एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2022: जानें कहां लगते हैं सबसे भव्य पंडाल, गणेश चतुर्थी पर अनोखी होती है यहां की भक्ति

Ganesh Chaturthi: गणेशोत्सव 10 दिन का पर्व है. शहर-शहर गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाती है. भव्य पंडाल सजाए जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे भव्य गणपति पंडाल कहां सजते हैं..

Ganesh Pandal: 10 दिनों तक चलने वाले महापर्व गणेशोत्सव (Ganesh Utsav) की शुरुआत 31 अगस्त गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) के दिन से हो गई है. देशभर में बप्पा के पंडाल सजाए जाते हैं. महाराष्ट्र और गुजरता में गणपति पूजा की भव्यता देखने लायक ही होती है. महाराष्ट्र को इस मामले में और भी आगे है. दूर-दूर से लोग गणेशोत्सव देखने यहां आते हैं. कई शहरों में गणपति के भव्य और अनोखे पंडाल (Ganesh Chaturthi Pandal) सजाए जाते हैं.
 
अगर इस बार आप भी इस उत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं  तो आज आपको बताते हैं, देश में उन जगहों के बारें में जहां गणेश उत्सव पर गणपति के अनोखे और दिव्य पंडाल सजते हैं...
 
लालबाग के राजा
मुंबई के लालबाग के राजा को कौन नहीं जानता होगा. हर साल बड़े-बड़े सेलिब्रिटी का यहां जमावड़ा लगता है. कई फिल्मों में भी आपने लालबाग के राजा को देखा होगा. लालबाग बाजार, जीडी गोयनका रोड पर भारत का सबसे खास और भव्य गणेश पंडाल सजता है. इस पंडाल को 'लालबाग चा राजा' कहा जाता है. हर साल लाखों की संख्या में गणपति भक्त यहां पहुंचते हैं. साल 1934 से यहां गणेश उत्सव का पर्व  मनाया जाता है. 
 
मुंबई चा राजा
आर्थिक राजधानी मुंबई का एक और पंडाल काफी प्रसिद्ध है. गणेश गली और लेन में स्थित 'मुंबई चा राजा' का पंडाल सजाया जाता है. यह लालबाग के राजा से  कुछ ही दूरी पर है, इसलिए आप चाहें तो एक साथ दोनों जगह के दर्शन कर सकते हैं. साल 1928 में मुंबई चा राजा पंडाल की शुरुआत हुई थी. मिल के श्रमिकों ने पहली बार पंडाल सजाया था. हर साल यहां भव्य पंडाल लगाया जाता है.
 
अंधेरी चा राजा
मुंबई में ही तीसरा सबसे दिव्य पंडाल सजता है 'अंधेरी चा राजा'..यह पंडाल काफी मशहूर है. 10 दिन के गणेशोत्सव में यहां बड़े-बड़े लोग पहुंचते हैं. यहां की सजावट अपने आप में अनोखी होती है. साल 1966 से ही यहां हर साल गणपति पंडाल सजाए जाते हैं.
 
मुंबई के गोल्ड गणेश 
मुंबई का सबसे अमीर मंडल जीबीएस सेवा मंडल का गणपति पंडाल काफी फेमस है. इसे गोल्ड गणेश के नाम से भी जाना जाता है. यहां के गणेश पंडाल की सबसे अनोखी बात ये है कि बप्पा की प्रतिमा सोने के गहनों से सजाई जाती है. वडाला के कटक रोड पर द्वारकानाथ भवन में यह पंडाल सजाया जाता है और 10 दिन तक 24 घंटे यहां अनुष्ठान चलता रहता है. 
 
खेतवाडीचा राजा
गणेशोत्सव की बात हो और खेतवाडीचा राजा के दर्शन न हो, ऐसा हो सकता है क्या.. साल 1959 से हर साल यहां गणपति पंडाल सजाया जाता है. यहां के गणेश जी की मूर्ति का आकार कई सालों से बदला नहीं गया है. यहां हर साल एक ही मूर्तिकार गणपति प्रतिमा का निर्माण करता है. यहां के 13 लेन में गणपति पंडाल सजाए जाते हैं. 12 लेन का पंडाल सबसे ज्यादा मशहूर है.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget