एक्सप्लोरर

Dussehra 2023: दशहरा के दिन करें ये 7 उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Dussehra 2023: 24 अक्टूबर 2023 को दशहरा मनाया जाएगा. इस दिन अबूझ मुहूर्त है ऐसे में विजयादशमी पर कुछ खास उपाय करने से धन, नौकरी, व्यापार में आ रही अड़चने दूर होती है. शत्रु पर विजय प्राप्त होती है.

Dussehra 2023 Puja: असत्य पर सत्य जीत का प्रतीक दशहरा 24 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा. हर साल अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन विजयादशमी मनाई जाती है. इस दिन इस दिन भगवान पुरूषोत्तम राम ने दस सिर वाले रावण का वध किया था.

इसके साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है. साल में दशहरा का दिन समृद्धिदायक माना जाता है. इस दिन कुछ खास काम और उपाय करने से अक्षय (जिसका कभी क्षय नहीं हो) पुण्य की प्राप्ति होती है. जानें दशहरा के उपाय.

दशहरा के उपाय (Dussehra Upay)

रोग से मुक्ति - दशहरा के दिन घर में सुंदरकांड करने से समस्त रोग और बीमारियों से छुटकारा मिलता है. इस दिन हवन भी करने की परंपरा है. इसके साथ ही अगर घर में कोई आए दिन बीमार रहता है तो दशहरा वाले दिन एक नारियल 7 बार रोगी के सिर से वारकर रावण दहन की आग में डाल दें. इससे स्वास्थ लाभ  मिलेगा.

कारोबार में उन्नति - मान्यता है कि दशहरा वाले दिन एक पीले वस्त्र में नारियल लपेट लें, मिठाई और एक जनेऊ राम मंदिर में दान करने से मंद पड़े व्यापार में फायदा मिलने लगता है. कारोबार दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करता है.

शनि की महादशा से राहत - दशहरे के दिन शमी का पेड़ लगाने या फिर शाम के समय शमी पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी आती है.

अपराजिता पूजा - दशहरा के दिन विजय मुहूर्त में देवी अपराजिता की विधि-विधान से देवी अपराजिता की पूजा करनी चाहिए. मान्यता है हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होती है. देवी अपराजिता की पूजा में ओम अपराजितायै नम: मंत्र 108 बार का जाप करें. रावण को परास्त करने के लिए श्रीराम ने भी देवी अपराजिता की पूजा की थी

गुप्त दान देगा धन लाभ - दशहरा के लिए शाम को लक्ष्मी पूजा कर गुप्त तरीके से अन्न, झाड़ू, वस्त्र दान करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं. घर में दरिद्रता नहीं आती. धन लाभ मिलता है. इसके साथ ही दशहरा पर वाहन, सोना, भूमि खरीदने पर उसमें वृद्धि होती है.

10 बुराई से मुक्ति - हर साल दशहरा पर अधर्मी दस सिरों वाले रावण के पुतलों का दहन किया जाता है. इसे मनुष्य के अंदर पल रहे क्रोध, लालच, भम्र, ईर्ष्या, स्वार्थ, अमानवीयता, नशा, अन्याय और अहंकार से जोड़कर देखा जाता है. कहते हैं रावण के पुतले के दहन के साथ अपनी इन बुराई को भी जड़ से जला देने का प्रण लेना चाहिए. इससे जीवन में सुख और संपन्नता आती है.

शस्त्र पूजा - कहते हैं कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजा करने से सर्वकार्य सिद्ध होते हैं. विजय प्राप्ति का वरदान मिलता है. इस दिन लोग गाड़ी, मशीनें, वाद्य यंत्र, समस्त उपकरणों की पूजा करते हैं जो उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं. मान्यता है कि दशहरा पर इनका पूजन करने, भोग लगाने से उन्नति होती है.

23-29 अक्टूबर 2023 पंचांग: दशहरा से शरद पूर्णिमा तक 7 दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, यहां जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget