एक्सप्लोरर

Guru Purnima 2025: तिथि, परंपरा और भगवानों द्वारा गुरु वंदना की दिव्य कथा गुरु पूर्णिमा पर सब जानें

Guru Purnima 2025: आज 10 जुलाई को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा. जानिए इसकी तिथि, महत्त्व, भगवानों के गुरु और पूजन विधि. पढ़िए गुरु की महिमा और इस दिन किए जाने वाले शुभ कार्य.

Guru Purnima Today: आज 10 जुलाई 2025 को भारतभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा. महर्षि वेदव्यास की जयंती के इस दिन सूर्य को जल चढ़ाकर गुरु के चरणों में शीष झुकाने की परंपरा है. भगवानों ने भी गुरु बनाए, जानें क्यों यह पर्व है आत्मज्ञान का सबसे शुभ दिन.

गुरु पूर्णिमा 2025? जानें तिथि, पंचांग और पूजन मुहूर्त

  • तिथि आरंभ: 10 जुलाई 2025, रात्रि 1:36 बजे
  • तिथि समाप्ति: 11 जुलाई 2025, रात्रि 2:06 बजे
  • उदया तिथि अनुसार व्रत व पूजन: 10 जुलाई 2025 (गुरुवार)
  • पर्व का नाम: गुरु पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा)
  • पर्व की मान्यता: महर्षि वेदव्यास की जयंती

वैदिक मान्यता अनुसार उदया तिथि को मान्यता प्राप्त होती है, इसलिए गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को यानि आज ही मनाई जाएगी.

गुरु का महत्व: भगवान भी जिनके शिष्य बने
गुरु केवल शिक्षक नहीं, आत्मज्ञान और मोक्ष तक की राह के पथप्रदर्शक होते हैं. इस दिन भगवान राम, श्रीकृष्ण, हनुमान और दत्तात्रेय जैसे देवताओं की भी गुरुओं के प्रति भक्ति को स्मरण किया जाता है-

  • श्रीराम: ऋषि वशिष्ठ और विश्वामित्र से ज्ञान प्राप्त किया
  • श्रीकृष्ण: गुरु सांदीपनि के शिष्य बने
  • हनुमान जी: सूर्य देव को गुरु बनाया
  • भगवान दत्तात्रेय: 24 जीवों को गुरु माना
  • वेदव्यास जी: वेदों के संपादक, 18 पुराणों और महाभारत के रचयिता

गुरु पूर्णिमा की परंपरा, कैसे करें पूजा?
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा बताती हैं कि इस दिन श्रद्धा और विधिपूर्वक गुरु की पूजा करें:

घर में पूजा विधि

  • प्रातः स्नान करके सूर्य को जल अर्पित करें
  • घर के मंदिर में दीप जलाकर वेदव्यास जी का स्मरण करें
  • वेद, भागवत, महाभारत आदि ग्रंथों के अंशों का पाठ करें

गुरु पूजन विधि

  • गुरु को ऊंचे आसन पर बैठाएं
  • हार, चंदन, अक्षत, फल-मिठाई अर्पित करें
  • चरण पादुका की पूजा करें (यदि गुरु सशरीर न हों)
  • गुरु दक्षिणा और उपहार दें (सामर्थ्य अनुसार)
  • गुरु उपदेशों को जीवन में उतारने का संकल्प लें

यदि आपके पास गुरु नहीं हैं तो?

  • इस दिन गुरु का वरण (दीक्षा) करना अति शुभ माना जाता है
  • ब्रह्मलीन गुरु की पादुका या छायाचित्र की पूजा करें
  • किसी भी श्रेष्ठ ग्रंथ (जैसे श्रीमद्भगवद्गीता) को गुरु मानकर उसका पाठ प्रारंभ करें

गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये विशेष पुण्य कार्य
दान और सेवा के कार्यों से पुण्य फल प्राप्त होता है. इस दिन निम्न कार्य विशेष रूप से करें:

ग्रंथ दान: धार्मिक पुस्तकों का दान

  • अन्नदान, गरीबों को भोजन कराना या राशन देना
  • वस्त्र व चप्पल दान
  • छाता, कंबल और दैनिक उपयोग की वस्तुएं
  • गौशाला में दान व सेवा, गाय को हरी घास खिलाना
  • शिव पूजा, शिवलिंग पर जल, दूध और चंदन चढ़ाएं
  • हनुमान उपासना, सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें
  • कृष्ण भोग, श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग तुलसी के साथ अर्पित करें

वर्षा ऋतु की शुरुआत भी गुरु पूर्णिमा से मानी जाती है
पुराणों के अनुसार, गुरु पूर्णिमा से वर्षा ऋतु का प्रारंभ माना जाता है. इसी दिन से साधु-संत 'चातुर्मास' में एक स्थान पर रुकते हैं और धर्मोपदेश देते हैं. इस ऋतु की शुरुआत आत्मचिंतन और गुरुवाणी के श्रवण के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है.

गुरु बिना गति नहीं
गुरु ही शिष्य का सृजन करते हैं. यदि जीवन में कोई सच्चा मार्गदर्शक नहीं है तो भटकाव निश्चित है. इस गुरु पूर्णिमा पर आंतरिक श्रद्धा और कर्म से गुरु के चरणों में समर्पण करें, यही जीवन का सर्वोच्च योग है.

FAQs
Q1. गुरु पूर्णिमा कब है 2025 में?
10 जुलाई 2025, गुरुवार को पूर्णिमा तिथि के उदय काल के अनुसार.

Q2. गुरु पूर्णिमा किसकी जयंती के रूप में मनाई जाती है?
महर्षि वेदव्यास की जिन्होंने वेदों और पुराणों का संपादन किया.

Q3. यदि गुरु नहीं हो तो क्या करें?
कोई ग्रंथ, सिद्ध संत या भगवत उपदेश को गुरु स्वरूप मानकर साधना शुरू करें.

Q4. गुरु पूर्णिमा पर कौन-से दान करना श्रेष्ठ होता है?
ग्रंथ, वस्त्र, अन्न, गौ सेवा, और धार्मिक सामग्री का दान शुभ माना जाता है.

Q5. क्या यह दिन भगवानों ने भी गुरु के रूप में मनाया है?
हां, श्रीराम, कृष्ण, हनुमान जैसे देवताओं ने भी गुरु बनाए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Puja Rule: क्या रात में भी की जा सकती है पूजा? धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए सही नियम
Puja Rule: क्या रात में भी की जा सकती है पूजा? धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए सही नियम
Chhaya Someswara Temple: 1400 साल पुराना वो अलौकिक मंदिर, जहां शिवलिंग पर मंडराती है 'राहु-केतु' और सूर्य-चंद्र की रहस्यमयी छाया!
Chhaya Someswara Temple: 1400 साल पुराना वो अलौकिक मंदिर, जहां शिवलिंग पर मंडराती है 'राहु-केतु' और सूर्य-चंद्र की रहस्यमयी छाया!
Shani Dev: क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
Shani Dev: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget