एक्सप्लोरर

Hajj 2021: अप्लाई की आखिरी तारीख 10 दिसंबर, कोविड-19 के दौर में कई शर्तें बदलीं, पैसे भी ज्यादा लग रहे

2021 का हज चार्ज 3 लाख से 5 लाख रुपए रहने का अनुमान है7 नवंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया का कल अंतिम दिन होगा

Hajj 2021: हज यात्रा के आवेदन की कल अंतिम तारीख है. 7 नवंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर को खत्म हो जाएगी. 2021 में होनेवाले हज की पूरी प्रक्रिया को कोरोना वायरस महामारी के साए में तैयार किया गया था. 2020 में कोरोना वायरस महामारी के चलते किसी को हज पर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी. इस बार 18 साल से कम उम्र के बच्चे या शिशु हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे. इसी तरह 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी जाने की इजाजत नहीं होगी.

2021 के लिए हज यात्रा के नियमों में बदलाव

सऊदी अरब की यात्रा पर जाने की इजाजत सिर्फ 18-65 साल की उम्र के लोगों को होगी. हज का सफर 30-35 दिनों का रहेगा और हज चार्ज 3 लाख 75 हजार रुपए से 5 लाख 25 हजार रुपए रहने का अनुमान है. जून- जुलाई में प्रस्तावित हज के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हज कमेटी ऑफ इंडिया और सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के बीच काफी मंथन हुआ था.

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया था कि 2021 की हज की तैयारी खास हालात में खास नियमों के साथ की गई है. लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सऊदी अरब की सरकार ने कोविड-19 गाइडलाइन्स जारी किया है. भारत से सऊदी अरब जानेवाले हज यात्रियों को कोविड-19 गाइडलाइन्स का पालन करना होगा. सऊदी अरब के लिए निर्धारित कोटा से आवेदन की संख्या ज्यादा होने पर जनवरी और जुलाई में लॉटरी के जरिए हज यात्रियों का चयन होगा.

26 जून को पहला जत्था भारत से होगा रवाना

भारत से हाजियों का पहला जत्था 26 जून को सऊदी अरब के लिए रवाना होगा. हज यात्रा के लिए रवानगी 26 जून से शुरू होकर 13 जुलाई तक चलेगी. सऊदी अरब से जत्थे की वापसी की शुरुआत 14 अगस्त को होगी. सऊदी अरब सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के तौर पर एक कमरे में हाजियों की संख्या को घटा दिया है.

पहले जहां एक कमरे में 8-9 लोगों को ठहराया जाता था, अब हाजियों की सुरक्षा के मद्देनजर संख्या को कम कर 2-3 लोगों के रहने की व्यवस्था की है. इसके अलावा, पहले जिस गाड़ी में 45 हज यात्री सफर करते थे, अब उसमें ज्यादा से ज्यादा 20 लोग ही सफर कर सकेंगे. हज यात्रा पर सऊदी अरब की उड़ान भरने से पहले यात्रियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. कोरोना की जांच हज यात्रा शुरू करने से 72 घंटे पहले होगी.

जो बिडेन ने अमेरिका में कोविड-19 से निपटने के लिए नई स्वास्थ्य टीम की घोषणा की

पीएम मोदी ने शेख सबाह अल-खालिद को दोबारा कुवैत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: पुरी में शुरू हुई महाप्रभु की भव्य 'पहंडी' रस्म, रथों की ओर बढ़े भगवान जगन्नाथ
Jagannath Rath Yatra 2026 LIVE: पुरी में शुरू हुई महाप्रभु की भव्य 'पहंडी' रस्म, रथों की ओर बढ़े भगवान जगन्नाथ
Jagannath Mystery: भगवान जगन्नाथ की बड़ी-बड़ी आंखों का क्या है रहस्य? जानिए इसके पीछे छिपा गहरा अर्थ
Jagannath Mystery: भगवान जगन्नाथ की बड़ी-बड़ी आंखों का क्या है रहस्य? जानिए इसके पीछे छिपा गहरा अर्थ
Jagannath Rath Yatra Wishes: जगत के नाथ का मिले साथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
जगत के नाथ का मिले साथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Kark Sankranti 2026: कर्क संक्रांति, 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव और उपाय
कर्क संक्रांति 2026: 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव और उपाय

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget