एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2023: सरगी के साथ हो गई करवा चौथ व्रत की शुरुआत, जानें मुहूर्त

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखा जाता है. सरगी के साथ व्रत की शुरुआत होती है. इसके बाद दिन भर निर्जला व्रत रखा जाता है. जानते हैं करवा चौथ व्रत की पूजा और मुहूर्त.

Karwa Chauth 2023: हिंदू धर्म और खासकर विवाहिताओं के लिए करवा चौथ पर्व का विशेष महत्व होता है. इस पर्व का महिलाएं सालभर बेसब्री से इंतजार करती हैं. पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है.

करवा चौथ व्रत के कई नियम होते हैं. व्रत की शुरुआत सरगी खाने के बाद शुरू हो जाती है. इसके बाद पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने व छलनी की ओट से पति को देखने के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है. आइये जानते हैं करवा चौथ में सरगी का महत्व, पूजा और मुहूर्त.

सरगी के साथ करवा चौथ व्रत की शुरुआत (Karwa Chauth 2023 Sargi)

सरगी के बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है. क्योंकि हर महिला सरगी खाकर ही व्रत की शुरुआत करती है. व्रत की शुरुआत करने से पहले सास अपनी बहू को सरगी देती है. यदि सास न हो तो घर की बड़ी महिला या जेठानी भी सरगी दे सकती है. सरगी की थाल में श्रृंगार का सामान जैसे कुमकुम, बिंदी, मेहंदी, साड़ी, सिंदूर, बिछिया, मेवे, मिठाई, ताजे फल, शगुन के पैसे आदि होते हैं.

सरगी के लिए सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि करना चाहिए. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, बिना स्नान किए सरगी न करें. स्नान के बाद पूजा पाठ करें और फिर सरगी करें. सरगी के बाद भगवान के सामने हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें और चंद्रोदय तक बिना कुछ खाए पिए उपवास रहें.

करवा चौथ व्रत 2023 मुहूर्त (Karwa Chauth 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है, जोकि इस साल बुधवार, 1 नवंबर 2023 को पड़ रही है. चतुर्थी तिथि की शुरुआत मंगलवार, 31 अक्टूबर रात 09:30 से हो जाएगी, जिसका समापन बुधवार, 1 नवंबर रात 09:19 पर होगा. वहीं करवा चौथ की पूजा के लिए शाम 05:44 से 07:02 मिनट कर का समय शुभ रहेगा. करवा चौथ के दिन चंद्रोदय 08:26 मिनट (अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनट का संभावित अंतर हो सकता है) पर होगा. चंद्रोदय के बाद आप चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Diwali 2023: धनतेरस से लेकर भाई दूज तक, जानें पंचदिवसीय दिवाली की तारीख और महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget