एक्सप्लोरर

Eid 2025 Kab Hai: भारत, पाकिस्तान, ईरान और सऊदी अरब में कब दिखेगा चांद और कब मनेगी ईद?

Eid 2025 Date in India: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के अंतिम दिन चांद नजर आते ही शव्वाल महीने की शुरुआत हो जाती है. ईद-उल-फितर का पर्व रमजान पूरा होने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है.

Eid 2025: दुनियाभर के मुसलमान ईद का त्योहार मनाते हैं. रमजान के तीसरे अशरे की शुरुआत होते ही ईद की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं. जैसे-जैसे रमजान का महीना अंतिम चरण पर होता है, सभी को बेसब्री से ईद के चांद का इंतजार रहता है. चांद का दीदार होते ही ईद मनाई जाती है.

दरअसल इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होते हैं. हिंदू धर्म में जिस तरह सूर्योदय के बाद नई तिथि की शुरुआत होती है, उसी तरह इस्लाम में सूर्यास्त के बाद नई तिथि की शुरुआत होती है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस समय नौंवा महीना रमजान चल रहा है और ईद-उल-फितर का त्योहार शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है. रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार होते ही सभी चांद मुबारक कहकर एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं और फिर ईद मनाई जाती है. रमजान का चांद रोजे के अंत का भी प्रतीक होता है.

कब मनाई जाएगी ईद 2025

भारत में रमजान की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हुई थी. ऐसे में ईद की संभावित तिथि 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 बताई जा रही है. लेकिन सटीक तिथि की बात करें तो चांद का दीदार होने के बाद ही ईद की तारीख की घोषणा की जाती है. दुनियाभर में विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है. धर्म और विज्ञान दोनों ही मानव जीवन के अहम पहलू हैं. एक और विज्ञान भौतिक दुनिया का अध्ययन करता है तो वहीं धर्म आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों पर केंद्रित है. इसलिए दोनों को एक दूसरे का पूरक कहा जाना गलत नहीं होगा.

विज्ञान की तकनीक और धार्मिक आस्था ही एक दूसरे को पूरक बनाती है. ऐसे में आप चांद की स्थिति देखकर पहले ही पता लगा सकते हैं कि भारत समेत अन्य सऊदी देशों में कब होगा चांद का दीदार और किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद.

भारत, पाकिस्तान, ईरान और सऊदी अरब में कब दिखेगा चांद

बता दें कि भारत और सऊदी अरब के देशों में ईद अलग-अलग तिथि को मनाई जाती है. भारत से पहले सऊदी अरब में ईद मनाई जाती है, क्योंकि भारत से पहले चांद यहां दिखाई देता है. ऐसे में सभी के जहन में यही बात चल रही है कि आखिर भारत, पाकिस्तान, ईरान और सऊदी अरब जैसे देशों में ईद कब मनाई जाएगी.

Molana shamshad Jameel official नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है. इसमें Maulana samriddhi Qasmi England बताते हैं कि किस दिन किस देश में दिखाई देगा चांद. चांद की सही स्थिति जानकर आप आज ही अपने देश में ईद मनाने की तारीख भी जान सकते हैं. वीडियो में बताया गया है कि-

रविवार 30 मार्च 2025 को भारत में चांद की ऊंचाई 14 डिग्री है. बर्मा में 12 डिग्री, बांग्लादेश में 13 डिग्री, नेपाल में 13 डिग्री, कराची में 14 डिग्री, ईरान में 15 डिग्री और अफगानिस्तान में 14 डिग्री है. चांद 10 डिग्री में नजर आता है. जबकि इन देशों में चांद की डिग्री 10 से ज्यादा है और चांद की उम्र 26 घंटे 25 मिनट हो चुकी है. ऐसे में 30 मार्च को इन देशों में चांद नजर आएगा और 31 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. वीडियो में आगे बताया गया है कि, अलबत्ता चांद बारीक होगा, छोटा होगा. इसलिए कहीं भी चांद दिखाई दे तो उसे मान लीजिए, क्योंकि आसमान पर चांद 26 घंटे 25 मिनट का मौजूद है.

सऊदी अरब में ईद 30 मार्च को

यहां बता दें कि सऊदी अरब के कैलेंडर में 30 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर लिखी हुई है. जबकि यहां 29 मार्च को चांद 1 डिग्री है और चांद की उम्र 4 घंटे 37 मिनट है. मौलाना बताते हैं कि ऐसा लगता है कि, सऊदी वाले 30 मार्च को ईद मना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2025: ऐसे लोगों की दुआएं अल्लाह नहीं करते कबूल, ख्वाहिश रह जाती है अधूरी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramcharitmanas: घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
सावन में क्यों नहीं खाते नॉनवेज? सिर्फ धर्म नहीं, विज्ञान में भी छिपा है जवाब
Sawan 2026: सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? असली वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD के मार्च में जुटी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी, 'किसी भी सूरत में...'
LIVE: RJD के मार्च में जुटी भीड़, प्रशासन ने दी चेतावनी, 'किसी भी सूरत में...'
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
देश के 67.4% स्कूलों में इंटरनेट, करीब एक-तिहाई अब भी है वंचित
Embed widget