एक्सप्लोरर

Garuda Purana: गरुड़ पुराण की इन बातों को याद रखने से दोनों लोकों में मिलती है सद्गति, जीवन में इन बातों को अपनाने से होगा लाभ

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु ने बहुत सी बातें बताई है. कहते हैं कि अगर व्यक्ति इन बातों का अपनी जीवन में अनुसरण कर ले तो वह जीवन में कई तरह की समस्याओं से बच सकता है.

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु ने बहुत सी बातें बताई है. कहते हैं कि अगर व्यक्ति इन बातों का अपनी जीवन में अनुसरण कर ले तो वह जीवन में कई तरह की समस्याओं से बच सकता है. गरुड़ पुराण में जीवन को जीने के सही तरीकों के बारे में बताया गया है. कहा जाता है कि गरुड़ पुराण (Garuda Purana) में लिखी हुई बातें स्वयं नारायण ने बताई हैं. इसमें व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक और मृत्यु के बाद की परिस्थितियों तक का जिक्र किया गया है. इतना ही नहीं, व्यक्ति के पुर्नजन्म तक की स्थितियों का वर्णन किया गया है. 

मान्यता है कि अगर किसी की मृत्यु के बाद घर में गरुड़ पुराण का पाठ (Garuda Purana Path) कराया जाए तो मरने वाले को नर्क की यातनाओं से मुक्ति मिलती है और सद्गति प्राप्त होती है. वहीं, जो लोग जीवित हैं और गरुड़ पुराण का पाठ सुन रहे हैं उनकी जीवन की दशा में सुधार होता है क्योंकि गरुड़ पुराण में जीवन जीने के सही तरीकों के बारे में जिक्र किया गया है. गरुड़ पुराण में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति लोक-परलोक दोनों में सद्गति प्राप्त कर सकता है. 

1. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत भगवान के नाम के साथ करता है, उसके साथ भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है और वे हर कार्य में सफलता प्राप्त करता है. कहते हैं कि भगवान विष्णु ही जगत के पालनकर्ता हैं और अगर दिन की शुरुआत उन्हीं के नाम के साथ की जाए तो जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती. सुख, समृद्धि सब कुछ प्राप्त होता चला जाता है. लेकिन पूजा किसी स्वार्थ से नहीं समर्पण से की जानी चाहिए.

2. गरुड़ पुराण में एकादशी के व्रत का भी जिक्र किया गया है. शास्त्रों में कहा गया है कि एकादशी का व्रत बहुत श्रेष्ठ होता है. अगर जीवन में व्यक्ति एकादशी का व्रत पूरी निष्ठा और नियम के साथ करता है, तो जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की ओर अग्रसर होता है. कहते हैं ये व्रत व्यक्ति के सभी पापों का अंत कर देता है.   

3. गंगा नदी को व्यक्ति को तारने वाली नदी कहा जाता है. इतना ही नहीं, गंगा नदी का जिक्र धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है. घर में नियमित रूप से गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें. किसी भी शुभ काम के लिए जाते समय मां गंगा का ध्यान करें और अपने ऊपर गंगा जल का छिड़काव करें. 

4. गरुड़ पुराण में तुलसी को मोक्षदायक बताया गया है. कहा जाता है कि मृत्यु के समय अगर तुलसी का पत्ता मुंह में रख दिया जाए, तो व्यक्ति को परम धाम प्राप्त होता है क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है. इसलिए घर में तुलसी का पौधा रखना चाहिए. हर व्यक्ति को नियमित रूप से पौधे में जल चढ़ाना चाहिए और शाम को दीपक जलाना चाहिए.

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में है जिक्र, ये 6 आदतें जीवन में खड़ी कर सकती हैं परेशानियां

Garuda Purana: बीच में कभी भी न छोड़ें ये 4 काम, नहीं तो खड़ी हो सकती हैं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Temple Mystery: देश का ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है मिट्टी, फिर भी दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
Temple Mystery: देश का ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है मिट्टी, फिर भी दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
Dalai Lama Message: दलाई लामा ने बताया जीवन का सबसे बड़ा गुरु कौन?
दलाई लामा ने जीवन की सबसे बड़ी सीख के लिए किसे दिया श्रेय? सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आया यह संदेश
Meen Weekly Rashifal 19 -25 July 2026: क्या इस सप्ताह नौकरी का बड़ा ऑफर मिलेगा और निवेश से होगा लाभ?
क्या इस सप्ताह नौकरी का बड़ा ऑफर मिलेगा और निवेश से होगा लाभ?
Kumbh Weekly Rashifal 19-25 July 2026: क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी विवाद होगा खत्म और बिजनेस में मिलेगी बड़ी डील?
क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी विवाद होगा खत्म और बिजनेस में मिलेगी बड़ी डील?

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget