एक्सप्लोरर

घर पर बनाइये पैसे बचाइये: बाजार के महंगे घेवरों को कहें बाय, 100 रुपये से भी कम में बनाएं मलाई वाला घेवर

Ghewar Sweet: राजस्थान की पारंपरिक रेसिपी मलाई घेवर एक अनोखी डिश है. लेकिन अगर आप इसे हमारी बताई रेसिपी के अनुसार बनाएंगे, तो आप खुद ही अपनी रेसिपी के फैन हो जाएंगे.

Ghewar Recipe, Malai Ghewar: राजस्थान की पारंपरिक रेसिपी मलाई घेवर एक अनोखी डिश है. जिसे देखकर लगता है कि इसे बनाना कितना मुश्किल काम होगा. लेकिन अगर आप इसे हमारी बताई रेसिपी के अनुसार बनाएंगे, तो आप खुद ही अपनी रेसिपी के फैन हो जाएंगे. बाजारों में मिलने वाले क्रिस्पी घेवर का इंतजार लोग सालभर तक करते हैं, और तीज पर ही उनका ये इंतजार खत्म होता है. लेकिन अब आपको इसके लिए सालभर इंतजार करने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है. इस आसान रेसिपी को घर में ट्राई करके जब मन करे तब खा सकते हैं. 

तो चलिए एक नजर डालते हैं मलाई घेवर रेसिपी पर-

मलाई घेवर बनाने के लिए ज्यादा कुछ सामग्री की आवश्यकता नहीं है. इसके लिए मैदा, देसी घी, पानी, दूध आदि की ही जरुरत होती है. इसके लिए स्पेशल बाजार से सामान खरीद कर लाने की भी कोई जरूरत नहीं है. ये रही परफेक्ट मलाई घेवर बनाने की आसान रेसिपी-

घेवर के लिए सामग्री-
मैदा- 2 कप
दूध- 1/4 कप
देसी घी- 1/4 कप
पानी- 4 कप
देसी घी- 2 कप

चाशनी के लिए सामग्री-
चीनी- 1 1/2 कप
पानी- एक कप
इलाइची पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच

सजाने के लिए सामग्री-
चांदी का वर्क
एक कटोरी रबड़ी
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

विधिः-
घेवर का घोल बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, देसी घी और दूध मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें. अब एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें और साथ ही दूसरी तरफ चाशनी बनाने के लिए पानी रखें. पैन में घी गरम होने पर चम्मच की सहायता से घोल के घी में डालें. घी में बुलबुले पड़ने दें. इस प्रक्रिया को 3-4 बार तक दोहराएं. इसके बाद चाकू की मदद से घेवर के बीच में छेद कर दें. उस घेवर को फ्राई होने के लिए छोड़ दें. फ्राई होने के बाद उसे बीच के छेद से उठाते हुए बाहर निकाल लें. ऐसे ही घोल को बार-बार दोहरा कर कई घेवर बना लें. 

तले हुए घेवर को टिशू पेपर पर रखते जाएं, ताकि तेल निकल कर पेपर पर आ जाए. दूसरी तरफ रखे हुए पानी में चीनी डालकर एक तार की चाशनी बना लें. एक तार बनने पर चाशनी में इलाइची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें. घेवर को 10  सेकेंड के लिए चाशनी में डालकर छोड़ दें और बाहर निकालने के बाद उन्हें रबड़ी, ड्राई फ्रूट्स और चांदी के वर्क से सजाएं. थोड़ी देर सेट होने के बाद फैमिली के लिए परोसें और तारीफें बटोरें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget