एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2023 Date: सितंबर में कब है गणेश चतुर्थी, जानें स्थापना और विसर्जन का समय

Ganesh Chaturthi 2023 Date: सितंबर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत होगी. हर साल भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी से इसकी शुरुआत होती है. आइए जानें इस साल बप्पा कब विराजेंगे और कब होगा विर्जसन.

Ganesh Chaturthi 2023 Date: पंचांग के अनुसार, हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जोकि चतुर्थी तिथि से शुरू होकर पूरे 10 दिनों तक चलती है. इसे गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव या विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है.

यह पर्व वैसे तो पूरे भारतवर्ष में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. लेकिन विशेषकर इसकी धूम महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में देखने को मिलती है. इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत 19 सितंबर से होगी और इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन 28 सितंबर को होगा.

गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित है, जोकि बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता कहलाते हैं. भगवान गणेश को गजानन, बप्पा, ध्रूमकेतु, एकदंत, वक्रतुंड, सिद्धि विनायक, गणपति आदि कई नामों के जाना जाता है. मान्यता है कि, गणेश चतुर्थी के दौरान पूरे 10 दिनों तक भगवान कैलाश पर्वत से आकर धरती पर रहते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. आइये जानते हैं इस साल 2023 में होने वाले गणेश उत्सव की तिथि, स्थापना से लेकर विसर्जन के बारे में.

कब है गणेश चतुर्थी 2023? (When is Ganesh Chaturthi 2023)

पंचांग और हिंदू धार्मिक कथाओं के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को हुआ था. आमतौर पर यह तिथि ग्रेगोरियन कैलेंडर में अगस्त-सितंबर के बीच पड़ती है. इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व मंगलवार 19 सितंबर को शुरू होगा. वहीं दसवें दिन 28 सितंबर को गणपति की मूर्ति विसर्जन की जाएगी.

गणेश चतुर्थी 2023 स्थापना मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2023 Sthapana Muhurat)

गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की स्थापना और इसके बाद उनका विसर्जन दोनों ही शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए. जानते हैं गणेश चतुर्थी पर गौरी पुत्र गणेश जी की मूर्ति की स्थापना का शुभ मुहूर्त.

  • भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि प्रारंभ - सोमवार 18 सितंबर 2023, दोपहर 12:39
  • भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि समाप्त - मंगलवार 19 सितंबर 2023, दोपहर 01:43
गणेश चतुर्थी 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां (Ganesh Chaturthi 2023 Start And End Date)
गणेश चतुर्थी 2023 शुरू  मंगलवार, 19 सितबंर 2023
गणेश चतुर्थी 2023 समाप्त   गुरुवार 28 सितंबर 2023
भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी  तिथि शुरू   सोमवार 18 सितंबर 2023, दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से
भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि समाप्त   मंगलवार 19 सितंबर 2023, दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक
गणेश स्थापना समय   19 सितंबर 2023,  सुबह 11:07 - दोपहर 01:34 तक
गणेश चतुर्थी 2023 पूजा मुहूर्त   19 सितंबर 2023, सुबह 11:01 से दोपहर 01:28 तक

ये भी पढ़ें: Ganesh ji: घर पर पधारेंगी रिद्धी-सिद्धी, मुख्य द्वार पर लगाएं भगवान गणेश की ऐसे तस्वीर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026 Live: आज कब चढ़ाएं शिवलिंग पर जल? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और मंत्र
LIVE: आज कब चढ़ाएं शिवलिंग पर जल? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और मंत्र
Aaj Ka Panchang 11 August 2026: आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
Sawan Shivratri 2026: सावन की शिवरात्रि पर दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन की शिवरात्रि पर दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget