एक्सप्लोरर

Hanuman Temple: राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पर भक्तों की है अपार आस्था, यहां चढ़ाया प्रसाद घर नहीं लाते भक्त

Mehandipur Balaji Temple Rajasthan: भारत के प्रमुख हनुमान मंदिरों में मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर बहुत ही महत्वपूर्ण है. यहां पर भक्तों की अपार भीड़ होती है. यहां का प्रसाद घर नहीं लाते हैं.

Hanuman Mandir, Mehandipur Balaji Temple Rajasthan: भारत में भगवान हनुमान जी के अनेकों प्रमुख मंदिर हैं. इन्हीं प्रमुख मंदिरों में से एक विश्व प्रसिद्द मंदिर मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर है. धार्मिक मान्यता है कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दिव्य शक्ति का वास है. इस मन्दिर में मंगलवार और शनिवार को विधि-विधान से पूजा की जाती है. इस मन्दिर में भक्तों की अपार भीड़ होती है. लोग बहुत दूर-दूर से भगवान हनुमान जी का दर्शन करने आते हैं और अपनी मन्नतें पूरी होने के लिए भगवान के समक्ष अनुनय विनय करते हैं. भगवान भी अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं. कहा जाता है कि इस मंदिर में जो प्रसाद भगवान हनुमान जी को चढ़ाया जाता है, उसे घर नहीं ले जाया जाता है.

हनुमानजी हैं भगवान शंकर के 11वें अवतार 

हिंदू धर्म में भगवान हनुमान जी को शक्ति का प्रतीक माना जाता है. ये ऐसे देवता हैं जिनका मंदिर अक्सर हर स्थानों पर मिल जाता है. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, कलियुग में सबसे ज्यादा भगवान शंकर के ग्यारहवें रुद्र अवतार श्रीहनुमानजी की ही पूजा की जाती है. इसीलिए, हनुमानजी को कलियुग का जीवंत देवता कहा जाता है.

बालाजी हनुमान मंदिर, मेहंदीपुर (राजस्थान)

बालाजी हनुमान मंदिर मेहंदीपुर में स्थित है. मेहंदीपुर राजस्थान के दौसा जिले के पास दो पहाडिय़ों के बीच बसा हुआ है. यह मंदिर जयपुर-बांदीकुई-बस मार्ग पर जयपुर से करीब 65 किलोमीटर दूर स्थित है. कहा जाता है कि यह मंदिर करीब 1 हजार वर्ष पुराना है. मान्यता है कि यहां की चट्टान पर हनुमान जी की आकृति खुद ही उभर आई थी. इस आकृति को ही हनुमान जी का रूप माना गया.

यहां पर जागृत अवस्था में विराजते हनुमान जी

मेहंदीपुर बालाजी हनुमान मंदिर भगवान के दस प्रमुख सिद्दपीठों में गिना जाता है. कहा जाता है कि इस स्थान पर हनुमान जी जागृत अवस्था में विराजते हैं. यह भी मान्यता है कि  अगर किसी भक्त पर भूत-प्रेत का साया हो तो इस मन्दिर में आने से यह दूर हो जाता है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget