एक्सप्लोरर

गणेश और केतु का गहरा रहस्य, कैसे ये मिलकर बदल सकते हैं आपका भाग्य?

Ganesh Ketu: गणेश जी विघ्नहर्ता हैं तो वही केतु कदम-कदम पर बाधाओं का पहाड़ खड़ा करता है. लोग केतु के प्रभाव से डरते हैं, लेकिन केतु के चक्रव्यूह की चाबी खुद गणेश जी के पास है. जानिए गणेश-केतु का बंधन.

Ganesh Ketu Connection: गणेश जी और केतु दोनों के बीच ऐसा क्या संबंध है, जिसका हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है. हम सभी जानते हैं कि केतु एक सिरहीन क्रूर ग्रह और गणेश जी हाथी के सिर वाले देवता हैं. दोनों के बीच एक गहरा बंधन छिपा हुआ है, जिसके बारे में पता लगाने पर यह हमारा भाग्य खोल सकता है. 

भगवान गणेश सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय योग्य हैं. पुराणों के अनुसार, जब शिवजी ने अपने पुत्र को हाथी का सिर लगाकर पुनर्जीवित किया, तो उन्होंने गणेश जी को आशीर्वाद देते हुए कहा, 'अब से कोई भी पूजा, कोई भी अनुष्ठान, कोई भी यात्रा तुम्हारा नाम लिए बिना कभी शुरू नहीं होगी'

यही वजह है कि, गणेश जी को हर शुभ काम से पहले पूजा जाता है, ताकि काम में सफलता सुनिश्चित हो सकें. 

केतु की चक्रव्यूह की चाबी गणेश जी के पास
लेकिन गणेश जी से जुड़ा एक रहस्य और भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही बात करते हैं. गणेश जी विघ्नहर्ता होने के साथ केतु के कर्म चक्रव्यूह की चाबी भी उनके पास है. यही कारण है कि, किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले गणेश का आह्वान किसी चमत्कार से कम नहीं है. 

गणेश और केतु का रहस्य
गणेश जी और केतु दोनों में एक विशेष समानत है, वे सिरविहीन है. गणेश जी का सिर शिव भगवान द्वारा काट दिया गया था और बाद में उन्हें हाथी का सिर लगाया गया. वही केतु को भी बिना सिर केवल धड़ के रूप में दर्शाया जाता है. 

यह विचार एक शाश्वत सत्य को उजागर करता है. ज्ञान के उदय से पहले अंहकार का पतन होना जरूरी है. दोनों ही हमें याद दिलाते हैं कि असली शक्ति समर्पण के बाद ही आती है. 

केतु रिश्तों को तोड़ता है
जीवन में जब भी केतु बाधाओं का दरवाजा बंद करता है तो गणेश जी उसे खोलने के लिए चाबी अपने साथ रखते हैं. जहां केतु बंधन तोड़ने का काम करता है, वही गणेश जी रिश्तों को बचाने के लिए अवसरों का पुल बनाते हैं. 

गणेश जी का स्वभाव कठोर नहीं, बल्कि एक बच्चे की तरह है, जो मिठाइयों के शौकीन हैं, और उन्हें प्यार से बुलाने पर वो फौरन प्रतिक्रिया देते हैं. उनकी उपस्थिति हमें ये याद दिलाती है कि ब्रह्मांड हमारे खिलाफ नहीं, बल्कि हमें जीवन में कठिन परिस्थितियों में रहने की कला सिखाती है.

गणेश जी की कृपा पाने और केतु की चुनौतियों को कम करने के उपाय
गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उनका मनपसंद भोग- लड्डू, मोदक और दूर्वा अर्पित करें.
गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए "ओम गं गणपतये नमः" का जाप करते हुए 3, 7 या 11 जैसी विषम संख्या में माला बनाएं.
हर रुकावट को दूर करने के लिए ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौम गं गणपतये वर वरदा सर्व जन्म्मे वशमानाय स्वाहा'' मंत्र का जाप करें. 
केतु के प्रभाव को शांत करने के लिए "ओम कें केतवे नमः" मंत्र का जाप करें. 
दूसरों की सेवा करना से जीवन मंगलमय होता है.
काले और सफेद कंबल, छाते या केले दान करें और आवारा कुत्तों को खाना खिलाएँ. जब आप किसी और की बाधाएं दूर करते हैं, तो गणेश जी आपकी बाधा को दूर करते हैं.

केतु जातक की बार-बार परीक्षा लेता है और गणेश जी उसे पास कर देते हैं. याद रखें गणेश जी केवल विघ्नहर्ता ही नहीं, वे केतु के स्वामी भी हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 23 August 2026: आज सावन पुत्रदा एकादशी पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग
आज सावन पुत्रदा एकादशी पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
Weekly Love Horoscope 23-29 August 2026: प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
Rashifal 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget