एक्सप्लोरर

Dhanteras 2024: तेरस तो हर महीने आती है, फिर धनतेरस पर ही क्यों होती है लक्ष्मी जी की पूजा?

Dhanteras 2024: हर महीने की त्रयोदशी तिथि पर शिव पूजा का विधान है लेकिन कार्तिक माह में धनत्रयोदशी (Dhantrayodashi) पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है, क्यों होती है धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा.

Dhanteras 2024: त्रयोदशी यानी तेरस हर महीने में दो बार आती है, कृष्ण और शुक्ल पक्ष के त्रयोदशी तिथि को तेरस कहा जाता है. त्रयोदशी तिथि के स्वामी भगवान शिव है. हर महीने इस दिन प्रदोष व्रत किया जाता है लेकिन कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. इसे धनतेरस के नाम से जाना जाता है. आखिर क्यों होती है धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा यहां जानें.

कब है धनतेरस (Dhanteras 2024 Kab hai)

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का आरंभ - 29 अक्टूबर सुबह 10: 31

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का समापन - 30 अक्टूबर, दोपहर 01:15

धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में की जाती है, साथ ही इस दिन शाम को ही यम के नाम दीप जलाते हैं, इसलिए इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी

धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन क्यों होता है ? (Dhanteras par Laxmi Puja Significance)

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान विष्णु मृत्युलोक अर्थात पृथ्वी की ओर आ रहे थे. तभी माता लक्ष्मी ने उनके साथ चलने का आग्रह किया. भगवान विष्णु ने कहा कि अगर आप मेरा कहना मांगे तो आप मेरे साथ चल सकती हैं. इसे मानने के बाद ही वह पृथ्वी लोक पर आ गई थीं.

कुछ देर बार एक जगह पर पहुंचकर भगवान विष्णु ने लक्ष्मीजी से कहा कि जब तक मैं ना आ जाऊं, आप यहीं रहना. ऐसा कहने के बाद भगवान विष्णु दक्षिण दिशा की तरफ चले गए. माता लक्ष्मी के मन में जिज्ञासा हुई कि आखिर दक्षिण दिशा की तरफ ऐसा क्या है.

श्रीहरि ने दिया माता लक्ष्मी को श्राप

लक्ष्मीजी से रहा नहीं गया और वह भगवान विष्णु के पीछे-पीछे चल दीं। आगे जाकर माता को सरसों के खेत दिखे, जहां उन्होंने सरसों के फूल से श्रृंगार किया और आगे जाकर गन्ने के खेत में गन्ना तोड़कर उसका रस पीने लगीं. उसी वक्त भगवान विष्णु भी आ गए और माता लक्ष्मी को देखकर नाराज हो गए.

नाराज विष्णुजी ने माता लक्ष्मी को शाप दिया मैंने आपको मना किया था, लेकिन तब भी आप गईं. इस अपराध के जुर्म में आपको किसान के यहां 12 वर्ष तक रहकर सेवा करनी होगी. ऐसा कहकर भगवान विष्णु क्षीर सागर चले गए. तब लक्ष्मीजी किसान के घर रहने लग गईं.

ऐसे शुरू हुई धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा

लक्ष्मीजी के रहने से किसान का घर धन-धान्य से भर गय.  12 वर्ष बाद जब प्रभु वापस आए तो किसान ने उन्हें जाने से मना कर दिया. तब माता लक्ष्मी ने किसान से कहा कि धनतेरस के दिन घर की साफ-सफाई करते रात में घी का दीपक जलाओ और तांबे के कलश में रुपए रखकर शाम को मेरी पूजा करो. ऐसा करने पर मैं साल भर तुम्हारे घर पर वास करूंगी. मान्यता है कि तब से धनतेरस के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा शुरू हुई.

धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. 'धन' अर्थात संपत्ति, पैसा और 'तेरस' का मतलब है तेरहवीं तिथि. ये त्योहार धन से जुड़ा है और मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है, इसलिए धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन किया जाता है.

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना

धनतेरस पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई करके उन्हें सजाते हैं, ताकि लक्ष्मी माता का वास हो सके. इस दिन विशेष रूप से सोने, चांदी, बर्तन या अन्य धातुओं से बनी वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है.

मान्यता है धनतेरस सोना और चांदी खरीदने से लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है. कहते है सोना में मां लक्ष्मी का वास होता है, इसे पहनने से श्री अर्थात लक्ष्मी की प्राप्ति होती है. समृद्धि में वृद्धि होती है. धनतेरस पर खरीदारी करने को लेकर यह मान्यता है कि जो वस्तुएं इस दिन खरीदी जाती हैं, वे आने वाले समय में घर में स्थायी रूप से समृद्धि और शांति बनाए रखती हैं.

Dhanteras 2024 Shopping Time: धनतेरस पर खरीदारी के 3 शुभ मुहूर्त, इन चीजों को खरीदी से प्रसन्न होंगी लक्ष्मी जी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dalai Lama Message: दलाई लामा ने बताया जीवन का सबसे बड़ा गुरु कौन?
दलाई लामा ने जीवन की सबसे बड़ी सीख के लिए किसे दिया श्रेय? सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आया यह संदेश
Meen Weekly Rashifal 19 -25 July 2026: क्या इस सप्ताह नौकरी का बड़ा ऑफर मिलेगा और निवेश से होगा लाभ?
क्या इस सप्ताह नौकरी का बड़ा ऑफर मिलेगा और निवेश से होगा लाभ?
Kumbh Weekly Rashifal 19-25 July 2026: क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी विवाद होगा खत्म और बिजनेस में मिलेगी बड़ी डील?
क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी विवाद होगा खत्म और बिजनेस में मिलेगी बड़ी डील?
Makar Weekly Rashifal 19- 25 July 2026: क्या इस सप्ताह करियर में मिलेगा प्रमोशन और प्रॉपर्टी से होगा बड़ा लाभ?
क्या इस सप्ताह करियर में मिलेगा प्रमोशन और प्रॉपर्टी से होगा बड़ा लाभ?

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget