एक्सप्लोरर

Dhanters 2021: कुबेर देव की पूजा करने से नहीं होती धन वैभव की कमी, भगवान शिव से मिला है ये वरदान, जानें कुबेर पूजा की सही विधि

Kuber Dev Puja: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस साल 2 नवंबर 2021 मंगलवार के दिन धनतेरस मनाई जाएगी.

Kuber Dev Puja/Mantra: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष (Kartik Month Shukla Paksha) की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार (Dhanteras Festival 2021) मनाया जाता है. इस साल 2 नवंबर, 2021 मंगलवार के दिन धनतेरस मनाई जाएगी. पांच दिन तक चलने वाले दिवाली के त्योहार (Diwali Festival 2021) की शुरुआत धनतेसर के दिन से ही होती है. इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा (Dhanvantri Puja) की जाती है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन इनकी पूजा करने से धनवैभव की प्राप्ति होती है. 

इतना ही नहीं, इस दिन धन के स्वामी कुबेर की पूजा (Kuber Puja On Dhanteras) करने का भी विशेष महत्व है. उन्हें धन का देवता माना जाता है. साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि वे आपके धन और संपत्ति की रक्षा करते हैं. इसलिए धनतेरस के दिन सुख, संपत्ति और वैभव प्राप्ति के लिए कुबरे देव की पूजा की जाती है. पुराणों में उल्लेख है कि कुबरे देव भगवान शिव के प्रिय सेवकों में से एक हैं. कुबरे देव को भगवान शिव का वरदान मिला हुआ है जिस कारण उन्हें धन के देव होने का सौभाग्य प्राप्त है. इतना ही नहीं, कहते हैं कि जो भी भक्त कुबेर देव की पूजा करेगा उस पर धन-वैभव की वर्षा होगी. 

इस मंत्र के जप से दूर होगी आर्थिक तंगी (Mantra Jaap For Dhanteras)

मन्त्र :- ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम :

1. इस मंत्र का जप करने से पहले इन दो बातों का खास रूप से ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इस मंत्र का दक्षिण की ओर मुख करके करें तभी यह सिद्ध होगा. दूसरा मंत्र उच्चारण के समय कोई छोटी-सी भी गलती न हो. इसके साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि इस मन्त्र का प्रयोग व्यक्ति को सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहर्त में ही करना चाहिए. मंत्र जप से पहले स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें. मंत्र का उच्चारण भगवान शिव के मंदिर में करें.

2. मान्यता है कि यदि यह प्रयोग बिल्व वृक्ष की जड़ों के पास बैठकर किया जाए, तो यह मन्त्र ज्यादा जल्दी प्रभाव में आता है. इस मन्त्र का एक हजार बार जप करने से व्यक्ति हर आर्थिक समस्या से मुक्ति हो जाएगा. साथ ही, व्यक्ति के घर की सभी दरिद्रता दूर हो जाएगी. इसके साथ ही, व्यक्ति को शीघ्र अपार धन की प्राप्ति होगी.

3. इन मंत्रों का जाप करते समय भगवान शिव को अपने ध्यान में रखें क्योंकि कुबेर देव भगवान शिव को अपना गुरु मानते थे. शास्त्रों में कुबेर देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें मंत्र साधना एक ऐसा उपाय है. जिससे कुबेर देव बहुत ही जल्दी प्रसन्न होते हैं और साधक के घर धन की वर्षा होने लगती है.

13 दीप जलाने से होगा धन लाभ (Light Up 13 Diye On Dhanteras)

वैसे तो 13 की संख्या को अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार भी ये संख्या अशुभ मानी गई है लेकिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी तेरस के दिन 13 संख्या शुभ होती है. इस दिन 13 दीए जलाने का महत्व है. धन के देवता कुबेर हैं. इसलिए तेरस के दिन मतलब धनतेरस के दिन तेरह दीपक धन के देवता कुबेर के नाम से जलाए जाते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं.

यूं करें कुबेर पूजा (Kuber Puja On Dhanteras)

मान्यता है कि कुबेर देवता की पूजा चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से विधिपूर्वक करने से लाभ होता है. साथ ही कुबेर मंत्र का भी जाप करना चाहिए.

कुबेर मंत्र (Kuber Mantra)

‘यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये

धन-धान्य समृद्धि में देहि दापय स्वाहा।’

कहते हैं कि मंत्र जप करते समय मंत्र का उच्चारण सही और विधिपूर्वक होना चाहिए. अन्यथा फल मिलने की संभावना कम हो जाती हैं. साथ ही पूजा-अर्चना के दौरान जाने-अंजाने हुई भूलों के लिए भी क्षमा याचना करनी चाहिए.

Dhanteras 2021: धनतेरस पर कुबेर भगवान की पूजा, जीवन में लाती है सुख-समृद्धि

Dhanteras 2021: धनतेरस पर बर्तन खरीदना और दीया जलाना क्यों माना जाता है शुभ, जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vijaya Parvati Vrat 2026: 27 जुलाई से शुरू हो रहा है 5 दिनों का महाव्रत, जानिए क्यों बिना नमक के रखा जाता है यह उपवास!
Vijaya Parvati Vrat 2026: 27 जुलाई से शुरू हो रहा है 5 दिनों का महाव्रत, जानिए क्यों बिना नमक के रखा जाता है यह उपवास!
Lord Shiva : भगवान शिव को सफेद चंदन ही क्यों लगाया जाता है? जानें इसके पीछे का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
Lord Shiva : भगवान शिव को सफेद चंदन ही क्यों लगाया जाता है? जानें इसके पीछे का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
Vishnu Temple : देश का ऐसा विष्णु मंदिर, जहां भगवान हर 6 महीने में बदलते हैं करवट! जानें क्या है इसके पीछे की मान्यता
Vishnu Temple : देश का ऐसा विष्णु मंदिर, जहां भगवान हर 6 महीने में बदलते हैं करवट! जानें क्या है इसके पीछे की मान्यता
Kal Bhairav Temple: इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget