एक्सप्लोरर

Garuda Purana : इन लोगों के घर भूलकर भी नहीं करें कभी भोजन, जीवन में आ सकती हैं परेशानियां, जानें क्या है कारण

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में श्री हरि नारायण और गरुड़ पक्षी के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया गया है. इसमें जन्म से लेकर मृत्यु के बाद तक की नीतियों का विस्तार से वर्णन किया गया है.

Garuda Purana Life Lesson: गरुण पुराड़ (Garuda Purana) 18 पुराणों में से एक है. इसमें श्री हरि नारायण (Shri Hari Narayan) और गरुड़ पक्षी के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया गया है. इसमें जन्म से लेकर मृत्यु के बाद तक की नीतियों का विस्तार से वर्णन किया गया है. कहते हैं कि घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद गरुड़ पुराण का पाठ (Garuda Puaran Path) अवश्य कराना चाहिए. क्योंकि गरुड़ पुराण मृत्यु और मृत्यु के बाद के पूरे घटनाक्रम की स्थिति का बखान करता है. इतना ही नहीं, गरुड़ पुराण के अचारखंड में बहुत ही ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है, जो व्यक्ति के तमाम पापों से मुक्ति दिलाने में सहायक हैं. और व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाती हैं. 

अगर गरुड़ पुराण की बातों को जीवन में माना जाए, तो व्यक्ति को मरने के बाद सद्गति प्राप्त होती है. इसका वास्तविक उद्देश्य लोगों को सही दिशा दिखाना है. गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति का कुछ लोगों के यहां भोजन करना धर्म संगत नहीं माना जाता. और ऐसा करने से व्यक्ति पाप का भागीदार बनता है. आइए जानते हैं किन लोगों के यहां भोजन करने से परहेज करना चाहिए. 

इन लोगों के घर न करें भोजन (Don't Eat Food At These People Home )

चोर या अपराधी व्यक्ति

गरुड़ पुराण में कहा गया है कि किसी चोर या अपराधी के घर भोजन करने से आप भी पाप के भागीदार बन सकते हैं. इतना ही नहीं, कहते हैं कि आपके विचार भी उन्हीं की तरह दूषित हो जाते हैं. इसलिए ऐसे लोगों के घर भोजन करने से बचना चाहिए. 

सूदखोर व्यक्ति

गरुड़ पुराण में इस बात का जिक्र किया गया है कि गलत तरीके से कमाया हुआ पैसा हमेशा अशुभ फल ही देता है. दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाकर कमाए गए पैसे वाले व्यक्ति के घर भूलकर भी भोजन न करें. 

नशे का कारोबार करने वाला व्यक्ति

नशे का कारोबार करने वाला व्यक्ति न जाने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद करता है. इतना ही नहीं, उनके परिवार के लिए भी मुश्किलें खड़ी करता है. गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसे लोगों के घर कदम रखना भी पाप होता है. ऐसे लोगों के घर किया गया भोजन आपको पाप का भागीदार बना सकता है.  

बीमार व्यक्ति

अगर किसी व्यक्ति के घर लंबे समय से बीमारी फैल रही है, तो ऐसे व्यक्ति के घर जाने से भी बचें. कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति के घर जाने से बैक्टीरिया फैल सकता है. इससे आपके घर भी बीमारियां पनपने का डर है. 

चरित्रहीन स्त्रि

गरुड़ पुराण के अनुसार चरित्रहीन स्त्रि के घर भी भोजन भूलकर नहीं करना चाहिए. जिसका चरित्र खराब है उसके घर कदम रखना भी आपके चरित्र पर उंगलियां उठा सकता है. ऐसे में भूलकर भी इस तरह के लोगों के कदम न रखें

क्रोधी व्यक्ति

भोजन को लेकर कहावत है कि व्यक्ति जैसा अन्न खाता है उसका मन वैसा ही हो जाता है. ऐसे में अगर आप भूलकर भी क्रोधी व्यक्ति के घर भोजन करते हैं, तो आपके अंदर भी क्रोध की भावना पनपने लगेगी. इसलिए क्रोधी व्यक्ति के घर का भोजन भूलकर भी न करें. 

Garuda Purana: इंसान के कर्मों के अनुसार मिलता है स्वर्ग या नर्क, जानें किन कर्मों से खुलता है स्वर्ग-नर्क का रास्ता

Garuda Purana: गरुड़ पुराण की इन बातों को याद रखने से दोनों लोकों में मिलती है सद्गति, जीवन में इन बातों को अपनाने से होगा लाभ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget