एक्सप्लोरर

Kamika Ekadashi 2023: आज कामिका एकादशी की पूजा के बाद न करें ये गलती, व्रत के फल से रह जाएंगे वंचित

Kamika Ekadashi 2023: कामिका एकादशी पर की शिव-विष्णु की पूजा से समस्त प्रकार के दोष खत्म हो जाते हैं. कामिका एकादशी की तिथि 12 जुलाई से शुरू हो जाएगी. आइए जानते हैं क्या करें, क्या न करें.

Sawan, Kamika Ekadashi 2023: सावन की पहली एकादशी यानी कामिका एकादशी 13 जुलाई 2023 को है. सावन में आने वाली एकादशी बहुत खास मानी जाती है क्योंकि इस दिन जगत के पालन हार विष्णु जी और सृष्टि के संहारक शिव जी की उपासना का विधान है.

मान्यता है कि कामिका एकादशी पर एक ही दिन में इन दोनों देवताओं की पूजा से समस्त प्रकार के दोष खत्म हो जाते हैं. कामिका एकादशी की तिथि 12 जुलाई से शुरू हो जाएगी. आइए जानते हैं कामिका एकादशी व्रत का मुहूर्त, एकादशी तिथि शुरू होने पर क्या करें, क्या न करें.

कामिका एकादशी व्रत के लाभ (Kamika Ekadashi Benefit)

कामिका एकादशी के व्रत करने से पितर, नाग, 33 कोटि देवी-देवता की पूजा हो जाती है. इस व्रत के बारे में खुद भगवान ने कहा है कि मनुष्यों को अध्यात्म विद्या से जो फायदा मिलता है उससे ज्यादा फल कामिका एकादशी का व्रत करने से मिल जाता है. इस व्रत के प्रताप से मनुष्य को नर्क की पीड़ा नहीं झेलनी पड़ती.

कामिका एकादशी 2023 मुहूर्त (Kamika Ekadashi 2023 Muhurat)

सावन कृष्ण कामिका एकादशी तिथि शुरू - 12 जुलाई 2023, शाम 05.59

सावन कृष्ण कामिका एकादशी तिथि समाप्त - 13 जुलाई 2023, शाम 06.24

कामिका एकादशी व्रत पारण - सुबह 05.32 - सुबह 08.18 (14 जुलाई 2023)

कामिका एकादशी व्रत की विधि (Kamika Ekadashi Vrat Vidhi)

  • एकादशी व्रत लाभदायक है लेकिन ये उतना ही कठिन भी है. इस साल कामिका एकादशी की तिथि 12 जुलाई 2023 यानी आज शाम से शुरू हो रही है. एकादशी व्रत के नियम दशमी तिथि से ही पालन करना चाहिए, तभी फल मिलता है.
  • दशमी यानी एकादशी से एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं को मांस-मछली, प्याज, मसूर की दाल और शहद जैसे खाद्य-पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • दशमी से लेकर द्वादशी तिथि तक व्रती को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. कामिका एकादशी व्रत वाले दिन पूजा के बाद दोपहर में सोएं नहीं, इससे व्रत अशुद्ध हो जाता है और साधक को इसका फल नहीं मिलता. साथ ही एकादशी व्रत की रात्रि जागरण कर विष्णु जी का स्मरण करें.

कामिका एकादशी व्रत में ना करें ये काम (Kamika Ekadashi Vrat Rules)

  • एकादशी व्रत के दिन भूल से भी किसी वृक्ष से पत्ते नहीं तोड़ें.
  • एकादशी के दिन किसी का दिया हुआ अन्न नहीं खाना चाहिए.
  • इस दिन घर में झाड़ू लगाने समय ध्यान रखें कि किसी जीव, कीड़े को चोट न लगे. 
  • एकादशी के दिन बाल और नाखुन काटना वर्जित है, साथ ही बाल भी नहीं धोना चाहिए.

Somvati Amavasya 2023: आने वाली है सोमवती अमावस्या, जानें डेट, सावन सोमवार का शुभ संयोग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget