एक्सप्लोरर

Sankashti Chaturthi 2025: आज संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा पूजा का समय जान लें, इसके बिना अधूरा है व्रत

Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन जो व्रत कर चंद्रमा की पूजा करता है उसकी सारे रोग, दोष दूर होते हैं. कार्य में आ रही बाधा आ रही है.

Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतुर्थी यानी संकट से मुक्ति दिलाने वाला व्रत. आज ज्येष्ठ माह की एकदंत संकष्टी चतुर्थी है चतुर्थी के दिन चन्द्र दर्शन को बहुत ही शुभ माना जाता है. चन्द्रोदय के बाद ही व्रत पूर्ण होता है.

मान्यता यह है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है उसकी संतान संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं. चंद्र दोष खत्म होता है अपयश और बदनामी के योग कट जाते हैं. आइए जानते हैं एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय समय क्या है और कैसे करें चंद्रमा की पूजा.

एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2025 मुहूर्त

एकदंत संकष्टी चतुर्थी का 17 मई को सुबह 5.13 तक रहेगी. ऐसे में आज 16 मई को गणेश जी की पूजा शाम 5 बजकर 24 मिनट से रात 07 बजकर 06 मिनट तक करना शुभ होगा.

इसके बाद लाभ का चौघड़िया भी बन रहा है जो रात 9.41 मिनट से रात 10.59 तक रहेगा.

एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2025 चंद्रोदय समय

एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय रात 10.39 मिनट पर होगा. ध्यान रहे व्रती चंद्रमा की पूजा के बाद ही भोजन ग्रहण करें तभी ये व्रत फलित होता है. गणेश जी ने चंद्रमा को कांतिहीन होने का श्राप दिया था लेकिन बाद में चंद्रदेव के प्रायश्चित के बाद उन्होंने कहा कि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर जो भी व्रत रखकर उनकी पूजा करेगा, उसे रात में चंद्रमा की भी पूजा करनी होगी. इसके बिना व्रत पूर्ण नहीं होगा.

संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा पूजा विधि

संकष्टी चतुर्थी पर चांदी या पीतल के लोटे में जल भर लें. फिर उसमें गाय का कच्चा दूध, अक्षत् और सफेद फूल डाल लें. उसके बाद चंद्र देव का स्मरण करके उनको अर्घ्य दें. अपने संकटों को दूर करने और संतान के सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करें.

चंद्रमा पूजा मंत्र

गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।

गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥

गणेश जी को क्यों कहा जाता है एकदंत ?

इस संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश के एकदन्त रूप की पूजा-अर्चना की जाती है. भगवान एकदन्त को गणेश जी के अष्टविनायक रूपों में से एक माना जाता है. एकदन्त गणेश का शाब्दिक अर्थ है - एक दांत वाले गणेश जी. हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार गणेश जी द्वारा भगवान शिव से मिलने के लिए रोकने पर भगवान परशुराम ने अपने परशु से गणेश जी पर प्रहार किया था जिससे उनका एक दांत टूट गया और वे एकदन्त के रूप में प्रसिद्ध हुए. इनकी पूजा से रोग, दोष, भय दूर होता है.

Shani Pradosh Vrat 2025: मई में क्या शनि जयंती पर ही है शनि प्रदोष व्रत ? जान लें सही तारीख

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Som Pradosh Vrat 2026 Live: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
LIVE: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
Rashifal 11 August 2026: सावन शिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, कर्क समेत 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य! मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन शिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, कर्क समेत 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Shivratri 2026 Wishes: शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सावन सोमवार और कमजोर चंद्रमा का रहस्य: जानें महादेव के मस्तक पर विराजे 'सोम' का ज्योतिषीय कनेक्शन
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget