एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ कब है , नोट करें सही डेट और महत्वपूर्ण जानकारी

Karwa Chauth 2023 Date: करवा चौथ का व्रत महिलाओं के जीवन में एक खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है. आइये जानते हैं करवा चौथ की सही डेट.

Karwa Chauth 2023 Date: करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं और पूरे दिन निर्जला रखा जाता है. रात के समय चांद देखकर व्रत का पारण किया जाता है. करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं 16 श्रृंगार कर सजती संवरती हैं और रात में चांद निकलने के बाद चंदमा की पूजा कर चांद को जल देकर और अपने पति का मुख छलनी से देखकर अपना व्रत खोलती है.

हिंदू पंचाग के अनुसार इस साल 2023 में करवा चौथ का व्रत 1 नंवबर 2023, बुधवार को पड़ रहा है. ये दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास दिन होता है सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं और उनके लिए व्रत करती हैं. सुहागिन महिलाएं इस दिन सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पूरी निष्ठा के साथ दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं. फिर रात में चंद्रमा की पूजा कर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करती हैं. आइए जानते हैं साल 2023 में करवा चौथ कब पड़ रहा है. 

कब है साल 2023 में करवा चौथ (Kab Hai 2023 Mein Karwa Chauth)
साल 2023 में 1 नंवबर 2023, बुधवार के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा.

शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2023 Shubh Muhurat)

  • करवा चौथ की तिथि 31 अक्टूबर 2023, मंगलवार के दिन रात्रि 9.30 से शुरु हो जाएगी.
  • वहीं 1 नवंबर को चंद्र दर्शन के बाद रात 9.10 मिनट पर समाप्त हो जाएगी.
  • पूजा का शुभ समय 1 नवंबर शाम 5.54 मिनट से लेकर 7.02 मिनट तक रहेगा.
  • चंद्रोदय का समय 1 नवंबर रात 8.26 मिनट पर रहेगा.

करवा चौथ का महत्व (Importance of Karwa Chauth 2023)
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के जीवन में बहुत महत्व रखता है. ये व्रत शादीशुदा महिलाओं के दांपत्य जीवन में खुशियां भरता है. इस दिन सास अपनी बहू को सरगी देती है. जिससे सुबह सूर्योदय से पहले खाया जाता है. करवा चौथ के व्रत में सरगी का बहुत महत्व है. इसके बिना करवा चौथ का व्रत पूरा नहीं माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Dev Deepawali 2023 Date: देव दीपावली की तिथि की असमंसम हुई दूर, अब इस दिन बनारस में मनाया जाएगा देवताओं का महापर्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sarvarth Siddhi Yog 2026: जुलाई के बचे दिनों में बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन कार्यों के लिए रहेगा सबसे शुभ समय
जुलाई के बचे दिनों में बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन कार्यों के लिए रहेगा सबसे शुभ समय
Kushotpatini Amavasya 2026: साल में सिर्फ एक बार मिलती है पवित्र कुश तोड़ने की अनुमति, जानिए क्यों इतना खास है यह अमावस्या
साल में सिर्फ एक बार मिलती है पवित्र कुश तोड़ने की अनुमति, जानिए क्यों इतना खास है यह अमावस्या
Kanwar Yatra 2026: चार बेटे रहे पीछे, बहू बनी आधुनिक श्रवणकुमार! सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक पैदल यात्रा
चार बेटे रहे पीछे, बहू बनी आधुनिक श्रवणकुमार! सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक पैदल यात्रा
Bhadli Navami 2026: गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget