एक्सप्लोरर

Holika Dahan Bhadra Time: होलिका दहन के समय, भद्रा रहेगी या नहीं सब कुछ यहां जानें

Holika Dahan Bhadra Time: भद्रा के समय शुभ कार्य करना वर्जित होता है. जानते हैं क्या इस साल होलिका दहन पर भद्रा (Bhadra) का साया मंडराएगा या नहीं. साथ ही जानिए 24 मार्च को होलिका दहन का समय क्या है.

Holika Dahan 2024: होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन करने की परंपरा है. इसे छोटी होली (Choti Holi 2024) भी कहते हैं. इस साल होलिका दहन 24 मार्च और होली (Holi 2024) का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा.

होलिका दहन (Holika) की धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के तौर पर मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि होलिका की अग्नि के साथ सभी नकारात्मक शक्तियों का भी नाश हो जाता है और चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है. लेकिन भद्रा (Bhadra) को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है और भद्रा लगने पर कोई भी शुभ काम नहीं किए जाते.

इसलिए हर साल होलिका दहन से पहले भद्रा (Bhadra) का समय जरूर देखा जाता है. क्योंकि शास्त्रों के अनुसार भद्रा रहित मुहूर्त में ही होलिका दहन करने का महत्व है. आइये जानते हैं इस साल होलिका दहन पर भद्रा है या नहीं.

होलिका दहन पर मंडराएगा भद्रा का साया (Bhadra on Holika Dahan 2024)

इस साल होलिका दहन रविवार, 24 मार्च को है. होलिका दहन पर इस बार भद्रा का साया मंडराएगा. पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि के आरंभ के साथ ही भद्रा भी लग जाएगी. 24 मार्च को होलिका दहन पर पूरे दिन भद्रा का साया रहेगा. ऐसे में भद्रा की समाप्ति होने के बाद ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा.

होलिका दहन पर भद्रा का समय (Holika Dahan Bhadra Time)

24 मार्च को भद्राकाल सुबह 09:54 से शुरू होगी और रात 11:13 पर समाप्त हो जाएगी. भद्रा पूंछ शाम 06:33 से रात्रि 07:53 तक रहेगा. वहीं भद्रा मुख रात 07:53 से रात 10:06 तक रहेगा. शास्त्रों के अनुसार वैसे तो भद्रा रहित काल में ही होलिका दहन करना चाहिए, जोकि रात 24 मार्च रात 11:13 के बाद करना शुभ रहेगा है. लेकिन किसी कारणवश या विशेष परिस्थितियों में भद्रा पुच्छ में भी होलिका दहन किया जा सकता है.

होलिका दहन 2024 मुहूर्त (Holika Dahan 2024 Muhurat)

भद्राकाल समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन करना सबसे अच्छा माना जाता है. इसलिए होलिका दहन करने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त 24 मार्च 2024 को रात 11:14 से लेकर देर रात 12:20 तक है. इस समय के भीतर होलिका दहन किया जाना शुभ रहेगा.

ये भी पढ़ें: Holi 2024: होली पर इस साल बन रहे 4 शुभ संयोग, वृद्धि योग में खेला जाएगा रंग
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026 Live: सावन 30 या 31 जुलाई कब शुरू ? पहले दिन जलाभिषेक का मुहूर्त, विधि, भोग सारी अपडेट देखें
सावन 30 या 31 जुलाई कब शुरू ? पहले दिन जलाभिषेक का मुहूर्त, विधि सारी अपडेट देखें
पितृ पक्ष में किन चीजों का दान सबसे शुभ माना गया है? जानें मान्यता
पितृ पक्ष में किन चीजों का दान सबसे शुभ माना गया है? जानें मान्यता
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, शिव की कृपा पाने का ये है सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, शिव की कृपा पाने का ये है सही तरीका
Amarnath Yatra 2026: क्या है छड़ी मुबारक ? अमरनाथ यात्रा के अंतिम चरण की ये परंपरा शुरू, जानें महत्व
क्या है छड़ी मुबारक ? अमरनाथ यात्रा के अंतिम चरण की ये परंपरा शुरू, जानें महत्व

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget