एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के दिन इन 8 कार्यों को करने से बचें, जानें चंद्रोदय का समय और पूजा मुहूर्त

Karwa Chauth Moonrise Time: कार्तिक मास की शुरुआत 21 अक्टूबर यानी कल गुरुवार के दिन से शुरू हो रही है. कार्तिक मास का पहला व्रत करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर रविवार के दिन पड़ेगा.

Karwa Chauth Moonrise Time: कार्तिक मास (Kartik Month) की शुरुआत 21 अक्टूबर यानी कल गुरुवार के दिन से शुरू हो रही है. कार्तिक मास का पहला व्रत करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat 24 October) 24 अक्टूबर, रविवार के दिन पड़ेगा. इस दिन सुहागिनें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं और उनकी सुख-समृद्धि के लिए करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखती है. हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं 16 शृंगार करके चौथ माता की पूजा करती है. रात में गणेश जी, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. रात के समय चंद्रोदय के बाद चांद के दर्शन करके उसकी पूजा की जाती है. चांद को अर्घ्य दिया जाता है और फिर पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत का पारण किया जाता है.  

व्रत के नियम  (Karwa Chauth Vrat Niyam) काफी कठिन है. कहा जा रहा है कि इस बार पांच साल बाद फिर करवा चौथ पर शुभ योग (Karwa Chauth Shubh Yog) बन रहा है. करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा. कहते हैं कि करवाचौथ का व्रत बहुत ही सावधानी और नियम के साथ किया जाता है. आइए जानते हैं व्रत के दिन किन बातों का खास ख्याल रखें और भूलकर भी ये काम न करें. 

भूलकर भी न करें ये काम

1. कहते हैं कि व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही होती है. इसलिए भूलकर भी इस दिन देर तक न सोएं. 

2. पूजा-पाठ में भूरे और काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है. हो सके तो इस दिन लाल रंग के कपड़े ही पहनें क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक है और पति-पत्नी के इस प्रेम के प्रतीक व्रत में लाल रंग आपसी प्रेम को और बढ़ाएगा. 

3. इस पवित्र दिन न तो खुद सोएं और न ही किसी सोए हुए व्यक्ति को जगाएं. मान्यता है कि करवा चौथ के दिन किसी भी सोते हुए व्यक्ति को नींद से जगाना अशुभ माना जाता है.

4. करवा चौथ पर सास द्वारा दी गई सरगी शुभ मानी जाती है. व्रत शुरू होने से पहले सास अपनी बहू को कुछ मिठाइयां, कपड़े और शृंगार का समान देती है. इस दिन सूर्योदय से पहले ही सरगी का भोजन करें और फिर पूरे दिन निर्जला व्रत रहकर पति की लंबी आयु के लिए कामना करें. 

5. इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए. महिलाओं को इस दिन घर में किसी बड़े का अपमान नहीं करना चाहिए. साथ ही, पति के साथ भी प्रेम के साथ रहना चाहिए. 

6. शास्त्रों में कहा गया है कि करवा चौथ व्रत के दिन पति-पत्नी को आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए. कहते हैं कि झगड़ा करने पर आपको व्रत का फल नहीं मिलेगा. 

7. कहते हैं कि इस दिन सफेद चीजों का दान भूलकर भी न करें. सफेद कपड़े, सफेद मिठाई, दूध, चावल, दही आदि को भूलकर भी किसी को न दें. 

करवा चौथ 2021 पूजा मुहूर्त (Karwa Chauth 2021 Puja Muhurat)

कार्तिक कृष्ण की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021, रविवार को सुबह 03 बजकर 01 मिनट से शुरू होगी, जो कि 25 अक्टूबर 2021 को सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक रहेगी. ऐसे में करवा चौथ व्रत पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.

करवा चौथ का चंद्रोदय समय (Karwa Chauth 2021 Moonrise Time)

चन्द्रोदय समय: शाम 7 बजकर 51 मिनट पर होगा.

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के लिए शॉपिंग लिस्ट में शामिल करें ये चीजें, लेकिन इन चीजों को खरीदने से करें परहेज, देखें लिस्ट

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर कथा के बिना अधूरा रह जाएगा व्रत, इस दिन जरूर पढ़े ये व्रत कथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026: धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
Weekly Tarot Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026, धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
Sharad Purnima 2026: खीर 25 या 26 अक्टूबर की रात रखें? जानें सही तारीख और समय
शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें, 25 या 26 अक्टूबर की रात? जानें सही समय और पंचांग का नियम
Durga Puja 2028 Date: महाष्टमी, नवमी और दशमी कब है?
Durga Puja 2028: सितंबर या अक्टूबर, कब होगी दुर्गा पूजा? जानें महाष्टमी से विजयादशमी तक की सही तारीख
मकर साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: वाणी पर रखें संयम, कागजी कामकाज में न बरतें लापरवाही; पढ़ें वीकली राशिफल
Capricorn Weekly Horoscope 25 to 31 October: प्रतिद्वंद्वियों से कड़ा मुकाबला, शॉपिंग में फिजूलखर्ची पर रोक जरूरी; पढ़ें करियर, लव लाइफ व हेल्थ का हाल

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
Embed widget