एक्सप्लोरर

Kamika Ekadashi 2024: सावन की पहली एकादशी कब पड़ रही है, इसका क्या है धार्मिक महत्व जानें

Kamika Ekadashi 2024: देव सोने के बाद सावन माह की पहली एकादशी कामिका एकादशी के नाम से जानी जाती है. ये व्रत समस्त कामनाओं की पूर्ति करने वाला होता है. जानें कामिका एकादशी की डेट, मुहूर्त और महत्व.

Kamika Ekadashi 2024: भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत हर महीने में दो बार किया जाता है. एक कृष्ण और दूसरा शुक्ल पक्ष में. शास्त्रों के अनुसार जो लोग सच्चे मन से एकादशी व्रत करने से जीवन के दुखों का अंत होता है. परिवार में खुशहाली आती है.

सावन में एकादशी व्रत करने से विष्णु जी (Vishnu ji) संग शिव जी (Shiv ji) का आशीर्वाद प्राप्त होता है. सावन के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहते हैं, जानें 2024 में कामिका एकादशी कब किया जाएगा. इसकी सही तारीख, पूजा मुहूर्त और महत्व.

कामिका एकादशी 2024 डेट (Kamika Ekadashi 2024 Date)

कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन करते हैं तो उनसे सभी देव, नाग, किन्नर, पितृ आदि की पूजा हो जाती है.सावन में कामिका एकादशी का व्रत रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों से मुक्ति मिलती है.

कामिका एकादशी 2024 मुहूर्त (Kamika Ekadashi 2024 Time)

सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 30 जुलाई 2024, को शाम 04 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 31 जुलाई 2024 को दोपहर 03 बजकर 55 मिनट पर इसका समापन होगा.

कामिका एकादशी 2024 व्रत पारण समय (Kamika Ekadashi 2024 Vrat Parana Time)

1 अगस्त 2024 को सुबह 05.43 से सुबह 08.24 तक कामिका एकादसी का व्रत पारण किया जाएगा. इस दिन द्वादशी तिथि समाप्त होने का समय दोपहर 03.28 मिनट पर है.

कामिका एकादशी का महत्व (Kamika Ekadashi Significance)

शास्त्रों के अनुसार आभूषणों से युक्त बछड़ा सहित गौदान करने से जो फल प्राप्त होता है, वह फल कामिका एकादशी के उपवास से मिल जाता है. सावन माह (Sawan month) में होने के कारण इस एकादशी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. देवशयनी एकादशी के बाद ये पहली एकादशी है, जिसमें भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं. इस दौरान श्रीहरि की पूजा करने वालों को सुख-धन प्राप्त होता है. कष्ट दूर होते हैं.

Sawan Shanivar 2024: क्रोधित शनि का शांत करने के लिए सावन के पहले शनिवार करें ये उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Somwar 2026: सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें
सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें
Meen Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: मीन राशि वालों के लिए अलर्ट वीक! चोट, खर्च और रिश्तों में तनाव के संकेत
मीन राशि वालों के लिए अलर्ट वीक! चोट, खर्च और रिश्तों में तनाव के संकेत
Kumbh Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: कुंभ राशि वालों के लिए बड़ा उलटफेर! पहले बढ़ेंगी मुश्किलें, फिर मिलेगा कामयाबी का रास्ता
कुंभ राशि वालों के लिए बड़ा उलटफेर! पहले बढ़ेंगी मुश्किलें, फिर मिलेगा कामयाबी का रास्ता
Makar Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: मकर वालों के शुभचिंतकों की मदद से बनेंगे काम, करियर बदलने में जल्दबाजी पड़ेगी भारी
मकर वालों के शुभचिंतकों की मदद से बनेंगे काम, करियर बदलने में जल्दबाजी पड़ेगी भारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget