एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी 27 अगस्त से शुरू, जानें पहले दिन क्या करें क्या नहीं

Ganesh Chaturthi 2025: दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत बुधवार 27 अगस्त से हो रही है और 8 सितंबर अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) तक रहेगी. जानें गणेश चतुर्थी के पहले दिन क्या करें और क्या नहीं करें.

हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. पंचांग के अनुसार यह हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है और अनंत चतुर्दशी तक मनाई जाती है. इन 10 दिनों में भगवान गणेश की स्थापना कर पूजा-पाठ का आयोजन होता है.

इस साल गणेश उत्सव या गणेश चतुर्थी का शुभारंभ बुधवार 27 अगस्त 2025 से हो रहा है. इस दिन मंदिर, घर और पूजा पंडाल आदि स्थानों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और 10 दिनों बाद प्रेमपूर्वक बप्पा की विदाई की जाएगी. इस तरह से पूरे 10 दिनों तक धूमधाम से गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाएगा. लेकिन पहला दिन बहुत ही खास होता है, क्योंकि इसी दिन बप्पा का आगमन होता है. इसलिए यह जान लें कि गणेश चतुर्थी के पहले दिन कौन से कार्य करने चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए.

गणेश चतुर्थी के पहले करें ये काम

  • 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पहला दिन रहेगा. इस दिन पूजाघर या पूजा स्थल की अच्छे से साफ-सफाई कर लें और साज सजावट भी करें.
  • इसके बाद बप्पा की प्रतिमा विधि-विधान और शुभ मुहूर्त पर स्थापित करें. गणेश स्थापना के लिए सुबह 11:05 से दोपहर 1:40 तक का समय शुभ रहेगा.
  • गणेश जी की मूर्ति या प्रतिमा को स्थापित करने से पहले संकल्प जरूर लें. आप एक दिन, डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन, सात दिन या 10 दिनों के लिए भगवान की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं. आप जितने दिनों के लिए प्रतिमा घर पर स्थापित करें, उतने दिनों का संकल्प पहले दिन ही लेना चाहिए और इसके बाद गणपति का विसर्जन कर देना चाहिए.
  • पहले दिन गणेश स्थापना के साथ ही कलश स्थापना करना भी जरूरी होता है. गणेश जी की प्रतिमा के पास कलश स्थापित करें. कलश में गंगाजल भरकर आम के पत्ते, सुपारी, सिक्का, अक्षत, कुमकुम आदि डाले और ऊपर से नारियल रखें.

गणेश चतुर्थी के पहले दिन क्या नहीं करें

  • चंद्र दर्शन- मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए. इस दिन चंद्रमा देखने वाले व्यक्ति पर मिथ्या दोष या फिर झूठा कलंक लग सकता है.
  • नकारात्मक बातों से दूर रहे- गणेश चतुर्थी के पावन दिन पर ही बप्पा का आगमन होता है. इसलिए इस दिन वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. साथ ही नकारात्मक बातें भी न करें.
  • तुलसी न चढ़ाएं- गणेश जी की स्थापना करते समय उन्हें पूजा में भूलकर भी तुलसी अर्पित न करें. भगवान गणेश को तुलसी चढ़ाना शास्त्रों के अनुसार वर्जित होता है.
  • बप्पा की मूर्ति को अकेला न छोड़े- भगवान गणेश की स्थापना के बाद प्रतिमा को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Goddess Swaha: कौन है 'स्वाहा देवी', जिसके नाम के उच्चारण के बगैर नहीं दी जाती हवन में आहुति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.a

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Yogini Ekadashi 2026: 10 जुलाई को बन रहा भारी संयोग, राशि अनुसार करें ये गुप्त दान; खिंचा चला आएगा पैसा!
Yogini Ekadashi 2026: 10 जुलाई को बन रहा भारी संयोग, राशि अनुसार करें ये गुप्त दान; खिंचा चला आएगा पैसा!
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित
Yogini Ekadashi 2026 Date: योगिनी एकादशी व्रत की तारीख को लेकर न हों परेशान, जोधपुर के ज्योतिषाचार्य ने बताया 10 या 11 जुलाई का सही गणित
Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी चेतावनी, अगर बिना रजिस्ट्रेशन जा रहे हैं अमरनाथ तो पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर
अमरनाथ यात्रा 2026, बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी चेतावनी, अगर बिना रजिस्ट्रेशन जा रहे हैं अमरनाथ तो पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget