एक्सप्लोरर

July Vrat Tyohar 2025: जुलाई व्रत-त्योहार 2025 की लिस्ट, नाग पंचमी, देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज कब ?

July 2025 Vrat Tyohar: जुलाई सुहागिन के साथ शिव भक्तों के लिए भी खास रहेगा. जुलाई में सावन शुरू हो रहा है, साथ ही इस दौरान हरियाली तीज, गुरु पूर्णिमा, देवशयनी एकादशी आदि व्रत त्योहार कब आएंगे जानें.

July Vrat Tyohar 2025: जुलाई शुरू होते ही व्रत-त्योहारों की झड़ी लगने वाली है. जुलाई में प्रकृति पर हरियाली छा जाती है. बारिश के कारण चारों ओर माहौल खुशनुमा हो जाता है. खास बात ये है कि जुलाई में शिव जी का प्रिय महीना सावन भी आता है, जिसका शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस साल 11 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है.

वहीं जुलाई में सुहागिनों के मुख्य पर्व जैसे हरियाली तीज, सावन सोमवार व्रत, मंगला गौरी व्रत महत्वपूर्ण रहेंगे. इसके अलावा गुरु पूर्णिमा, नाग पंचमी, कोकिला व्रत, मुहर्रम, देवशयनी-कामिका एकादशी आदि व्रत त्योहार कब आएंगे यहां पूरी लिस्ट.

जुलाई व्रत त्योहार 2025 लिस्ट (July 2025 Festival)

3 जुलाई 2025 - दुर्गा मासिक अष्टमी

6 जुलाई 2025 - देवशयनी एकादशी

देवशयनी एकादशी से देवी देवताओं का शयनकाल शुरू हो जाता है. ये साल की बड़ी एकादशी में से एक है. देवशयनी एकादशी से चार माह तक मांगलिक कार्य नहीं होते हैं चातुर्मास रहता है. ये 4 महीने जप-तप के लिए बहुत खास हैं.

8 जुलाई 2025 - भौम प्रदोष व्रत

भौम प्रदोष व्रत मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए बहुत खास होता है इस दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल अर्पित करना चाहिए, इससे मंगल देव की कृपा मिलती है.

10 जुलाई 2025 - कोकिला व्रत, गुरु पूर्णिमा व्रत, आषाढ़ पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा पर वेद व्यास जी का जन्म हुआ था. इस दिन लोग गुरुओं का आशीर्वाद लेते हैं. कहते हैं गुरु के आशीष के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती है. वहीं इस दिन सुखी शादीशुदा जिंदगी और मनचाहा वर पाने की कामना से कोकिला व्रत किया जाएगा. इसके प्रताप से जीवन में खुशियों की बहार आती है.

11 जुलाई 2025 - सावन शुरू

शिव का प्रिय महीना मनोकामना पूर्ति के लिए सबसे अहम है. इस माह में शिवलिंग का जलाभिषेक करने पर सारे दुख-दरिद्रता दूर हो जाते हैं.

14 जुलाई 2025 - पहला सावन सोमवार, गजानन संकष्टी चतुर्थी

सावन सोमवार को लेकर मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग में भोलेनाथ का वास होता है. इस दिन व्रत करने से सारे मनोरथ पूर्ण होते हैं. इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है.

15 जुलाई 2025 - पहला मंगला गौरी व्रत

सावन मास के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत किया जाता है. विवाहित महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं.

16 जुलाई 2025 - कर्क संक्रांति

कर्क संक्रांति से सूर्य का दक्षिणायन शुरू हो जाता है. देव सो जाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा की शक्तियां बढ़ जाती है.

21 जुलाई 2025 - दूसरा सावन सोमवार, कामिक एकादशी

22 जुलाई 2025 - सावन प्रदोष व्रत

23 जुलाई 2025 - सावन शिवरात्रि

सावन में सोमवार के बाद प्रदोष व्रत और शिवरात्रि भोलेनाथ की आराधना के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. इस दिन कांवड़ यात्रा का समापन होता है. कांवड़िए इसी दिन शिव जी पर जल अर्पित करते हैं. 

24 जुलाई 2025 - हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या, गुरु पुष्य योग

सावन अमावस्या के दिन पितर की पूजा, पौधा लगाने का विधान है. इससे पूर्वजों की आत्मा तो संतुष्ट होती ही है साथ ही जीवन में अच्छे काल की शुरुआत होती है.

27 जुलाई 2025 - हरियाली तीज

हरियाली तीज का पर्व सुहागिन और कुंवारी लड़कियां दोनों रखती हैं. ये व्रत अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर प्रदान करता है. इसमें माता पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है.

28 जुलाई 2025 - सावन तीसरा सोमवार, विनायक चतुर्थी

29 जुलाई 2025 - नाग पंचमी, तीसरा मंगला गौरी व्रत

शिव पुराण के अनुसार नाग पंचमी पर सर्पों और शिवलिंग पर लिपटे नागों की पूजा से विषैले सर्पों से बचाव होता है और जीवन में उन्नति और समृद्धि आती है. कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए ये दिन बहुत खास है.

30 जुलाई 2025 - कल्कि जयंती

31 जुलाई 2025 - तुलसीदास जयंती

Teej 2025 Calendar: हरियाली तीज, कजरी तीज, हरतालिका तीज 2025 में कब ? नोट करें डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget