एक्सप्लोरर

Diwali 2023: दिवाली पर इस तरह करें महालक्ष्मी का पूजन, मिलेगी सुख-समृद्धि और स्थाई संपत्ति!

Diwali 2023: दिवाली का पर्व कार्तिक अमावस्या यानी 12 नवंबर को है. जानिए इस दिन कैसे करें महालक्ष्मी का पूजन और किन बातों का रखें ध्यान, जिससे मिले सुख-समृद्धि और स्थाई सम्पत्ति आशीर्वाद.

Diwali 2023: इस वर्ष रूप चतुर्दशी और दीपावली एक ही दिन 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी. बात करें दीपावली की तो, दीपावली पर्व पर पूजा करते समय कुछ विशेष बातों का आप ध्यान रखें तो निश्चित रूप से महालक्ष्मी माता प्रसन्न होकर आपके द्वार आएगी और वर्ष भर अन्न-धन के भंडार भरे रहेंगे. महालक्ष्मी की पूजा के लिए जान लें ये विशेष बाते...
  • सबसे पहले तो यह कि पूजा में बैठें तो जोड़े से यानी पति-पत्नी दोनों बैठें और पूजन करें. क्योंकि पूजा का लाभ तभी मिलता है जब जोड़े से पूजन किया जाए. आपको ध्यान रखना है कि जब माता सीता रावण के यहां कैद थी तब उनकी मुक्ति के लिए युद्ध में विजय की कामना के लिए श्रीराम ने रामेश्वर में पूजा की तो सोने की सीता को बना कर गठबंधन कर फिर पूजा की. क्यों? क्योंकि गठबंधन का अर्थ ही है कि एक का कर्म में दोनों भागीदार बनें. पत्नी को वामंगी कहते हैं लेकिन पूजन के समय पत्नी वाम नहीं दाहिनी ओर बैठती है. 
  • दूसरा अग्नि को बनाएं पूजा का साक्षी भले ही पूजन के समय पूरे घर में दीपक जगमग कर रहे हो, लेकिन पूजन प्रारंभ करने से पूर्व आपको घी का दीपक प्रज्जवलित करना है क्यों? क्योंकि अग्निदेव आपकी पूजा के साक्षी बनते हैं. 
  • तीसरा पूजन के समय परिवार के सभी सदस्य सज-धज कर बैठें, नए वस्त्र धारण करें. संभव हो तो पूजा आधी रात के बाद करें. मध्य रात्रि के समय ही महानिशा आती है और महानिशा रात्रि में की पूजा-साधना सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करती है. इसे आप ध्यान से समझ लें. दीपावली की रात्रि के चार प्रहर होते हैं. प्रथम निशा, दूसरा दारूण, तीसरा काल और चौथा महा. सामान्यतः दीपावली की रात्रि में आधी रात के बाद यानी लगभग डेढ बजे के आस पास का समय महा निशा का समय निरूपित किया गया है. मान्यता यह है कि इस कालावधि में महालक्ष्मी की साधना करने से अक्षय धन-धान्य की प्राप्ति होती है. महालक्ष्मी से संबंधित ग्रन्थों में यह उल्लेख आता है कि दीपावली की रात्रि को आधी रात के बाद जो दो मुहूर्त का समय है, उसको महानिशा कहते है. ज्योतिषीय गणना की बात करें तो दीपावली के दिन सूर्य व चन्द्रमा दोनों ही ग्रह तुला राशि में होते हैं. तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं जो सुख-सौभाग्य के कारक ग्रह हैं. यानी जब सूर्य एवं चन्द्रमा तुला राशि के होते हैं तब महालक्ष्मी पूजन से धन-धान्य की प्राप्ति होती है. 
  • उदय तिथि के अनुसार 12 नवम्बर को दीपावली पूजन के लिए मुहूर्त इस बार सिंह लग्न रात्रि 12 बजकर 28 मिनट से रात्रि 2 बजकर 43 मिनट तक है. देर रात संभव नहीं हो तो फिर वृषभ लग्न में शाम 6 बजे से 7 बजकर 57 मिनट के बीच करें. 
ऐसे करें दीपावील पर पूजन
 
सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा करें. फिर पूजन कलश स्थापना करें, लक्ष्मी प्रिय कल्पों की पूजा करें जैसे कौड़ी, शंख आदि. धनतेरस के दिन जिन नये सिक्कों को खरीदा है उनकी पूजा करें. ध्यान रखें, इस पूजा के समय आप घर में जितने भी पुराने सिक्के हैं, जो आपने पिछली धनतेरसों पर खरीदे हैं, उन्हें भी नये सिक्कों के साथ अभिषेक कर पूजा करें. साथ ही घर में जितनी सुहागिने हैं, उनके पहनने के जेवर आदि भी पूजा में शामिल करें एवं रात्रि भर उन्हें पूजन सामग्री के साथ पूजा स्थल पर ही रहने दें.

पूजा के बाद महालक्ष्मी को अंजरी मुद्रा बनाकर सुख-समृद्धि का वर मांगे. याद रखें, महालक्ष्मी को हाथ नहीं जोडने हैं, अंजरी मुद्रा बनानी है. फिर नैवेद्य को प्रसाद रूप में ग्रहण करें. पहले महालक्ष्मी के समक्ष ही यानी पूजा स्थल पर एक-दो पटाखे शगुन रूप से छोड़ें और फिर बाहर जाकर पटाखे छोडें. पूजन सामग्री को वहीं छोडकर आप पूजा कक्ष से बाहर आ जाएं. याद रखें कि आपको न तो हाथ जोड़ने हैं और न ही पूजा समाप्ति के पश्चात आरती उतारनी है. हाँ, आरती के स्थान पर संभव हो तो स्वस्ति वाचन कर लें.
 
दीपावली पूजा में रखें इन बातों का विशेष ध्यान
  • मां लक्ष्मी जिस तस्वीर में खड़ी हो और आशीर्वाद दे रही हो, वो तस्वीर कभी नहीं लगानी चाहिए. क्योंकि वो मां लक्ष्मी का स्थिर स्वरूप नहीं है. उल्लू मां का वाहन है, जो रात के समय क्रियाशील रहता है और निर्जन स्थानों पर रहता है. जिस तस्वीर में मां लक्ष्मी उल्लू पर विराजित है, वो भी तस्वीर ना लगाएं. 
  • मां लक्ष्मी के आठ स्वरूप हैं उनमें से किसी भी स्वरूप को घर में स्थान दे सकते हैं. लेकिन गृहस्थ लोगों के लिए बैठी हुई लक्ष्मी संपन्नता का प्रतीक है, घर में ऐसी ही तस्वीर लगाएं. ऑफिस, फैक्ट्री पर या जहां मशीनरी का कार्य अधिक है वहां खड़ी लक्ष्मी की ही मूर्ति लगानी चाहिए.  
  • ना करें आरती, एक विषेष बात ध्यान रखें कि दीपावली पूजन करने के बाद माता महालक्ष्मी की आरती नहीं करनी चाहिए. मैं ऐसा क्यूं कह रहा हूं? क्योंकि महालक्ष्मी और श्री गणपति ये दोनों ही आद्यो देव हैं, यानी आदी देव. ऐसी मान्यता है कि पूजन के बाद जब आरती की जाती है तो देव विसर्जन हो जाते है. अर्थात जिस लोक से देवता आए थे, वे अपने लोक लौट जाते हैं. लेकिन आदी देव होने के कारण इन्हें विदा नहीं किया जा सकता है. इनकी आवष्यकता तो जन्म से मृत्यु तक होती है. इसी कारण आरती नहीं की जानी चाहिए. हां, यदि पंडितजी से पूजा करवाई है तो आप पंडितजी से कहें कि आरती के बजाय आप स्वस्तीवाचन कर जल से आरती करके यजमान को आशीर्वाद दें. आप स्वयं भी यदि पूजा कर रहे हैं तो आरती के स्थान पर स्वस्तीवाचन ही करें.
  •  न जोड़े महालक्ष्मी को हाथ! महालक्ष्मी की पूजा में उन्हें हाथ भी नहीं जोड़ना चाहिए. हाथ जोड़ना वैसे तो आदर का सूचक है. किसी के आगमन पर हम हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं तो विदा के समय भी हम हाथ जोड़ते हैं. यानी हाथ जोड़ना विदा देने का सूचक भी है. महालक्ष्मी तो दात्री हैं, सदैव अपने भक्तों पर कृपा करके कुछ न कुछ, प्रदान ही करती हैं. 
  • सुख, समृद्धि, धन-धान्य, शांति-संतोष, यष-कीर्ति, विद्या, तप, बल, दान, ज्ञान, कौशल, सद्गुण, धर्म, अर्थ, मोक्ष सभी कुछ देने वाली, महालक्ष्मी ही तो हैं. ऐसी महालक्ष्मी को हम विदा कैसे करें? इसीलिए महालक्ष्मी पूजन के पष्चात अंजुली मुद्रा बनाकर शीष झुकाएं और वर मांगे. आपकी कामना पूर्ण होगी और सदा के लिए महालक्ष्मी का आपके घर पर स्थाई वास होगा. 
  • दिवाली की पूजा के बाद पूजा कक्ष को बिखरा हुआ ना छोड़ दें, पूरी रात एक दीया जलाए रखें और उसमें घी डालते रहें.
  • लक्ष्मी पूजन के वक्त पटाखे ना जलाएं. लक्ष्मी पूजा के बाद ही पटाखे जलाने चाहिए.

ये भी पढ़ें: Diwali 2023: धनतेरस से 5 दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत, जानें इन पांच दिनों में किस दिन कितने दीप जलाना शुभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vinayak Chaturthi 2026: ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी कब ? जानें डेट, सुख-सफलता पाने के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा
ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी कब ? जानें डेट, सुख-सफलता पाने के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा
Vivah Muhurat 2026: 15 जून को अधिकमास खत्म, 19 जून से फिर बजेंगी शहनाई, विवाह मुहूर्त कब-कब देखें
15 जून को अधिकमास खत्म, 19 जून से फिर बजेंगी शहनाई, विवाह मुहूर्त कब-कब देखें
Somvati Amavasya 2026: 30 साल बाद अधिकमास में सोमवती अमावस्या का संयोग, सोने पर सुहागा जैसा ये दिन, ऐसे कमाएं पुण्य
30 साल बाद अधिकमास में सोमवती अमावस्या का संयोग, सोने पर सुहागा जैसा ये दिन, ऐसे कमाएं पुण्य
Sawan Teej 2026: सावन तीज अगस्त में कब ? सालों बाद 3 दुर्लभ संयोग, नोट करें डेट
सावन तीज अगस्त में कब ? सालों बाद 3 दुर्लभ संयोग, नोट करें डेट

वीडियोज

Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर छात्रों का महातांडव! | Bihar Latest News
Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राहुल गांधी को बलि का बकरा बनाने से...', केरल के पूर्व CM को गले ना लगाने वाले बयान पर भड़का लेफ्ट तो केसी वेणुगोपाल ने दिया जवाब
'राहुल गांधी को बलि का बकरा...', विजयन को गले ना लगाने वाले बयान पर भड़का लेफ्ट तो वेणुगोपाल ने दिया जवाब
'मुसलमानों को एक भी टिकट नहीं देते, अगर इंदिरा गांधी होतीं तो...', अशोक गहलोत का BJP पर हमला
'मुसलमानों को एक भी टिकट नहीं देते, अगर इंदिरा गांधी होतीं तो...', अशोक गहलोत का BJP पर हमला
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 7 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 7 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
Mobile Emergency Alert: अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
Embed widget