एक्सप्लोरर

Dhanteras 2025 Date: धनतेरस अक्टूबर में इस दिन है, सोना खरीदने का मुहूर्त जान लें

Dhanteras 2025: धनतेरस यानी दिवाली के 5 दिन के पर्व की शुरुआत का मुख्य त्योहार. इस दिन लक्ष्मी पूजन के अलावा खरीदारी का विशेष महत्व है. इस साल 2025 में धनतेरस कब है, सोना खरीदने का मुहूर्त भी देखें.

Dhanteras 2025 Date: धनतेरस से दिवाली के पंच पर्व की शुरुआत हो जाती है. ये दिन धन समृद्धि के देव कुबेर, मां लक्ष्मी और आरोग्य के देवता भगवान धनवन्तरि को समर्पित है. इसके साथ अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति के लिए यम दीप दान करते हैं. साथ ही खरीदारी के लिए ये सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है

धनतेरस नाम "धन" और "तेरस" शब्दों से आया है, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के 13वें दिन यानी त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है. इसे भगवान धनवंतरी जयंती के तौर पर भी जाना जाता है, क्योंकि इसी दिन धनवंतरी देव समुद्र से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. साल 2025 में धनतेरस कब मनाई जाएगी जान लें तारीख, मुहूर्त.

2025 में धनतेरस कब ? (Dhanteras 2025 main kab hai)

इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 शनिवार को है. इस धनत्रयोदशी भी कहते हैं. माना जाता है कि अगर स्थिर लग्न (वृषभ लग्न) के दौरान धनतेरस पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है. धनतेरस पर खरीदारी का महत्व है, और सूर्यास्त के बाद ही पूजन करने शुभ होता है.

धनतेरस 2025 पूजा मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि शुरू 18 अक्टूबर 2025, दोपहर 12.18
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि समाप्त 19 अक्टूबर 2025, दोपहर 1.51
धनतेरस पूजा मुहूर्त रात 07:16 - रात 08:20
यम दीपम शाम 5.48 - रात 7.04
प्रदोष काल शाम 05:48 - रात 08:20
वृषभ काल रात 07:16 -  रात 09:11

धनतेरस पर सोना खरीदने का मुहूर्त (Shubh Muhurat)

धनतेरस पर सोना खरीदना, घर में देवी लक्ष्मी को आमन्त्रित करने के समान माना जाता है. धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर को दोपहर 12.18 से अगले दिन दोपहर 01:51 पी एम तक रहेगा.

FAQs: धनतेरस

    Q.धनतरेस पर क्या खरीदना चाहिए ?

    सोना, चांदी, पीतल, खरीदना बेहद शुभ माना गया है. इसके अलावा इस दिन धनिया खरीदना और झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ होता है.

    Q. धनतेरस क्यों मनाते हैं ?

    दिवाली से दो दिन पहले धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, आरोग्य को सबसे बड़ा धन माना जाता है.

    Q. धनतेरस क्यों मनाते हैं ?

धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन जो प्रदोष काल में घर के बाहर दक्षिण दिशा में यमराज के नाम दीप प्रज्वलित करता है उसे अकाल मृत्यु के भय नहीं रहता. लंबी आयु मिलती है.

Surya Grahan 2025: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण क्यों विशेष है, ज्योतिष और वेद ग्रंथ से जानिए रहस्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा का आखिरी पड़ाव शुरू, रक्षाबंधन पर गुफा पहुंचेगी 'छड़ी मुबारक'
अमरनाथ यात्रा का आखिरी पड़ाव शुरू, रक्षाबंधन पर गुफा पहुंचेगी 'छड़ी मुबारक'
Hariyali Teej 2026: विदेश में कैसे मनाएं तीज? NRI महिलाएं ग्रहण और पूजा के नियमों में न हों भ्रमित
Hariyali Teej 2026: विदेश में कैसे मनाएं तीज? NRI महिलाएं ग्रहण और पूजा के नियमों में न हों भ्रमित

वीडियोज

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget