एक्सप्लोरर

Dhanu Sankranti 2023: ग्रहों के राजा सूर्य ने किया धनु राशि में प्रवेश, देश-दुनिया समेत किन राशियों के लिए रहेगी शुभ

Dhanu Sankranti 2023: आज ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे. इसे धनु संक्रांति कहा जाता है. आइये ज्योतिष से जानते हैं देश-दुनिया से लेकर किन राशियों के लिए धनु संक्रांति होगी शुभ.

Dhanu Sankranti 2023: शनिवार, 16 दिसंबर 2023 को सूर्य वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं. बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल व उनके राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो वह सभी राशियों पर अच्छे-बुरे प्रभाव डालता है.

ग्रहों के राजा सूर्य ने 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 15 जनवरी 2024 तक इसी राशि में रहेंगे. सूर्य गोचर का असर देश की आर्थिक और राजनैतिक स्थिति पर पड़ेगा. साथ ही सभी राशियां प्रभावित होंगी. सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही मौसम में भी बदलाव होंगे. देश में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने के भी योग बनेंगे.  
 
धनु संक्रांति के बाद मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 तक मांगलिक कर्म नहीं किए जाते हैं. इस समय को खरमास कहा जाता है. धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं, बृहस्पति सूर्य के गुरु हैं. उनकी राशि में सूर्यदेव प्रवेश करेंगे यानी सूर्य अब अपने गुरु बृहस्पति के घर में रहेंगे, उनकी सेवा में रहेंगे. खर मास के चलते मांगलिक कामों पर रोक लग जाएगी. इसके साथ ही एक माह यानी मकर संक्रांति तक शुभ कामों पर रोक रहेगी. इसलिए शादी, सगाई, गृह प्रवेश और मांगलिक काम नहीं हो सकेंगे. अगले महीने 15 जनवरी 2024 यानी मकर संक्रांति तक खर मास रहेगा.

देश के लिए रहेगी शुभ 

ज्योतिष के अनुसार शिक्षित लोगों के लिए ये संक्रान्ति अच्छी रहेगी. चीजों की लागत सामान्य रहेगी. महंगाई में कमी आएगी. डर और चिंता का भी समय रहेगा. लोगों की सेहत में सुधार होगा. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रभाव बढ़ेगा और मजबूती भी आएगी. अन्य देशों से संबंध अच्छे हो जाएंगे. सूर्य का अपने मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि में आने से राष्ट्र विरोधी गतिविधियां खत्म होंगी. फसल और अनाज का उत्पादन बढ़ेगा. शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियां तेज हो सकती हैं. सरकार धीरे-धीरे आन्तरिक विवादों को खत्म करने में कामयाब रहेगी.

धनु संक्रांति उपाय ( Dhanu Sankranti 2023 Upay)

भगवान श्री विष्णु की उपासना करें. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं. रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें. रविवार के दिन उपवास रखें. रोज गुड़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें. जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें. भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. 

जानते हैं सूर्य के धनु राशि में जाने पर राशियों पर क्या होगा प्रभाव-

  • मेष (Aries)- सुख, शांति बनी रहेगी. कोई नुकसान की संभावना नहीं है.
  • वृषभ (Taurus)- लाभ होगा. अचनाक कोई बड़ा काम हो सकता है. संतान की वजह से सुख मिलेगा.
  • मिथुन (Gemini)- शत्रुओं को पराजित करेंगे. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. लाभ मिलेगा.
  • कर्क (Cancer)- जमीन-जायदाद से लाभ हो सकता है. कोर्ट से जुड़े मामलों में चिंता हो सकती है, लेकिन कुछ समय बाद मामला पक्ष में आ सकता है.
  • सिंह (Leo)- आपके लिए सामन्य समय रहेगा. मनोरंजन और आंनद में समय बितेगा.
  • कन्या (Virgo)- काम ठीक से कर पाएंगे. शत्रुओं को पराजित करेंगे.
  • तुला (Libra)- नए काम की ओर मन लगेगा. संयमपूर्वक काम करेंगे तो बेहतर रहेगा.
  • वृश्चिक (Scorpio)- सावधान रहने का समय है. अतिउत्साह की वजह से हानि हो सकती है. निवेश करने से सोच-विचार जरूर करें.
  • धनु (Sagittarius)- अनावश्यक चिंता रहेगी. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी.
  • मकर (Capricorn)- कार्यों में सुधार होगा और नई योजनाओं पर विचार करेंगे.
  • कुंभ (Aquarius)- वाहन सुख मिल सकता है. लेन-देन में सावधानी रखने का समय है.
  • मीन (Pisces)- आशा के अनुसार काम नहीं कर पाएंगे. अनजाना डर बना रहेगा. शांति से काम करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget