एक्सप्लोरर

Eid-e-Milad-un Nabi: इन मुस्लिम देशों में नहीं मानते हैं ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Eid-e-Milad-un Nabi 2024:  ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ का त्योहार मुस्लिमों के लिए बेहद पाक का दिन होता है, लेकिन कुछ मुस्लिम देशों में इस त्योहार को नहीं मनाया जाता है. आखिर क्या है इसके पीछे की वजह.

Eid-e-Milad-un Nabi 2024: दुनियाभर में आज कई मुसलमान ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid-e-Milad-un Nabi) का त्योहार मना रहे हैं. इस्लाम धर्म में पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) का आज जन्म हुआ था. जिसे भारत के मुसलमान ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ या मावलीद-उन-नबी के नाम से जानते हैं. आज का दिन इस्लाम धर्म (Islamic Religion) को मानने वाले लोगों के लिए बेहद पाक (शुभ) है. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक इस्लाम के तीसरे महीने रबी उल अव्वल के 12वें दिन ये मनाया जाता है.

दुनियाभर के मुस्लिम इस त्योहार के दिन जश्न मनाते हैं. इसके साथ ही सड़कों पर परेड निकालना, मस्जिदों और घरों को सजाया भी जाता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कई मुस्लिम देशों में इस त्योहारों को नहीं मनाया जाता है और न ही किसी तरह का जश्न.

‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ न मनाने का कारण ?

कुछ मुस्लिम ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ (Eid-e-Milad-un Nabi) के त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं, तो कुछ मुस्लिम ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के त्योहार को जश्न के रूप में नहीं मनाते हैं. माना जाता है कि कुरान (Quran) में ऐसा कहीं भी वर्णन नहीं है कि हमें मौलिद अल-नबी या पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) का जन्मदिन मनाना चाहिए. अपने जीवनकाल में पैगंबर साहब ने न खुद ऐसा नहीं किया और न ही किसी को ऐसा करने के लिए कहा.

पैगंबर साहब ने न तो अपने जीवनकाल के दौरान जश्न मनाने की बात कही और नही अपनी मृत्यु के बाद. इस्लाम के जानकारों के मुताबिक पैगंबर ने अपने जन्म के दिन इबादत ( Prayer) करने की बात पर जोर दिया. 

सलाफी और वहाबी जैसे मुस्लिम समुदाय मावलिद-उन-नबी को नहीं मनाते हैं. उनके मुताबिक पैगंबर ने अपने जीवनकाल में कभी भी अपना जन्मदिन नहीं मनाया, तो हमें भी ऐसा नहीं करना चाहिए.  

जहां एक तरफ पूरी दुनियाभर के मुसलमान पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन, ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ को काफी धूम-धाम से मनाते हैं तो वहीं कुछ मुस्लिम देशों जैसे सऊदी अरब और कतर अपनी इस विचारधारा के कारण इस प्रथा का विरोध करते हैं. उनका मानना है कि पैगंबर द्वारा इस दिन को मनाने का कोई भी रिकॉर्ड नहीं है. 

पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म को लेकर हदीस की चर्चित 6 किताबों में इसका कोई जिक्र नहीं है. हालांकि एकमात्र कथा के मुताबिक पैगंबर मुहम्मद का जन्म किस दिन हुआ था ये तो मालूम है लेकिन तारीख को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है. अबू क़तादा के मुताबिक एक बेडौइन पैगंबर के पास आया और उसने पैगंबर मुहम्मद से सोमवार के उपवास को लेकर कुछ पूछा, जिस पर पैगंबर साहब ने कहा कि “यह वह दिन है जिस दिन मेरा जन्म हुआ था”. 

‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के दिन क्या करने से अल्लाह खुश होते हैं ? 

  • इस्लाम धर्म में इस पाक दिन मुस्लिमों को जकात देना चाहिए.
  • गरीबों में भोजन को विस्तारित (बांटना) सवाब का काम होता है.
  • मस्जिदों और घरों में पांचों वक्त की नमाज अदा करनी चाहिए. 
  • पैगंबर साहब के जीवन, गुणों, उपलब्धियों और शिक्षाओं के बारे में लोगों को बताना चाहिए. 
  • माना जाता है कि पैगंबर साहब को थारीड काफी पसंद था. ये मांस और सब्जी का शोरबा होता है जिसे कुरकुरी रोटी पर परोसा जाता है. 

यह भी पढ़ें - मुस्लिम धर्म में अज़ान की शुरूआत कैसे हुई और अज़ान का मतलब क्या है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन भर VIP दर्शन पर रोक; अखाड़ा परिषद ने किया फैसले का स्वागत
काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन भर VIP दर्शन पर रोक; अखाड़ा परिषद ने किया फैसले का स्वागत
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Shani Dev: क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
Weekly Rashifal 12-18 July 2026: मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल
मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget