एक्सप्लोरर

Govardhan Pooja 2020 : शुभ मुहूर्त में और विधि के अनुसार करें गोवर्धन पूजा, मिलेगा विशेष फल

गोवर्धन का पर्व कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाते हैं और गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना करते हैं.

धनतेरस के साथ ही पांच दिन चलने वाले दिवाली के त्योहार का भी आगाज हो गया है. दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. गोवर्धन पूजा इस साल 15 नवंबर को है. गोवर्धन का पर्व कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाते हैं और गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना करते हैं. चलिए आपको बताते हैं इस साल गोवर्धन पूजा  का क्या शुभ मुहूर्त है.

इस शुभ मूहर्त पर करें गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पर्व 15 नवंबर 2020 को पड़ रहा है, तिथि है कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा. पूजा का सांय काल का शुभ मुहूर्त दोपहर के 3 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 24 मिनट तक का है. वहीं प्रतिपदा तिथि 15 नवंबर 2020 की सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी  और 16 नवंबर 2020 को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी.

इस विधि के अनुसार करनी चाहिए गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह 5 बजे उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर शरीर पर तेल मलकर स्नान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए. इसके बाद घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के गोबर से गोवर्धन बनाना चाहिए. इसके लिए गोबर से गोवर्धन की आकृति के साथ पर्वत, ग्वाल-बाल और पेड पौधों की आकृति भी बनानी चाहिए. ये हो जाने के बाद एकदम बीच में कृष्ण भगवान की मूर्ति रख दें. तत्पश्चात भगवान कृष्ण व बाल-ग्वाल और गोवर्धन पर्वत का षोडशोपचार पूजन करना चाहिए. फूल-पुष्प भी अर्पित करें. इसके बाद अन्नकूट और पंचामृत का भोग लगाएं. इस विधि से पूजन करने के बाद कथा का श्रवण करें और अंत में प्रसाद देवें.

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों को इंद्र देव को पूजने की बजाय गोवर्धन पर्वत को पूजने के लिए कहा था. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया था कि इंद्र को पूजने से कोई लाभ नहीं मिलता है. वर्षा करना तो उनका कार्य ही है और वह सिर्फ अपना काम करते हैं जबकि गोवर्धन पर्वत से गोकुलवासियों को गौ-धन का संवर्धन और संरक्षण मिलता है और पर्यावरण भी साफ और स्वच्छ रहता है. इसलिए इंद्र देव की नहीं बल्कि गोवर्धन पर्वत की पूजा की जानी चाहिए. वहीं जब इस बात का पता इंद्र देवता को चला तो उन्हे अपमान जैसा महसूस हुआ. इसके बाद उन्होंने गुस्से में आगबबूला होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश करना शुरू कर दिया और ब्रजवासियों को भारी वर्षा से डराना चाहा. लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने भी गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया और गोकुलवासियों को इंद्र देवता के कोप का भाजन बनने से बचा लिया. बताया जाता है कि जब गोकुलवासियों ने गोवर्धन पर्वत के नीचे शरण ली थी तब उन्होंने श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाए थे. जिससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने भी समस्त गोकुलवासियों की सदैव रक्षा करने का आशीर्वाद दिया था. इसी के बाद से इंद्र देवता की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाने लगी और ये परंपरा आज भी जारी है.

ये भी पढ़ें

Diwali 2020: दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में जानें दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, चंद्रमा और सूर्य रहेंगे तुला राशि में

Dhanteras 2020 : आज या कल कब मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व, पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 1 August 2026: शुक्र गोचर से 3 राशियों के लौटेंगे अच्छे दिन, सफलता और तरक्की के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शुक्र गोचर से 3 राशियों के लौटेंगे अच्छे दिन, सफलता और तरक्की के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कांवड़ यात्रा में कौन-से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है? जानें मान्यता
कांवड़ यात्रा में कौन-से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है? जानें मान्यता
भारत के ऐसे मंदिर, जहां प्रसाद नहीं बल्कि चढ़ाई जाती हैं अनोखी चीजें
भारत के ऐसे मंदिर, जहां प्रसाद नहीं बल्कि चढ़ाई जाती हैं अनोखी चीजें
क्या रोज़ तुलसी को जल चढ़ाना सही है? ये एक गलती कर रहे हैं आप
क्या रोज़ तुलसी को जल चढ़ाना सही है? ये एक गलती कर रहे हैं आप

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget