एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का पर्व अक्टूबर की किस डेट में पड़ रहा है, इस दिन क्या किया जाता है जानें

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का सुहागिनों को बेसब्री से इंतजार रहता है, ये त्योहार सुहाग से जुड़ा है. जानें इस साल करवा चौथ 2024 में कब है, नोट कर लें डेट, पूजा का मुहूर्त और चंद्रमा की पूजा का समय.

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है और इस व्रत का महिलाओं को साल भर इंतजार रहता है. हर साल कार्तिक माह (Kartik Month) में मनाया जाने वाला करवा चौथ सुहाग की सुरक्षा, दीर्धायु और परिवार की खुशहाली के लिए बहुत खास माना गया है. इस साल 2024 में करवा चौथ कब मनाया जाएगा, जान लें डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय.

2024 में करवा चौथ कब ? (When is Karwa Chauth 2024)

इस साल सुहागिनों का पर्व करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन करवा माता, गणेश जी और चंद्र देव की पूजा का विधान है. सुहागिनें दुल्हन की तरह सजकर पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं.

करवा चौथ 2024 पूजा मुहूर्त (Karwa Chauth 2024 Muhurat)

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिति 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और समापन 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर होगा.

गणपति जी की पूजा के लिए शाम 05.46 से रात 07.09 मिनट का शुभ मुहूर्त है. व्रती को पूजा के लिए पूरा सवा घंटा मिलेगा. इसके बाद करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य रात 07.54 मिनट पर दिया जाएगा.

करवा चौथ पर क्या किया जाता है (Karwa chauth puja significance)

करवा चौथ पर महिलाएं निर्जल व्रत करती है. स्त्रियां नया करवा खरीदकर लाती हैं और उसे सुंदर तरीके से सजाती हैं. करवा चौथ वाले दिन सुहागिनें सूर्योदय से पहले जागकर सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं. उसके बाद पूरे दिन अन्न-जल का त्याग कर शाम को दुल्हन की तरह तैयार होती है और पूजा करती है. उसके बाद शाम को छलनी से चांद देखकर और पति की आरती उतारकर अपना व्रत खोलती हैं. पुराणों के मुताबिक चंद्रमा प्रेम और पति धर्म का भी प्रतीक है, इसलिए सुहागिनें पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन में प्रेम की कामना से चंद्रमा की पूजा करती हैं.

Vastu Tips: महिलाओं को किस दिशा में पैर करके सोना माना गया है अच्छा, आप भी जान लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget