एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के लिए शॉपिंग लिस्ट में शामिल करें ये चीजें, लेकिन इन चीजों को खरीदने से करें परहेज, देखें लिस्ट

Karwa Chauth 2021 Shopping List: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं 16 ऋंगार करके पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.

Karwa Chauth 2021 Shopping List: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (Kartik Month Chaturthi) का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन महिलाएं 16 ऋंगार (16 Shringar on Karwa Chauth) करके पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत (Nirjala Vrat) रखती हैं. इस बार करवाचौथ का व्रत 24 अक्टूबर (Karwa Chauth 24 Oct) के दिन रखा जाएगा. करवाचौथ को अब चंद ही दिन बाकी है, ऐसे में महिलाओं की शॉपिंग लिस्ट (Karwa Chauth Shopping List) भी बनकर तैयार हो गई. वहीं. कुछ महिलाओं ने तो अभी से शॉपिंग शुरू कर दी होगी. तो आइए जानते हैं इस शुभ अवसर पर किस चीज की खरीदारी करनी चाहिए और किसी चीज की खरीदारी से परहेज करना चाहिए. 

इन चीजों को शॉपिंग लिस्ट में दे जगह

लाल चूड़ियां

करवाचौथा सुहागिन महिलाओं का ही खास पर्व है. इस दिन महिलाएं सज-संवर कर पूरा दिन निर्जला रह कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. ऐसे में बाजारों में सबसे ज्यादा सेल चूड़ियों की होती है. महिलाएं इस दिन लाल रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनना ही पसंद करती हैं. करवाचौथ के दिन लाल रंग को शुभ माना जाता है. ऐसे में आप भी इस दिन लाल रंग की चूड़ी या चूड़ा सेट खरीद सकती हैं. 

व्रत के दिन नए कपड़ों की खरीदारी

करवाचौथ को लेकर सुहागिन महिलाएं एक महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं. ऐसे में व्रत के दिन नए कपड़े पहनना तो बनता है. कई महिलाएं तो नए कपड़े पति से करवाचौथ के गिफ्ट की तरह ही ले लेती हैं. अगर आपने अभी तक नए कपड़ों की प्लानिग नहीं की है, तो देर मत करिए. जल्दी से पति के साथ जाइए और कपड़ों की खरीददारी कर लें. बस, एक बात का ध्यान रखें कि इस दिन शुभ रंग ही पहनें. भूरा, काला आदि रंग पहनने से परहेज करें. 

घर में ही मेहंदी की तैयारी

सुहागिन के 16 ऋंगारों में मेहंदी भी शामिल है. मेहंदी के बिना तो करवाचौथ का व्रत जैसे अधूरा सा लगता है. परंपरा के साथ-साथ मेहंदी इन दिनों ट्रेंड भी बन गया है. कोरोना को देखते हुए महिलाएं बाजारों में बैठकर मेहंदी लगवाने से परहेज कर रही हैं. ऐसे में उन्होंने इस बार घर पर ही मेहंदी आर्टिस्ट को बुलाने की ठानी है. अगर आपने अभी तक मेहंदी के बारे में कुछ नहीं सोचा है, तो देर न करें और अभी मेहंदी आर्टिस्ट बुक करें. इसके साथ ही अपने सखियों को भी अपने ही घर मेहंदी के लिए इंवाइट कर सकती हैं. ऐसे में करवाचौथ का मजा और भी दोगुना हो जाएगा.  

इन चीजों की करें खरीदारी

इन सबके अलावा पूजा की सामग्री की भी लिस्ट बना लें. ताकि पूजा के समय कोई सामग्री न रह जाए. पूजा सामग्री में करवा, शहद, शुद्ध घी, दही, गंगाजल, चावल, मिठाई, लाल सिंदूर, महावर (रंग), कंघी, बिंदी, चूड़ियां, मेहंदी, चुनरीशिव-पार्वती और भगवान गणेश की एक फोटो, व्रत कथा की किताब, दीपक और घी में भीगी बाती, गौरी बनाने मिट्टी या गाय का गोबर, गेंहू, पानी का लोटा, कच्चा दूध, कुमकुम, अगरबत्ती, फल, फूल आदि सामग्री की तैयारी पहले से ही कर लें. 

इन चीजों भूलकर भी न खरीदें

करवाचौथ की शॉपिंग के दौरान कुछ चीजों को भूलकर भी न खरीदें. करवाचौथ के दिन न तो सफेद कपड़े खरीदने चाहिए और न ही पहनने चाहिए. इस दिन लाल, पीले, हरे और संतरी रंग के कपड़ों की खरीदारी शुभ माना जाता है. इतना ही नहीं, कहते हैं कि इस दिन सुहागिन महिलाओं को तेज धार वाली वस्तुओं की खरीददारी नहीं करनी चाहिए. इनमें चाकू, कैंची और सुई जैसी चीजें शामिल हैं. 

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर सास दें ऐसा गिफ्ट, जिससे बहू के दिल के हो जाएं करीब

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर कथा के बिना अधूरा रह जाएगा व्रत, इस दिन जरूर पढ़े ये व्रत कथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 July 2026: गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
समुद्र मंथन, हलाहल विष और 'नीलकंठ' का रहस्य; जानिए सावन में क्यों किया जाता है शिव जी का जलाभिषेक
क्या सच में सावन के महीने में ही हुआ था समुद्र मंथन? जानिए शिव पुराण के अनुसार इसका असली रहस्य
Sawan 2026 Date: 30 जुलाई से सावन का शुभारंभ, नोट कर लें 4 सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, नोट कर लें सोमवार और मंगला गौरी व्रत की सही तिथियां

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget