एक्सप्लोरर

Hindu Tradition: जिन्हें धर्म ने सहेजा वही अब खतरे में, क्या भविष्य में इतिहास बन जाएंगी ये 4 परंपराएं

Hindu Tradition: परंपराएं सिर्फ रीति-रिवाज या रस्में नहीं होतीं, बल्कि ये किसी धर्म या समाज की आत्मा, पहचान और संस्कारों की जड़ है. लेकिन बदलते दौर में परंपराओं को रूप-स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है.

Hindu Tradition: परंपराएं हिंदू धर्म की आस्था, संस्कार और आत्मा की जड़े हैं. कई परंपराएं तो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है और आज भी हम इनका पालन करते हैं. क्योंकि परपंराओं से हमारे जीवन को दिशा मिलती है. धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से परंपराओं का पालन करने से मन को शांति मिलती है. पूजा, व्रत, ध्यान और जप जैसी परंपराएं व्यक्ति को आत्मिक शक्ति प्रदान करती हैं. ये न केवल आस्था को मजबूत करती हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करती हैं. लेकिन बदलते दौर में परंपराओं का महत्व अब कम होने लगा है.

बदलते दौर में परंपराओं का बदलता स्वरूप

समय के साथ परंपराओं के स्वरूप में काफी बदलाव हो रहे हैं. कभी जिन रीति-रिवाजो को जीवन का अभिन्न हिस्सा माना जाता था, उनकी रूप-रेखा आज पूरी तरह से बदल चुकी है. तकनीक, शिक्षा और नई पीढ़ी की सोच ने कई ऐसी परंपराओं को प्रभावित किया है, जिनका पालन सदियों से होता आ रहा है. कही ऐसा ना हो कि भविष्य में ये परंपराएं इतिहास बन जाए और केवल स्मृतियों तक ही सिमट कर रह जाएं. आइए जानते हैं ऐसी 4 परंपराओं के बारे में, जिनका रूप-स्वरूप तेजी से बदल रहा है.

विवाह से जुड़ी रस्में- हिंदू-शादी विवाह की रस्म और परंपराओं में काफी तेजी से बदलाव देखा जा रहा है. कुछ परंपराएं तो लगभग खत्म होने के कगार पर हैं. आज लोग एक सप्ताह तक चलने वाली वैवाहिक रस्नें, भारी खर्च, रिश्तेदारों की लंबी चौड़ी लिस्ट, लंबी रस्मों आदि से दूरी बना रहे हैं. इनके बदले आजकल लोग डेस्टिनेशन वेटिंग, कोर्ट मैरिज और सीमित समारोह को अपनाने लगे हैं.

पारपंरिक खान-पान- बात करें खानपान की तो देसी और पारंपरिक भोजन की जगह अब फास्ट फूड और रेडी-टू-ईट विकल्पों ने ज्यादा ले ली हैं. दैनिक भोजन हो या फिर त्योहारों का स्पेशल खाना अब लोग घर पर देसी और पारंपरिक भोजन कम ही पकाते हैं. दिवाली हो होली हो या व्रत-त्योहार बाजारों के पकवान और मिठाईयां ही रसोई में ज्यादा नजर आती हैं. इन बदलावों सीधा असर संस्कृति पर पड़ता है.

संयुक्त परिवार- भारतीय परिवेश में संयुक्त परिवार को एक परंपरा की देखा जाता है, जोकि आजकल तेजी से कमजोर पड़ रही है. नौकरी, पढ़ाई और बेहतर जीवन की तलाश में युवा पीढ़ी छोटे परिवार और स्वतंत्र जीवनशैली को प्राथमिकता दे रही है, जिस कारण बड़े-बुजुर्गों के साथ रहकर जीवन बिताने और उनसे ज्ञान अर्जन करने की परंपरा अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है.

धार्मिक अनुष्ठान-कई पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान भी अब सरल रूप लेते जा रहे हैं. पहले जहां पूजा-पाठ और व्रत-विधान में नियमों का सख्ती से पालन होता था, अब लोग सुविधा और समय के अनुसार उन्हें छोटा या प्रतीकात्मक बना रहे हैं. डिजिटल युग में ऑनलाइन पूजा, ई-दान और मोबाइल ऐप से मंत्र जाप जैसे प्रयोग यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में परंपराओं का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है.

परंपराओं की बदलती प्रकिया का संकेत

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास कि माने तो, सनातन धर्म की परंपराओं का पूरी तरह खत्म होना संभव नहीं है. बदलते दौर में परंपराओं का रूप जरूर बदलता है. लेकिन परंपराएं समय के साथ खुद को ढाल लेती है और जीवित भी रहती है.  

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (नई दिल्ली) से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पल्लवी बीते पांच सालों से सक्रिय हैं. इन्हें धर्म, ज्योतिष व अध्यात्म के साथ-साथ लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसे विषयों की भी गहरी समझ व रुचि है, इसके साथ ही कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में लेखन कार्य का अनुभव प्राप्त है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Holika Dahan 2026: होलिका दहन के ये 7 उपाय, हर संकट का है समाधान!
होलिका दहन के ये 7 उपाय, हर संकट का है समाधान!
March Ekadashi 2026: मार्च में कामदा एकादशी और पापमोचिनी एकादशी कब ? नोट करें डेट
मार्च में कामदा एकादशी और पापमोचिनी एकादशी कब ? नोट करें डेट
Khatu Shyam: रंगभरी एकादशी पर बाबा श्याम ने किया नगर भ्रमण, नीले घोड़े पर सवार होकर निकली रथयात्रा
रंगभरी एकादशी पर बाबा श्याम ने किया नगर भ्रमण, नीले घोड़े पर सवार होकर निकली रथयात्रा
इंडोनेशिया से मॉरीशस तक 5 देश जहां हिंदू देवताओं की पूजा अलग तरीके से की जाती है! जानिए खासयित?
इंडोनेशिया से मॉरीशस तक 5 देश जहां हिंदू देवताओं की पूजा अलग तरीके से की जाती है! जानिए खासयित?
Advertisement

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ...', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ...', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर....वीडियो वायरल
इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर....वीडियो वायरल
Embed widget