एक्सप्लोरर

Holika Dahan 2024: होलिका की अग्नि से जानें शुभ-अशुभ का पूर्वानुमान, अलग-अलग दिशाओं के हैं अलग संकेत

Holika Dahan 2024: इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024 को है. इस दिन भद्राकाल पूर्णिमा तिथि आरंभ होने से लेकर रात 11:13 तक रहेगा. होलिका दहन की आग की लपटों से जानिए शुभ-अशुभ पूर्वानुमान के बारे में.

Holika Dahan 2024: समूचे भारतवर्ष में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह रंगों का त्योहार होने के साथ ही उमंग और उल्लास का भी पर्व है, जिसमें दुश्मन भी गले मिलकर दुश्मनी भूल जाते हैं और रंग-गुलाल लगाते हैं. होली से पहले होलिका दहन किया जाता है.

इस साल होली 25 मार्च को है और होलिका दहन 24 मार्च 2024 को किया जाएगा. होलिका दहन से इस बात की सीख मिलती है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की ही जीत होती है. इसलिए हर साल होलिका दहन पर चौक-चौराहों पर लकड़ियां इकट्ठा कर अग्नि जलाई जाती है. लेकिन भद्राकाल में होलिका दहन नहीं करना चाहिए.

होलिका दहन के दिन भद्रा (Holika Dahan Bhadra Time)

इस साल पूर्णिमा तिथि के आरंभ होते ही भद्रा भी लग जाएगी और 24 मार्च रात 11:13 तक भद्रा रहेगी. ऐसे में भद्रा समाप्त होने के बाद यानी रात 11:13 के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा. शास्त्रों के अनुसार भद्रारहित काल में ही होलिका दहन किया जाना शुभ रहता है. लेकिन किसी कारणवश या विशेष परिस्थितियों में भद्रा पुच्छ में भी होलिका दहन किया जा सकता है. होलिका दहन के दिन भद्रा का पुच्छकाल शाम 06:34 से रात 09:54 तक है.

होलिका दहन की लौ से मिलने वाले संकेत

होलिका दहन के बाद उसकी अग्नि या लौ की दिशा से सालभर का पूर्वानुमान लगाया जाता है. होलिका दहन के आग की लपटों से पता चलता है कि, व्यापार, शिक्षा, वित्तीय स्थिति, कृषि, रोजगार, आपदा आदि को लेकर यह साल कैसा रहेगा. कहा जाता है कि होलिका दहन की अग्नि अगर सीधे ऊपर की ओर उठे तो इसे शुभ माना जाता है. यह इस बात का संकेत है कि यह पूरा साल बढ़िया रहेगा और प्राकृतिक आपदाएं या जानमान को हानि पहुंचाने वाली अप्रिय घटनाएं कम होंगी. आइये जानते हैं होलिका की अग्नि का पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशा की ओर उठने का अर्थ.

होलिका दहन की लौ की दिशा का प्रभाव (Holika Dahan 2024 Flame Effect)

  • पूर्व दिशा (East): होलिका दहन के बाद अगर आग की लपटे या धुआं पूर्व दिशा की ओर चल रही हवा की ओर उठे तो इससे यह अनुमान लगाया जाता है कि धर्म, अध्यात्म, शिक्षा और रोजगार आदि जैसे क्षेत्रों में इस साल उन्नति के आसार हैं. साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से भी इस दिशा में लौ का उठना अच्छा होता है.
  • पश्चिम दिशा (West): होलिका दहन की अग्नि का पश्चिम दिशा की ओर उठना पशुधन में लाभ और आर्थिक प्रगति का संकेत है. लेकिन यद दिशा कुछ प्राकृतिक आपदाओं का भी संकेत देती है.
  • उत्तर दिशा (North): इस दिशा की और होलिका दहन की अग्नि का उठने का अर्थ है कि, देश में आर्थिक उन्नति और सुख-शांति रहेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर दिशा में कुबेर और कई देवी-देवताओं का वास है.
  • दक्षिण दिशा (South): दक्षिण दिशा में चल रही हवा की ओर होलिका दहन की अग्नि का रुख करना अच्छा नहीं माना जाता है. यह देश में अशांति, वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े, आपराधिक मामले आदि को दर्शाती है.

ये भी पढ़ें: Holi 2024: होली पर कितने समय तक रहेगा ग्रहण का साया, रंग खेल सकते हैं या नहीं? जानें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget