सुदामा ने मुझे अपना सर्वस्व अपर्ण कर दिया था. मैंने सुदामा के केवल उसी का प्रतिफल उसे दिया है.

यमराज आश्चर्य होकर कहते हैं- सुदामा जी ने ऐसी कौन सी संपत्ति आपको दे दी. उनके पास तो कुछ भी नही.

भगवान बोले- सुदामा ने अपनी कुल पूंजी के रूप में मुझे प्रेम स्वरूप चावल अर्पण किये थे, जिसे मैंने और देवी लक्ष्मी ने बड़े प्रेम से खाए. जो मुझे प्रेम पूर्वक कुछ भी खिलाता है उसे सम्पूर्ण विश्व को भोजन कराने जितने पुण्यफल की प्राप्ति होती है. ठीक इसी तरह का प्रतिफल मैंने सुदामा को भी दिया है.

ये भी पढ़ें: Guruwar Daan: गुरुवार के दिन इस चीज का दान बदल सकता है आपकी किस्मत

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget