एक्सप्लोरर

Eid 2024: ईद की नमाज से पहले जरूर करें ये काम, मिलेगी अल्लाह की रहमत

Eid 2024: ईद-उल-फित्र के दिन ईद की नमाज अदा की जाती है. लेकिन ईद की नमाज से पहले जकात और फितरा अदा करना महत्वपूर्ण होता है. जकात इस्लाम के 5 फर्ज में शामिल है.

Eid 2024: ईद का चांद नजर आते ही माह-ए-रमजान का समापन हो जाता है और अगले दिन ईद-उल-फितर मनाई जाती है. मुल्क में ईद 11 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी. ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में कुछ विशेष नियम हैं, जिसमें जकात और फितरा अदा करना भी एक है.

रमजान के बाद ईद का जश्न मनाया जाता है. लेकिन ईद का जश्न मनाने से पहले मुसलमानों को जकात और फितरा अदा करना जरूरी होता है. ईद की नमाज से पहले जकात और फितरा निकालने के पीछे यह सोच है कि, अमीर-गरीब सबकी ईद मने, कोई खाल हाथ न रहे और खुशियों के त्योहार ईद पर हर घर खुशियां आए.

हालांकि जकात और फितरा को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं कि, आखिर जकात और फितरा क्या है, इसमें क्या-क्या दान करना चाहिए, कितना दान करना चाहिए और कब दान करना चाहिए. आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

क्या है जकात और फितरा (What is Zakat and Fitrah)

जकात और फितरा एक तरह का दान है, जोकि ईद की नमाज से पहले दी जाती है. इस्लाम के 5 स्तंभों में जकात भी शामिल है, जिसे पूरा करना हर मुसलमान का फर्ज है. इस्लाम धर्म के अनुसार हर सक्षम व्यक्ति को जकात जरूर देना चाहिए.


Eid 2024: ईद की नमाज से पहले जरूर करें ये काम, मिलेगी अल्लाह की रहमत

फितरा क्या है (Fitrah): ईद-उल-फितर में ईद के साथ फितर जोड़ा गया है, जिसका खास महत्व होता है. फित्र या फितर से ही फितरा बना है, जिसका मतलब होता है, ऐसी रकम जो संपन्न, समृद्ध या सक्षम घरों के लोगों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर या जरूरतमंदों को दिया जाता है. इसे ईद की नमाज से पहले इसलिए अदा की जाती है, क्योंकि गरीब परिवार के लोग भी ईद मना सकें.

जकात क्या है (Zakat): वहीं ईद की नमाज से पहले या रमजान में जकात अदा करने की परंपरा है. फितरा की तरह जकात भी गरीब, जरूरतमंद या यतीमों को दी जाती है.  

जकात कितना निकाला जाता है (Zakat Rules)

ईद से पहले जकात निकाला जाता है. लेकिन सवाल यह है कि आखिर जकात कितना निकालें. बता दें कि, आपके पास एक साल से अधिक समय तक रखे गए सोने के गहने और नकदी की जो कुल रकम हो उसका ढाई प्रतिशत जकात निकाला जाता है. इस तरह से जकात निकलाने पर अल्लाह की रहम बनी रहती है.

फितरा कितना निकाला जाता है (Fitrah Rules)

फितरा भी ईद के दिन ईद की नमाज से पहले निकाला जाता है. जकात जहां नकदी और सोने के गहनों की कुल राशि का ढाई प्रतिशत दिया जाता है. वहीं फितरा में सवा दो किलो गेहूं या इसके बराबर की रकम दी जाती है. लकिन अगर आप संपन्न या समर्थ हैं तो इससे अधिक भी फितरा दे सकते हैं.   

ये भी पढ़ें: Chand Raat Mubarak 2024: चांद का दीदार होते ही इन खूबसूरत मैसेज के साथ कहें चांद मुबारक और दें ईद की बधाई
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget