एक्सप्लोरर

Jagannath Rath Yatra: मसूरी में गूंजा 'जय जगन्नाथ'! रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जानें क्या है इसका महत्व?

Mussoorie Jagannath Rath Yatra: मसूरी में भी पुरी उड़ीसा की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई. इस दौरान रथ यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने जय जगन्नाथ का जयकारा लगाया.

 Jagannath Rath Yatra in Mussoorie: पहाड़ों की रानी मसूरी में पुरी की तर्ज पर भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया. यह आयोजन मधुबन आश्रम, ऋषिकेश द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की वार्षिक रथ यात्रा के शुभ अवसर पर किया गया.

यात्रा की शुरुआत सनातन धर्म मंदिर से हुई और यह लक्ष्मी नारायण मंदिर तक निकाली गई. रथ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से रथ की रस्सी खींचते हुए प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया.

रथ यात्रा को लेकर महाराज परमानंद दास ने क्या कहा
पूरा वातावरण जय जगन्नाथ के नारों से गूंज उठा. पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चले और रथ के आगे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया. रथ यात्रा से पूर्व आयोजित सभा में मधुबन आश्रम के संत, परम पूज्य महाराज परमानंद दास जी ओर बिस्मेंदर दास महाराज जी ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला.

उन्होंने कहा कि, 'भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है. जब भक्त भगवान को रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराते हैं, तो यह जन-जन तक भगवान की करुणा और कृपा का संदेश पहुंचाया जाता है.

जगन्नाथ रथ यात्रा सभी के लिए कल्याणकारी
उन्होंने आगे कहा कि, यह यात्रा सभी के लिए कल्याणकारी होती है. महाराज जी ने यह भी बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा के दिन भगवान अपने भक्तों के घर स्वयं पधारे हैं, और रथ की रस्सी खींचना सौभाग्य व मोक्ष प्रदान करने वाला कर्म माना गया है. 

जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने वाले लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला. सभी ने जय जगन्नाथ के जयकारा लगाने के साथ रथ यात्रा निकाली. मसूरी में निकाली गई जगन्नाथ यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ भी देखने को मिली.

चमोली से सुनिल सोनकर की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026 Date: हरियाली तीज तिथि दो दिन, 14 या 15 अगस्त कब रखें व्रत ?
हरियाली तीज तिथि दो दिन, 14 या 15 अगस्त कब रखें व्रत ?
Shukrawar Upay: 14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
Rashifal 14 August 2026: कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget