एक्सप्लोरर

Holika Dahan 2024: राक्षसी थी होलिका, फिर क्यों होलिका दहन पर की जाती है इसकी पूजा, जानें महत्व, कथा

Holika Dahan 2024: होलिका दहन का त्योहार 24 मार्च 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन होलिका की पूजा की जाती है, लेकिन होलिका राक्षसी थी फिर इसकी पूजा क्यों होती है. जानें होलिका दहन से जुड़ी खास बात

Holika Dahan 2024: 24 मार्च 2024 को होलिका दहन किया जाएगा. ये हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है. होली पर न सिर्फ रंगों का महत्व है बल्कि फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका की पूजा और फिर उसके दहन की भी विशेष मान्यता है.

पौराणिक कथा के अनुसार हिरण्यकश्यप और होलिका ने विष्णु भक्त प्रहलाद को मारने के लिए षडयंत्र रचा था लेकिन स्वंय होलिका ही अग्नि में दहन हो गई और प्रहलाद बच गए. होलिका राक्षसी थी तो फिर होलिका की पूजा क्यों की जाती है, कैसे मिली होलिका को देवी की उपाधि जानें.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2024 Muhurat)

साल 2024 में होलिका दहन के लिए 1 घंटा 20 मिनट का शुभ मुहूर्त है. इस बार 24 मार्च को रात्रि 11.13 मिनट से देर रात 12.07 मिनट तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है.

अपने बेटे को क्यों मारना चाहता था हिरण्यकश्यप (Holika Dahan Katha)

प्रह्लाद विष्णु भक्त था , जबकि हिरण्यकश्यप नहीं चाहता था कोई भगवान विष्णु की पूजा. आखिर ऐसा क्या हुआ था जो हिरण्यकश्यप विष्णु जी से घृणा करने लगा. कथा के अनुसार ऋषि कश्यप के दो पुत्र थे हरिण्याक्ष और हरिण्यकश्यप. पृथ्वी को हरिण्याक्ष से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने वाराह का रूप धारण कर उसका वध कर दिया था. भाई के वध के बाद से ही हिरण्यकश्यप विष्णु जी से घृणा करने लगा. लेकिन उसके बेटे प्रह्लाद की भगवान विष्णु के प्रति अटूट आस्था थी, यही वजह है कि हिरण्यकश्यप अपने पुत्र को मारना चाहता था.

हिरण्यकश्यप ने होलिका के साथ रचा षड़यंत्र

हिरण्यकश्यप खुद को भगवान मानता था इसलिए विष्णु पूजन करने वालों पर वो अत्याचार करता था. उनके कई बार बेटे प्रहलाद को विष्णु जी की पूजा करने से मना किया लेकिन उसके सारे प्रयास विफल रहे, दुराचारी ने प्रहलाद को मारने के लिए कई बार साजिश रची लेकिन हर बार वो नाकाम हुआ. ऐसे में उसने अपनी बहन होलिका का सहारा लिया. होलिका को वरदान था कि अग्नि उसका बाल भी बांका नहीं कर पाएगी. ऐसे में वह प्रहलाद को गोदी में लेकर अग्नि में बैठ गई लेकिन विष्णु जी की कृपा से प्रहलाद बच गए और होलिका दहन हो गई.

होलिका की पूजा क्यों होती है?

धार्मिक मान्यता अनुसार होलिका असल मे एक देवी थी. ऋषि के दिए श्राप के कारण वह राक्षसी बन गई थी लेकिन अपने भतीजे प्रहलाद के साथ आग में बैठने के बाद उसकी मृत्यु हो गई और आग में जलने के कारण वह शुद्ध भी हो गई. यही कारण है कि होलिका को राक्षसी होने के बाद होलिका दहन के दिन एक देवी के रूप में पूजा जाता है.

Holi 2024 Date: होली 2024 डेट, होली कब है, नोट करें पंचांग अनुसार होलिका दहन मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026 Date: हरियाली तीज तिथि दो दिन, 14 या 15 अगस्त कब रखें व्रत ?
हरियाली तीज तिथि दो दिन, 14 या 15 अगस्त कब रखें व्रत ?
Shukrawar Upay: 14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
Rashifal 14 August 2026: कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget