एक्सप्लोरर

Dhanteras 2024 Shopping: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के लिए क्या है शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Shopping: धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार कार्तिक कृष्ण की त्रयोदशी के दिन ही भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर समुद्र से प्रकट हुए थे.

Dhanteras 2024 Shopping: दिवाली (Diwali 2024) का उत्सव पूरे पांच दिनों तक चलता है. धनतेरस के साथ ही पंचदिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है, जिसनें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा (laxmi puja), गोवर्धन पूजा और भाई दूज (bhai dooj) भी मनाया जाता है.

29 अक्टूबर को है धनतेरस (Dhanteras 2024 Date)

धनतेरस का पर्व पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इसलिए इस धनत्रयोदशी (Dhantrayodashi) के नाम से भी जाना जाता है. इस साल 2024 में धनतेरस मंगलवार 29 अक्टूबर को है. खरीदारी के लिए धनतेरस के दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी में 13 गुणा वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

वैसे तो धनतरेस पर लोग अपने सामर्थ्यनुसार कई तरह की चीजें खरीदते हैं. आप मिट्टी के दीप से लेकर महंगे आभूषण भी खरीद सकते हैं. हालांकि सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी शुभ होती है. अगर आप धनतेरस के दिन सोने-चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे यह जान लीजिए कि इस दिन सोने और चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है.

धनतेरस के दिन बनेंगे ये शुभ योग (Dhanteras 2024 Shubh Yog)

29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जोकि सुबह में 06:31 से 10:31 तक रहेगा. इसके अलावा धनतेरस पर सुबह में 07:48 तक इंद्र योग रहेगा. उसके बाद वैधृति योग बनेगा. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम 06:34 तक है,फिर हस्त नक्षत्र होगा. इन शुभ योग में की गई खरीदारी और या नए काम की शुरुआत का लंबे समय तक लाभ मिलता है.

धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त (Dhanteras Gold-Silver Buying Shubh Muhurat)

धनतेरस के दिन अगर आप कीमती वस्तु जैसे सोना-चांदी खरीद रहे हैं तो इसके लिए शुभ मुहूर्त जरूर देख लें. सोना खरीदने के लिए मीन लग्न को शुभ माना जाता है, जोकि दोपहर 03 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 32 मिनट तक रहेगा.

वहीं चांदी की धातु खरीदने के लिए वृषभ लग्न को शुभ बताया गया है जोकि शाम 06 बजकर 11 मिनट से 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: दीपोत्सव 5 नहीं 6 दिनों का होगा, ये है बड़ी वजह!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा 'सप्तधारा'? सनातन परंपरा में छिपा है इस शब्द का गहरा अर्थ
PM मोदी ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? जानें अर्थ
15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
Hariyali Teej Vrat 2026 Paran: हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें
हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget