एक्सप्लोरर

Kajari Teej 2021: सुहागिनों के लिए क्यों खास है कजरी तीज, जानें व्रत और पूजन विधि

सावन के बाद भाद्रपद माह की शुरुआत होती है. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को कजरी तीज मनाई जाती है. इस बार भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 25 अगस्त दिन बुधवार को है.

Kajari teej Vrat Vidhi: सावन के बाद भाद्रपद माह की शुरुआत होती है. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को कजरी तीज मनाई जाती है. इस बार भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 25 अगस्त दिन बुधवार को है. कजरी तीज को बूढ़ी तीज, कजली तीज, सातूड़ी तीज भी कहा जाता है. कजरी तीज का पर्व उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. 

कजरी तीज का महत्व (kajari teej significance)
इस दिन सुहागन महिलाएं सोलह श्रंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, महिलाओं के व्रत से प्रसन्न होकर भगवान शिव और माता पार्वती उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इतना ही नहीं, कुंवारी लड़कियों के लिए भी कजरी तीज का व्रत बहुत खास माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि अगर किसी लड़की की शादी में कोई रुकावट आ रही हो तो इस व्रत को जरूर रखें. कजरी तीज के दिन गाय की विशेष पूजा की जाती है. इतना ही नहीं, कजरी तीज पर पकवान भी बनाए जाते हैं और इस व्रत का पारण चंद्रोदय के बाद किया जाता है. चांद को अर्घ देने के बाद ही व्रत खोला जाता है. 

कजरी तीज पूजन सामग्री (kajari teej pujan samagri)
कजरी तीज में सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं तथा सुहाग का सामान माता पार्वती को भी अर्पित करती हैं. सुहाग के समान के साथ-साथ अन्य सामग्री भी लगती है. मेंहदी, हल्‍दी, बिंदी, कंगन, चूड़ियां, सिंदूर, काजल, लाल कपड़े, गजरा, मांग टीका, नथ या कांटा, कान के गहने, हार, बाजूबंद, अंगूठी, कमरबंद, बिछुआ, पायल, अगरबत्‍ती, कुमकुम, सत्‍तू, फल, मिठाई, रोली, मौली-अक्षत आदि सामान को पूजन के दौरान रखा जाता है. नीमड़ी माता को भोग लगाने के लिए घर पर मालपुए बनाएं.

कजरी तीज पूजन विधि (kajari teej pujan vidhi)
कजरी तीज पर महिलाएं सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहन कर पूजन की तैयारी करती हैं. घर में सही दिशा का चुनाव करके मिट्टी या गोबर से एक तालाब जैसा छोटा घेरा बना लें. गोबर या मिट्टी से बने उस घेरे में कच्चा दूध या जल भर लें और उसके एक किनारे पर दीपक जला लें. इसके बाद एक थाल में ऊपर बताई गई पूजन सामग्री केला, सेब, सत्तू, रोली, मौली, अक्षत आदि समान रखें. बनाए हुए घेरे के एक किनारे पर नीम की एक डाल तोड़कर लगाएं और नीम की टहनी पर चुन्नी ओढ़ाएं. इसके बाद नीमड़ी माता की पूजा करें. करवा चौथ के व्रत की तरह रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलें और माता नीमड़ी को मालपुए का भोग लगाकर अपना व्रत खोलें.

Kajari Teej Vrat 2021: कजरी तीज का पर्व कब है? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

घर पर बनाइये पैसे बचाइये: बाजार के महंगे घेवरों को कहें बाय, 100 रुपये से भी कम में बनाएं मलाई वाला घेवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shivling Puja: शिवलिंग के सामने ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें 3 ताली का वो रहस्य जो बहुत कम लोग जानते हैं
Shivling Puja: शिवलिंग के सामने ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें 3 ताली का वो रहस्य जो बहुत कम लोग जानते हैं
Sawan 2026: सावन में पार्थिव शिवलिंग पूजा का क्या है धार्मिक महत्व? जानें बनाने के नियम और बेलपत्र पर स्थापना की सही विधि
क्या आप जानते हैं बेलपत्र पर कैसे बनाया जाता है पार्थिव शिवलिंग? जानें सही नियम और विधि
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Sawan 2026: सावन के महीने में सपने में खुद की शादी देखना शुभ या अशुभ? जानें इसके पीछे के संकेत
सावन के महीने में सपने में खुद की शादी देखना शुभ या अशुभ? जानें इसके पीछे के संकेत

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget