एक्सप्लोरर

Diwali 2020 : दीवाली से पहले खरीदने जा रहे हैं मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर, तो ध्यान में ज़रुर रखें ये खास बातें

मां लक्ष्मी धन, वैभव व ऐश्वर्य की देवी मानी जाती हैं जिनसे जुड़ी हर वस्तु का विशेष महत्व होता है. इसीलिए इनकी प्रतिमा व तस्वीर से जुड़ी कुछ विशेष बातें भी ज़रुर ध्यान रखनी चाहिए,

दीवाली(Diwali 2020) पर प्रभु श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे और इसी खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीए जलाकर अमावस्या की काली स्याह रात को जगमग कर दिया था. इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी की जाती है. इसीलिए खासतौर से लोग मां लक्ष्मी की नई मूर्ति व प्रतिमा(Goddess Lakshmi Images) खरीदकर इस दिन लाते हैं. अगर आप भी इस बार मूर्ति या प्रतिमा खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों को विशेष ध्यान आपको रखना चाहिए. 

मां लक्ष्मी धन, वैभव व ऐश्वर्य की देवी मानी जाती हैं जिनसे जुड़ी हर वस्तु का विशेष महत्व होता है. इसीलिए इनकी प्रतिमा व तस्वीर से जुड़ी कुछ विशेष बातें भी ज़रुर ध्यान रखनी चाहिए, जो इस प्रकार हैं -

कमल के पुष्प पर विराजमान देवी की खरीदें तस्वीर

मां लक्ष्मी(Maa Lakshmi) की तस्वीर खरीद रहे हैं तो ऐसी तस्वीर खरीदें जिसमें देवी कमल के पुष्प पर विराजमान हो. कमल के फूल पर विराजमान होकर मां लक्ष्मी एक संदेश देती हैं और वो ये है कि जिस तरह कमल कीचड़ में खिलकर भी सदैव मुस्कुराता रहता है ठीक उसी तरह मनुष्य को दुनिया की मायाजाल में नहीं फंसना चाहिए बल्कि मोह को छोड़कर नेक और नीति से चलना चाहिए.

खड़ी मुद्रा में तस्वीर खरीदने से बचें      

मां लक्ष्मी की खड़ी मुद्रा में तस्वीर खरीदने से बचना चाहिए. इसके पीछे यह कारण दिया जाता है कि मां लक्ष्मी की खड़ी मुद्रा वाली तस्वीर की पूजा करने से लक्ष्मी ज्यादा दिनों तक घर में नहीं ठहरतीं. यूं भी लक्ष्मी को चंचला कहा जाता है. 

ऐसी तस्वीर खरीदना माना जाता है शुभ 

कई बार ऐसी तस्वीर भी देखने को मिलती है जिसमें मां लक्ष्मी के हाथों से सिक्के गिर रहे होते हैं. ऐसी तस्वीर को खरीदना शुभ माना गया है. कहते हैं सोने के सिक्के संपन्नता लाते हैं सिर्फ आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि हर तरह से. वहीं अगर ये सिक्के किसी पात्र में गिरते हुए तस्वीर हो तो और भी शुभ माना जाता है. 

ऐरावत हाथी वाली तस्वीर

अगर किसी तस्वीर में मां लक्ष्मी के दोनों ओर ऐरावत हाथी धन की वर्षा कर रहे हों तो उस घर में धन की कमी कभी नहीं होती. ऐसे में इस दीवाली अपने घर ऐसी ही तस्वीर खरीदकर लाई जा सकती है. ताकि आपका घर भी वैभव और ऐश्वर्य से परिपूर्ण हो. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget