एक्सप्लोरर

Holi 2021: इस साल होली के त्योहार पर बन रहे हैं विशेष योग, कई राशियों के लिए रहेंगे फलदायी

Holi 2021: इस साल होली पर एक नहीं बल्कि तीन विशेष योग बन रहे हैं. इस वजह से इस बार की होली बेहद खास हो गई है. ये योग कई राशियों के लिए फलदायी बताए जा रहे हैं.

हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्योहार देशभर में नई उमंग और खुशियों के साथ मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल रंगों का त्योहार होली को 29 मार्च 2021, सोमवार को मनाया जाएगा. लोग एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे. वैसे बता दें कि इस साल होली पर बेहद शुभ योग बनने जा रहा है जिस कारण इस बार की होली का महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है.

होली पर बन रहा है ये शुभ योग

होली पर इस बार विशेष योग बन रहा है. दरअसल इस साल होली के दिन ध्रुव योग, अमृत योग व सिद्धि योग बन रहा है. ध्रुव योग तब बनता है जब चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करती है और मकर राशि में इस दौरान शनि और गुरु विराजमान हो जाते हैं,वहीं शुक्र और सूर्य मीन राशि मे होते हैं और मंगल और राहुल वृषभ राशि में विराजमान हो जाते हैं. इस दौरान बुध कुंभ राशि में व केतु वृश्चिक राशि में विराजमान हो जाते हैं तो ध्रुव योग जैसा विशेष योग बनता है.

होली पर 500 साल बाद बन रहा है दुर्लभ योग

इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग के साथ ही अमृतसिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है. यानी इस बार होली सर्वार्थसिद्धि योग के साथ- साथ अमृतसिद्धियोग में मनाई जायेगी. ऐसा दुर्लभ योग 500 साल बाद बन रहा है. इसके पहले यह दुर्लभ योग 03 मार्च 1521 को पड़ा था.

होलिका दहन  का शुभ मुहूर्त 

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 मार्च को 03:27 पर होगी

पूर्णिमा तिथि का अंत 29 मार्च को 00:17 पर होगा

होलिका दहन मुहूर्त:  06:37 से 08:56 तक रहेगा

होली से जड़ी पौराणिक कथा पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्‍यकश्‍यप काफी शक्तिशाली असुर था. वह खुश को परमशक्तिशाली मानता था. इसी वजह से उसने अपनी प्रजा को आदेश दिया हुआ था कि वे किसी भगवान की पूजा नहीं करेंगे और वही उनका भगवान है. लेकिन हिरण्यकश्यप का बेटा प्रह्लाद नारायण का परम भक्‍त था वो हर समय श्री हरि का नाम जपता रहता था. अपने बेटे को भगवान की भक्ति में लीन देखक हिरण्यकश्यप क्रोध से लाल हो जाता था.  उसने कई बार बेटे को प्रभु की भक्ति से हटाने के प्रयास किए लेकिन प्रह्लाद तो हर पल श्री हरि में ही लीन रहता था. हिरण्‍यकश्‍यप ने हारकर अपनी बहन होलिका से मदद मांगी और होलिका से प्रह्लाद को अग्नि में लेकर बैठने को कहा जिससे प्रह्लाद उसमें जलकर भस्म हो जाए. दरअसल हिरण्‍यकश्‍यप की बहन होलिका को एक वरदान प्राप्त था जिसकी वजह से अग्नि उसे छू भी नहीं सकती थी इसलिए होलिका अग्नि में प्रह्लाद को गोद में लेकर बैठ गई. लेकिन प्रह्लाद की भक्ति की विजय हुई और उस अग्नि में होलिका ही जलकर भस्म हो गई और हरि भक्त प्रह्लाद का बाल भी बांका न हुआ. बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक इसी कहानी को कहानी को कहा जाता आ रहा है और होली के समय इसे याद किया जाता रहा है. ये भी पढ़ें Chaitra Navratri 2021: इस बार नवरात्रि के पहले दिन बन रहा दुर्लभ योग, इस योग में करें घटस्थापना, पूरी होगी भक्तों की कामना Holashtak 2021: होलाष्टक शुरू हो चुके हैं, इन कार्यों को भूलकर भी न करें, जानें नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Second Sawan Somwar 2026 Live: सावन का दूसरा सोमवार आज, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये 5 काम
LIVE: सावन का दूसरा सोमवार आज, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये 5 काम
सावन सोमवार और कमजोर चंद्रमा का रहस्य: जानें महादेव के मस्तक पर विराजे 'सोम' का ज्योतिषीय कनेक्शन
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन
सावन सोमवार और सोम प्रदोष एक ही दिन, 6 साल बाद बने संयोग का आपकी राशि से क्या है कनेक्शन?
Som Pradosh Vrat 2026: सावन सोमवार और सोम प्रदोष एक ही दिन, 6 साल बाद बने संयोग का आपकी राशि से क्या है कनेक्शन?
Som Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष में सूर्यास्त का ही इंतजार क्यों? दिन की जगह शाम में शिव पूजा के पीछे क्या है मान्यता
सोम प्रदोष में सूर्यास्त का ही इंतजार क्यों? दिन की जगह शाम में शिव पूजा के पीछे क्या है मान्यता

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget