एक्सप्लोरर

Ganesh Jayanti 2023: गणेश जयंती पर आज इस तरह करें बप्पा को प्रसन्न, हर बाधा हो जाएगी दूर

Ganesh Jayanti: आज गणेश जयंती मनाई जा रही है. इस दिन भक्त भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. मान्यता है कि इस दिन किए गए उपायों से गणपति जल्द प्रसन्न होते हैं.

Ganesh Jayanti Upay: हर साल  माघ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती मनाई जाती है. इस साल गणेश जयंती 25 जनवरी यानी आज मनाई जा रही है. इसे माघी गणेशोत्सव, माघ विनायक चतुर्थी, वरद चतुर्थी और वरद तिल कुंद चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है.

इस दिन गणपति के लिए व्रत रखा जाता है और पूरे विधि विधान से उनकी पूजा की जाती है. बुधवार के दिन गणेश जयंती का पड़ना अपने आप एक शुभ संयोग है क्योंकि हिंदू धर्म में बुधवार का दिन गणपति भगवान को समर्पित है. 

श्री गणेश सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय माने जाते हैं.उनका ध्यान करने मात्र से ही जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं. यही वजह है कि कोई भी मांगलिक कार्य शुरू करने से पहले गणेश भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. गणेश जयंती के दिन भक्त भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं.

मान्यता है कि इस दिन किए गए उपायों से गणपति जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सारे विघ्न हर लेते हैं. आइए जानते हैं कि आज किस तरह बप्पा को प्रसन्न किया जा सकता है.

गणपति को ऐसे करें प्रसन्न 

गणेश जयंती पर बप्पा को प्रसन्न करने के लिए आज गणेश चालीसा और गणपति स्तोत्र का पाठ करें. आज आप गणेश मंदिर जाकर उन्हें गुड़ का भोग लगाएं. ऐसा करने से गणपति के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी.

इससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी. आज के दिन गणपति जी की पूजा के समय 21 दुर्वा जरूर चढ़ाएं. ऐसा करने से गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं. आज के दिन गाय को हरी घास खिलाएं. इससे आर्थिक उन्नति के साथ बप्पा की कृपा प्राप्त होगी और जीवन में आने वाली हर समस्या से छुटकारा मिलेगा. 

गणपति महाराज को हरे मूंग का लड्डू भोग में चढ़ाएं. इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और बुध ग्रह के दोष भी खत्म होते हैं. आज के दिन हरी सब्जी, हरा वस्त्र, हरे फल और कांसे के बर्तन का दान करना बहुत शुभ होता है.

इससे आप अपने बुध ग्रह को भी मजबूत कर सकते हैं. बुध ग्रह सही हो तो करियर में उन्नति होती है और लाभ के कई अवसर मिलते हैं. आज गणपति को लाल सिंदूर चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. 

गणपति के चमत्कारी मंत्र 

गणपति का मुख्य मंत्र 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करने से जीवन के तमाम विघ्न समाप्त होते हैं. बुधवार के दिन षडाक्षर विशिष्ट मंत्र 'वक्रतुण्डाय हुं' का जाप करना भी बेहद लाभकारी है. इस मंत्र का जाप करने से काम में आने वाली सारी रुकावटें दूर होती है.'ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा' का जाप करने से नौकरी से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं. गणेश जयंती पर आज इन चमत्कारी मंत्रों का जाप जरूर करें.

ये भी पढ़ें

गणेश जयंती 25 जनवरी को जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और बप्पा के पूजन के नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
Rashifal: राशिफल 14 अगस्त 2026 किस राशि को मिलेगी करियर में सफलता और किसे संभालना होगा रिश्ता? पढ़ें सुरेश श्रीमाली की सटीक भविष्यवाणी
राशिफल 14 अगस्त 2026 किस राशि को मिलेगी करियर में सफलता और किसे संभालना होगा रिश्ता? पढ़ें सुरेश श्रीमाली की सटीक भविष्यवाणी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget